ओडिशा: मंच पर सुअर को मार कच्चा मांस खा गया 'राक्षस', फैली सनसनी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने भी इसकी निंदा की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Actor kills pig on stage: रामायण में राक्षस की भूमिका निभाने वाले 45 वर्षीय रंगमंच अभिनेता ने मंच पर ही सुअर को मार दिया और उसका कच्चा मांस खा गया। इस घटना से लोगों के बीच सनसनी और आक्रोश फैल गया। मामला ओडिशा के गंजम जिले का है जहां राक्षस का किरदार निभाने वाले शख्स ने मंच पर एक जीवित सुअर का पेट फाड़कर उसका मांस खा लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से राज्यव्यापी आक्रोश फैल गया और सोमवार को विधानसभा में इसकी निंदा की गई।

Jail

प्रतीकात्मक तस्वीर

अभिनेता बिंबाधर गौड़ा के अलावा, 24 नवंबर को हिन्जिली पुलिस थाना क्षेत्र के रालाब गांव में हुए नाटक के आयोजकों में से एक को भी पशुओं के प्रति क्रूरता और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सत्तारूढ़ भाजपा सदस्य बाबू सिंह और सनातन बिजुली ने विधानसभा में इस घटना की कड़ी निंदा की।

End of Feed