गौतम अडानी के 63वें जन्मदिन को बनाया खास, अडानी फाउंडेशन ने एक ही दिन में 27 हजार से ज्यादा यूनिट ब्लड किया डोनेट

अडानी फाउंडेशन ने बताया इस ब्लड डोनेशन अभियान को अडानी हेल्थकेयर की टीम द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें समूह के कर्मचारियों और साझेदारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान 27,661 यूनिट्स (करीब 11,100 लीटर) ब्लड एकत्र किया गया। इससे करीब 83,000 मरीजों को मदद मिलेगी अडानी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अडानी ने कहा, 'मैं आगे आकर सेवा के इस कार्य को सार्थक बनाने के लिए अपने अडानी परिवार को दिल से धन्यवाद देती हूं।'

Gautam Adani's 63rd birthday : अडानी ग्रुप की सोशल वेलफेयर इकाई अडानी फाउंडेशन की ओर से समूह के चेयरमैन गौतम अडानी के 63वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में बुधवार 24 जून को देश भर में ब्लड डोनेशन अभियान का आयोजन हुआ। इस ब्लड डोनेशन अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला। यह मेगा अभियान 21 राज्यों के 206 शहरों और दो केंद्रशासित प्रदेशों में चला और इस दौरान कुल 27,661 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो पिछले साल के 25,282 यूनिट्स के आंकड़े से भी काफी अधिक है।

Adani blood donation

गौतम अडानी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर में हिस्सा लेते लोग।

समूह के कर्मचारियों-साझेदारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया

अडानी फाउंडेशन ने बताया इस ब्लड डोनेशन अभियान को अडानी हेल्थकेयर की टीम द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें समूह के कर्मचारियों और साझेदारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान 27,661 यूनिट्स (करीब 11,100 लीटर) ब्लड एकत्र किया गया। इससे करीब 83,000 मरीजों को मदद मिलेगी अडानी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अडानी ने कहा, 'मैं आगे आकर सेवा के इस कार्य को सार्थक बनाने के लिए अपने अडानी परिवार को दिल से धन्यवाद देती हूं।' उन्होंने कहा, 'आपकी उदारता अनगिनत लोगों के जीवन को छुएगी।' इस अभियान को रेड क्रॉस ब्लड बैंकों और सरकारी अस्पतालों के साथ साझेदारी में चलाया गया। इसे अडानी समूह के 3,000 से अधिक डॉक्टरों, पैरामेडिक्स, डेटा ऑपरेटरों और प्रशासनिक कर्मचारियों की एक टीम ने समर्थन दिया।

End of Feed