अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास की आज होगी कोर्ट में पेशी, क्या पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सीजेपी नेता अभिजीत दीपके, आशुतोष और सौरभ दास को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में शांति भंग के आरोप पर दिल्ली पुलिस ने यह कदम उठाया है।

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन और पाबंदियों के बीच सीजेपी नेता अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास की आज अदालत में पेशी होगी। ऐसे में कयास लग रहे हैं कि क्या इन तीनों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कल लिया गया है? इन तीनों को कल दिल्ली पुलिस ने दिल्ली लैंड होते ही विमान के अंदर से हिरासत में लिया था। जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में शांति भंग की आशंका के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने यह कदम उठाया था। CJP लीगल हेड रत्ना सिंह ने कहा कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को आज सुबह 9 बजे दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

CJP

CJP नेता गिरफ्तार

24 घंटे से ज्यादा हिरासत में नहीं रखा जा सकता

पुलिस कानून की प्रक्रिया का पालन करते हुए किसी व्यक्ति को 24 घंटे से ज्यादा हिरासत में नहीं रख सकती, और उसको अदालत में पेश करना जरूरी होता है.. इस प्रक्रिया का पालन करते हुए पुलिस हिरासत में रखे गए अभिजीत समेत अन्य नेताओं को कोर्ट में पेश कर सकती है..

End of Feed