'त्रेता युग' जैसा अनुभव करेंगे लोग, मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने राम मंदिर पर दी ताजा जानकारी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2023, 04:57 PM IST

Ram Temple : राम मंदिर के मंदिर के मु्ख्य पुजारी सत्येंद्र द्रास ने मंगलवार को बताया कि भव्य एवं दिव्य तरीके से राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। खासकर इसके सौंदर्य पर विशेष काम किया गया है। ग्राउंड फ्लोर पर गर्भ गृह बनकर तैयार हो गया है। यहां दीवारों एवं शिलालेखों पर नक्काशी का काम हो रहा है।

Ram Temple : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य अपने अंतिम दौर से गुजर रहा है। इस निर्माण के बारे में मंदिर के मु्ख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जी महाराज ने ताजा जाकारी दी है। सत्येंद्र द्रास ने मंगलवार को बताया कि भव्य एवं दिव्य तरीके से राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। खासकर इसके सौंदर्य पर विशेष काम किया गया है। ग्राउंड फ्लोर पर गर्भ गृह बनकर तैयार हो गया है। यहां दीवारों एवं शिलालेखों पर नक्काशी का काम हो रहा है।

Ayodhya Ram Temple

तीन तल का होगा राम मंदिर।

पहला तल बनकर तैयार

मुख्य पुजारी ने आगे कहा कि दीवारों पर दरवाजे एवं खिड़कियां अभी लगने हैं। पहला तल बनकर तैयार है। राम मंदिर का सौंदर्य कुछ इस तरह बढ़ाया जा रहा है कि कोई अन्य मंदिर इसके जैसा न दिखे। 'त्रेता युग' कैसा था, लोग इस मंदिर को देखकर समझ सकेंगे। राम मंदिर में तीन तल होंगे और इसके ऊपर एक गुंबद होगा। मंदिर निर्माण से जुड़े सभी कार्य सही ढंग से चल रहे हैं।

End of Feed