एक्टर प्रकाश राज ने उड़ाया मिशन चंद्रयान-3 का मजाक, ट्विटर पर लोगों ने लताड़ा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 21, 2023, 03:36 PM IST

ट्विटर यूजर्स ने प्रकाश राज के पोस्ट की निंदा करते हुए उन्हें लताड़ लगाई। लोगों का कहना था कि उनका ये ट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अंध घृणा से प्रेरित है।

Prakash Raj: चंद्रयान-3 से जुड़े अपने ट्वीट के लिए अभिनेता प्रकाश राज की सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर हैं। यूजर्स ने उन पर भारत के महत्वाकांक्षी चंद्रमा मिशन का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर टॉप ट्रेंड करने वाले अभिनेता प्रकाश राज ने बनियान और लुंगी पहने और चाय डालते हुए एक आदमी का कार्टून साझा किया और इसे कैप्शन दिया, "विक्रमलैंडर द्वारा चंद्रमा से आने वाली पहली तस्वीर"। ट्विटर यूजर्स ने तुरंत इस पोस्ट की निंदा करते हुए उन्हें लताड़ लगाई। लोगों का कहना था कि उनका ये ट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अंध घृणा से प्रेरित है।

पीएम मोदी पर हमला बोलते रहे हैं प्रकाश राज

प्रकाश राज पहले भी पीएम मोदी पर 'चायवाला' कहकर कटाक्ष करते हुए हमला करते रहे हैं। 20 अगस्त को प्रकाश राज ने लैंडर विक्रम और इसके साथ साझा किए गए कार्टून स्केच के जरिए सीधा कटाक्ष करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। कई लोगों को लगा कि उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अंधी नफरत की वजह से यह पोस्ट शेयर किया है। उनके ट्वीट में लिखा था, "ब्रेकिंग न्यूज:- चंद्रमा से पहली तस्वीर विक्रम लैंडर, वाह.. बस यूं ही कह रहा हूं (sic)।

End of Feed