Aero India Show 2025 : बेंगलुरु में हथियारों का 'महाकुंभ', एयरो इंडिया शो में दुनिया देख रही भारत की सैन्य ताकत

Aero India Show 2025 : वैसे तो इस एयरशो में DRDO की एक से बढ़कर एक नायाब और अनूठ हथियारों की झलक है, लेकिन इन सबमें अगर किसी एक हथियार की बात की जाए तो वह है फाइव प्वाइंट फाइव पीढ़ी का स्वदेशी फाइटर जेट। पूरी तरह से स्वदेशी तकनीत से तैयार और स्टील्थ फीचर से लैस साढ़े पांचवी पीढ़ी का फाइट प्लेन कैसा होगा, DRDO ने इसकी झलक दुनिया को दिखा दी है।

Aero India Show 2025 : एक महाकुंभ प्रयागराज के सगम तट पर चल रहा है तो हथियारों का महाकुंभ बेंगलुरु में लगा है। यहां के येलहंका में भारतीय वायु सेना के स्टेशन में एयरोइंडिया शो चल रहा है। इस एयरशो में दुनिया भर की 150 नामचीन कंपनियां और 900 से अधिक प्रदर्शक इसमें शामिल हो रहे हैं। इस बार यह एयरशो इतना बड़ा हो गया है कि आयोजन स्थल का दायरा बढ़ाकर 42,000 वर्ग मीटर से अधिक कर दिया गया है। यह दिखाता है कि हथियारों की दुनिया में भारत की धमक बहुत तेजी के साथ बढ़ रही है। 10 से 14 फरवरी तक चलने वाले इस एयरशो में 90 से अधिक देश इसमें भाग ले रहे हैं।

Aero India Show 2025

एयरो इंडिया शो 2025

दो साल के अंतराल पर लगने वाला यह एयरशो कई मायनों में अहम है। सबसे बड़ी बात यह है कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO ने अपने एक से बढ़कर एक उन्नत, घातक और नए हथियारों को प्रदर्शनी में दिखा रहा है। भारत के ये स्वदेशी हथियार यह बता रहे हैं कि रक्षा उत्पादन में भारत तेजी से आत्मनिर्भर हो रहा है। देश में हथियारों के उत्पादन का इको-सिस्टम काफी मजबूत हो चुका है। जटिल और गूढ़ समझी जाने वाली तकनीक में अब वह पीछे नहीं रहा। यही नहीं DRDO ने हथियारों के ऐसे शक्तिशाली प्रोटोटाइप भी प्रदर्शनी में लगाए हैं जिन्हें भविष्य की रक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

End of Feed