'अयोध्या मंदिर में 500 साल बाद राम लला की यह पहली दिवाली', दीपोत्सव पर PM मोदी का खास संदेश

Narendra Modi : धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज से दो दिन बाद देशवासी दिवाली मनाएंगे और इस वर्ष यह दीपावली खास है। क्योंकि 500 साल के बाद राम लला अपने भव्य एवं दिव्य मंदिर में विराजे हैं। इस भव्य मंदिर में यह पहली दिवाली होगी। हम सौभाग्यशाली हैं कि इस खास एवं दिव्य दिवाली को देख पा रहे हैं।

Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि प्रभु श्रीराम के बाल अवतार राम लला 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या स्थित अपने मंदिर में पहली बार दिवाली मनाएंगे। इसलिए यह दिवाली इस बार खास है। धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज से दो दिन बाद देशवासी दिवाली मनाएंगे और इस वर्ष यह दीपावली खास है। क्योंकि 500 साल के बाद राम लला अपने भव्य एवं दिव्य मंदिर में विराजे हैं। इस भव्य मंदिर में यह पहली दिवाली होगी। हम सौभाग्यशाली हैं कि इस खास एवं दिव्य दिवाली को देख पा रहे हैं।

ram lala

अयोध्या में इस साल भी दिवाली की हुई है भव्य तैयारी।

अयोध्या इस बार 28 लाख दीपों से जगमग होगी और इसके लिए तैयारियां चरम पर हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के कार्यालय ने मंगलवार की सुबह सोशल मीडिया मंच 'एक्‍स' पर ''सबका उत्सव-अयोध्‍या दीपोत्‍सव'' नारे के साथ एक पोस्ट में कहा ''दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं... दीये लगाए जा रहे हैं... कलाकारों के लेजर, साउंड, ड्रोन शो का ट्रायल जारी है।'' अयोध्या में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं और राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं। अयोध्या में दीपोत्सव-2024 का यह आठवां साल है। इसकी शुरुआत 2017 में उप्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद हुई। इस बार अयोध्या में सरयू तट के घाटों पर 28 लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है।

End of Feed