देश

अडानी के साथ अब रॉबर्ड वाड्रा की फोटो आई सामने, BJP ने शेयर कर राहुल पर किया पलटवार

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 07:44 PM IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में गौतम अडानी के साथ कथित संबंधों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस दौरान गौतम अडानी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें भी दिखाईं। इसके सहारे उन्होंने सरकार से अडानी के साथ उनके संबंधों पर सवाल उठाया।

अडानी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो रखी है। मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले पर सीधे पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कई सवाल और कई गंभीर आरोप सरकार पर लगाए। इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी के साथ अडानी की फोटो भी संसद में लहराया था। अब इसी को लेकर बीजेपी ने पलटवार किया है।

राहुल के हमले के बाद बीजेपी ने रॉबर्ट वाड्रा के अडानी की फोटो शेयर की है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्होंने संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बेबुनियाद, शर्मनाक और लापरवाही भरे आरोप लगाए। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस खुद बड़े घोटालों में शामिल रही है, जिससे देश की छवि धूमिल हुई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article