देश

राहुल गांधी डांसर हैं, उनको डांस पार्टी में भर्ती हो जाना चाहिए- ये क्या बोल गए अश्विनी चौबे

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2023, 01:01 PM IST

Ashwini Choubey Controversial Statement: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को डांसर बताया है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए तो प्रधानमंत्री रात दिन लगे रहते हैं। अब राहुल गांधी को दूध-भात खिलाओ और डांस कराने के लिए ले जाओ। बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश कुमार को भी कोसा।

Image

राहुल गांधी को मोदी के मंत्री ने बताया डांसर।

Ashwini Choubey On Rahul Gandhi: केंद्र की मोदी सरकार के मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने राहुल को डांसर बताया है और ये सलाह दी है कि उन्हें अब डांस पार्टी में भर्ती हो जाना चाहिए।

राहुल गांधी की लेह यात्रा पर अश्विनी चौबे की जुबान फिसली

मोदी कैबिनेट में मंत्री और बक्सर से बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार चौबे राहुल गांधी पर कहा है कि 'यह डांसर हैं, वो लेह में जाकर डांस भी कर रहे हैं। डांस पार्टी वाले अपने यहां भर्ती कर ले इनको। राहुल गांधी को किसानों से क्या मतलब है जो किसानों को मटर के बदले दाल बोलता है, जो मिर्च को मूली बोलता है, उनको किसानों से क्या लेना- देना। किसानों के लिए तो प्रधानमंत्री जी रात दिन लगे रहते हैं। अब राहुल गांधी को दूध - भात खिलाओ और डांस कराने के लिए ले जाओ।'

राहुल गांधी को भी डांस पार्टी में भर्ती हो जाना चाहिए- चौबे

दरअसल, केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे से जब यह सवाल किया गया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी यात्रा पर निकले हुए हैं। इस पर चौबे ने आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि 'किसानों की बात करने वाले कांग्रेस नेता वास्तव में डांसर हैं। उनको किसानों से कोई मतलब नहीं है। वह तो लेह में जाकर भी डांस कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि मैं तो कहता हूं कि राहुल गांधी को भी डांस पार्टी में भर्ती हो जाना चाहिए।'

बिहार में अपराध पर नीतीश कुमार को सुनाई खरी-खोटी

बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर केंद्रीय मंत्री ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 'चाचा-भतीजे की सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। अपराधी खूनी खेल खेल रहे हैं, थानेदार से लेकर पत्रकार तक की हत्या हो जा रही है। लेकिन अभी भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आंकड़ा दिखने में लगे हुए हैं।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?