जंतर-मंतर की ड्यूटी से हटाए गए एडिशनल DCP संदीप लांबा, CJP प्रदर्शन के दौरान महिला को थप्पड़ मारने का Video हुआ वायरल

अंडमान और निकोबार द्वीप पुलिस सेवा के अधिकारी संदीप लांबा सोमवार को उस समय सुर्खियों में आए, जब CJP के 'संसद चलो' मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसी दौरान लांबा पर एक महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने का आरोप लगा।

Adl DCP Sandeep Lamba : जंतर-मंतर पर कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने के आरोपी दिल्ली पुलिस के एडिशनल डीसीपी (उत्तर-पूर्व) संदीप लांबा को ड्यूटी से हटा दिया गया है। अब वह जंतर-मंतर पर ड्यूटी नहीं करेंगे। रिपोर्टों के मुताबिक लांबा को अपने जिले में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। दरअसल, प्रदर्शन स्थल पर एक महिला को थप्पड़ मारते हुए उनका एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ जिसके बाद उन पर यह एक्शन हुआ है। हालांकि, लांबा को हटाए जाने पर दिल्ली पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Adl DCP Sandeep Lamba

एडिशनल डीसीपी पर महिला को थप्पड़ मारने का आरोप। तस्वीर-वीडियो ग्रैब

वीडियो सामने आने के बाद लांबा की आलोचना

दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप पुलिस सेवा के अधिकारी संदीप लांबा सोमवार को उस समय सुर्खियों में आए, जब CJP के 'संसद चलो' मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसी दौरान लांबा पर एक महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने का आरोप लगा। घटना का कथित वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर व्यापक विरोध और आलोचना हुई।

End of Feed