अब अभिनेता रणवीर सिंह को मिली धमकी, वाट्सएप पर करोड़ों रुपए की मांग, पुलिस ने घर की सुरक्षा बढ़ाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 10, 2026, 06:35 PM IST

इस धमकी के बाद रणवीर सिंह के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस मैसेज में अभिनेता से करोड़ों रुपए की मांग की गई है। धमकी भरे इस मैसेज की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस अब वॉयस नोट भेजने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।

Ranveer Singh: बॉलीवुड के कलाकार एवं फिल्म निर्माता गैंगस्टरों के निशाने पर हैं। अभी फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना के कुछ दिन ही बीते हैं कि अब अभिनेता रणवीर सिंह को वाट्सएप पर वॉयस नोट से धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद रणवीर सिंह के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस मैसेज में अभिनेता से करोड़ों रुपए की मांग की गई है। धमकी भरे इस मैसेज की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस अब वॉयस नोट भेजने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।

Ranveer Singh

अभिनेता रणवीर सिंह को मिली धमकी।

31 जनवरी की रात रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग

बता दें कि गत 31 जनवरी की आधी रात रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई। हालांकि इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। मुंबई पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अभी तक 5 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। जानकारी के मुताबिक मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला है कि इस मामले में जो हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी आसाराम फासले गिरफ्तार हुआ है वो पिछले 4 सालों से गैरेज मैकेनिक की आड़ में बिश्नोई गिरोह के लिए काम कर रहा था।

End of Feed