देश

अब क्या होगा, ये रब जाने, ना वो माने, ना ये माने...कांग्रेस नेता शशि थरूर ने क्यों किया ये Tweet

US Iran Talks: शशि थरूर ने सोमवार को पाकिस्तान में हुई 'नाकाम' US-ईरान शांति वार्ता पर एक उर्दू शेर के जरिए तंज कसा और कहा कि अब आगे क्या होगा, यह तो भगवान ही जानें।

Image

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (फाइल फोटो)

US Iran Talks: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सोमवार को पाकिस्तान में हुई 'नाकाम' US-ईरान शांति वार्ता (US Iran Talks) पर एक उर्दू शेर के जरिए तंज कसा और कहा कि अब आगे क्या होगा, यह तो भगवान ही जानें।

'अब क्या होगा, ये रब जाने; न वो माने, न ये माने (अब आगे क्या होगा, यह तो भगवान ही जानें, क्योंकि दोनों में से कोई भी पक्ष सहमत नहीं हुआ),' थरूर ने X पर यह बात कही। उन्होंने इसके साथ ही US के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस का एक वीडियो क्लिप भी टैग किया, जिसमें वे बातचीत के बाद की स्थिति पर बात कर रहे थे। वेंस ने ही इस्लामाबाद में हुई इस बातचीत में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था।

पाकिस्तान में US और ईरान के बीच 21 घंटे तक चली ऐतिहासिक बातचीत किसी शांति समझौते तक पहुंचने में नाकाम रही। इसके चलते, पिछले दो हफ़्तों से जारी कमज़ोर-सी संघर्ष-विराम (सीजफायर) की स्थिति भी अब अधर में लटक गई है। दोनों ही पक्ष बातचीत के टूटने के लिए एक-दूसरे को ज़िम्मेदार ठहराने की कोशिश कर रहे हैं।

व्हाइट हाउस ने वैंस के बयान का जो वीडियो साझा किया उसमें कहा गया, 'साधारण तथ्य यह है कि हमें इसको लेकर एक सकारात्मक प्रतिबद्धता दिखने की जरूरत है कि वे (ईरान) परमाणु हथियार विकसित करने की कोशिश नहीं करेंगे और वे ऐसे उपकरणों की तलाश नहीं करेंगे जो उन्हें जल्दी से परमाणु हथियार हासिल करने में सक्षम बना सकें।'

अमेरिका और ईरान के बीच बीते सप्ताहांत इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता बेनतीजा रही। इस बातचीत में अमेरिका का प्रतिनिधित्व वैंस ने किया था।

ट्रंप ने ईरान को क्या दी धमकी?

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ सोशल' पर नाकेबंदी की जानकारी देते हुए कहा, ईरान की मुख्य नौसेना पहले ही पूरी तरह तबाह हो चुकी है। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में 'हॉर्मुज ब्लॉकेड' का उल्लंघन करने वाले किसी भी संदिग्ध जहाज के खिलाफ 'क्रूर' (Brutal) कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

ट्रंप का दावा-'ईरान के 158 जहाज समुद्र की गहराई में दफन हो चुके हैं'

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के 158 जहाज समुद्र की गहराई में दफन हो चुके हैं और उसकी नौसेना अब लगभग खत्म हो चुकी है। ट्रंप ने कहा कि हमने अब तक ईरान की छोटी 'फास्ट अटैक शिप्स' को निशाना नहीं बनाया क्योंकि वे कोई बड़ा खतरा नहीं थे। लेकिन अब चेतावनी है कि अगर इनमें से कोई भी जहाज अमेरिकी ब्लॉकेड (घेराबंदी) के करीब आया, तो उसे तुरंत खत्म (ELIMINATED कर दिया जाएगा।)

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें