NIMS अधिकारी पर तेलंगाना ACB का शिकंजा, छापेमारी में 6.13 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा

ACB द्वारा जारी बयान के अनुसार, डॉ. लक्ष्मी भास्कर पर अपनी सेवा के दौरान भ्रष्ट तरीकों और अनुचित साधनों का इस्तेमाल कर ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

NIMS Addl Superintendent Raided: तेलंगाना के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने निजाम्स इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (NIMS) के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एन. लक्ष्मी भास्कर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। ACB द्वारा मंगलवार को की गई छापेमारी के दौरान उनके और उनके रिश्तेदारों व करीबियों के ठिकानों से 6.13 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है।

ACB raids

NIMS अधिकारी पर तेलंगाना ACB की छापेमारी (File photo)

ACB द्वारा जारी बयान के अनुसार, डॉ. लक्ष्मी भास्कर पर अपनी सेवा के दौरान भ्रष्ट तरीकों और अनुचित साधनों का इस्तेमाल कर ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) के तहत की गई है। मंगलवार को अधिकारी के आवास सहित उनके रिश्तेदारों, दोस्तों और बेनामियों के 7 अन्य ठिकानों पर तलाशी ली गई। जांच के दौरान निम्नलिखित संपत्तियों के दस्तावेज और कीमती सामान मिले-

End of Feed