IMD Weather Update: दिल्ली-NCR (Delhi-NCR) से लेकर उत्तर प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बीते दो दिनों से यहां तापमान (Temperature) में कमी आई है और मौसम सुहाना हो गया है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) की ओर से मौसम का पूर्वानुमान (Weather Forecast) जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली-NCR और इसके आसपास के इलाकों में आज भी मौसम सुहाना रहेगा और यहां बादल छाए रहने की संभावना है। IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान(Minimum Temperature)भी 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग (Mausam Vibhag) का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर के साथ ही उत्तर प्रदेश कुछ इलाकों में आज आंधी-बिजली के साथ हल्की-फुल्की बारिश(Rainfall) हो सकती है, जिससे यहां तापमान में कमी आएगी। हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। बता दें, सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई थी।
