बहराइच हिंसा पर बड़ी खबर, एनकाउंटर में आरोपी सरफराज-फहीम को गोली लगी, नेपाल भागने की फिराक में थे

Bahraich : बहराइच में एक युवक की हत्या का आरोपी सरफराज पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। उसे पैर में गोली लगी है। उसके साथी फहीम को भी गोली लगी है। सरफराज नेपाल भागने की फिराक में था। यह मुठभेड़ नेपाल सीमा के पास हुई।

KEY HIGHLIGHTS
  • रविवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान बहराइच में फैला सांप्रदायिक तनाव
  • सरफराज पर युवक पर गोली चलाने का आरोप, घटना के बाद से फरार था
  • नेपाल भागने की फिराक में था सरफराज, उसके साथी को भी गोली लगी

Bahraich : बहराइच में एक युवक की हत्या का मुख्य आरोपी सरफराज पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक उसके पैर में गोली लगी है। उसके साथी फहीम को भी गोली लगी है। सरफराज नेपाल भागने की फिराक में था। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ नेपाल सीमा के पास हुई। पुलिस के साथ उसका एनकाउंटर नेपाल सीमा के पास हांडा बसेहरी नहर के पास हुआ। सरफराज को जख्मी हालत में बहराइच के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। मुठभेड़ में शामिल सीओ सिटी ने बताया कि एनकाउंटर में सरफराज और फहीम घायल हुए हैं। बहराइच हिंसा मामले में 10 लोगों पर केस दर्ज हुआ था, इनमें से पांच आरोपियों को नानापारा इलाके में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

encounter

एनकाउंटर में घायल हुए बहराइच हिंसा के आरोपी।

महराजगंज में एक युवक की गोली मार कर हत्या करने के केस में आज बहराइच पुलिस द्वारा पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके नाम हैं-

End of Feed