Kedarnath Opening Date 2023: चार धाम यात्रा के मुख्य तीर्थ केदारनाथ के कपाट आज वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद खुल गए। केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी जगद्गुरु रावल भीम शंकर लिंग शिवाचार्य ने श्रद्धालुओं के लिए मंगलवार को सुबह 6:30 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए। बाबा के मंदिर को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया है।
इससे पहले भारी बर्फबारी के बीच बाबा केदारनाथ की उत्सव डोली सोमवार को बाबा के धाम पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक, केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले हजारों की संख्या में तीर्थयात्री उनके दर्शन के लिए मौजूद हैं।
