देश

Aditya L1 Update: आदित्य एल1 का अंतरिक्ष में कमाल, सोलर फ्लेयर्स की ली पहली हाई एनर्जी एक्सरे तस्वीर

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 7, 2023, 10:18 PM IST

Aditya L1 Update: चंद्रयान 3 में सफलता मिलने के बाद इसरो ने भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल 1 को लॉन्च किया है। आदित्य एल1 को 2 सितंबर को लॉन्च किया गया था। जिसके बाद से ये लगातार अपने निर्धारित पथ पर बढ़ रहा है।

Image

आदित्य एल 1 को लेकर इसरो का बड़ा अपडेट (फोटो- ISRO)

Aditya L1 Update: सूर्य के नजदीक जैसे-जैसे आदित्य एल 1 पहुंच रहा है, इतिहास रचते जा रहा है। भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल 1 ने अंतरिक्ष में कमाल करते हुए सोलर फ्लेयर्स की पहली हाई एनर्जी एक्सरे तस्वीर ली है। इसरो ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।

क्या है सोलर फ्लेयर्स

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पहले सौर मिशन आदित्य एल1 को सोलर फ्लेयर्स (सौर प्रज्वाल) की पहली उच्च ऊर्जा एक्स-रे झलक दिखाई दी है। अंतरिक्ष एजेंसी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि 29 अक्टूबर से अपनी पहली अवलोकन अवधि के दौरान आदित्य एल1 अंतरिक्ष यान में लगे हाई एनर्जी एल1 ऑर्बिटिंग एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर (एचईएल1ओएस) ने सौर प्रज्वाल को रिकॉर्ड किया है। सौर प्रज्वाल सौर वातावरण का अचानक चमकना है।

मिशन निर्धारित पथ पर

रिकॉर्ड किया गया डेटा राष्ट्रीय समुद्रीय और वायुमंडलीय प्रशासन (एनओएए) के भूस्थैतिक परिचालन पर्यावरणीय उपग्रह (जीओईएस) द्वारा प्रदान किए गए एक्स-रे प्रकाश वक्रों के अनुरूप है। इसरो के एक वैज्ञानिक ने पीटीआई को बताया कि सौर प्रज्वाल की पहली उच्च ऊर्जा एक्स-रे झलक को दर्ज करना इस बात का संकेत है कि मिशन अब तक अपेक्षित रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

भारत का पहला सूर्य मिशन

चंद्रयान 3 में सफलता मिलने के बाद इसरो ने भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल 1 को लॉन्च किया है। आदित्य एल1 को 2 सितंबर को लॉन्च किया गया था। जिसके बाद से ये लगातार अपने निर्धारित पथ पर बढ़ रहा है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article