Millets:जी 20 के बाद बीजेपी महिला मोर्चा मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए कर रहा तैयारी

  • Authored by: अमित गौतम
  • Updated Jan 25, 2023, 09:06 PM IST

बीजेपी महिला मोर्चा अप्रैल के महीने में मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाने की योजना बना रही है। महिला मोर्चा देश के सभी 18000 मंडलों में अभियान चलाने की तैयारी कर रही है।

देश में मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार आह्वान कर रहे हैं। कृषि मंत्रालय की तरफ से इसके अंतर्गत संसद में सभी सांसदों के लिए मिलट्स लंच का आयोजन किया जा चुका है। भारत के प्रयास से 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। इस अभियान को बढ़ावा देने के लिए महिला मोर्चा जुड़ने जा रही है। इस अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा आने वाले दिनों में मिलेट से जुड़े कई कार्यक्रम करेगी.

BJP

बीजेपी महिला मोर्चा अप्रैल के महीने में मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाने की योजना बना रही है

अप्रैल महीने में चलाएगी विशेष अभियान

End of Feed