US Iran Strait Of Hormuz Blockade: अमेरिका ने ईरानी पोर्ट्स के आसपास नेवल ब्लॉकेड (नौसैनिक घेराबंदी) की शुरुआत कर दी है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने अपने नौसैनिकों को सूचित किया है कि जो भी जहाज इस ब्लॉकेड का उल्लंघन करेगा, उसे रोका जाएगा और हिरासत में लिया जाएगा।
ट्रंप ने ईरान को क्या दी धमकी?
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ सोशल' पर नाकेबंदी की जानकारी देते हुए कहा, ईरान की मुख्य नौसेना पहले ही पूरी तरह तबाह हो चुकी है। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में 'हॉर्मुज ब्लॉकेड' का उल्लंघन करने वाले किसी भी संदिग्ध जहाज के खिलाफ 'क्रूर' (Brutal) कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के 158 जहाज समुद्र की गहराई में दफन हो चुके हैं और उसकी नौसेना अब लगभग खत्म हो चुकी है। ट्रंप ने कहा कि हमने अब तक ईरान की छोटी 'फास्ट अटैक शिप्स' को निशाना नहीं बनाया क्योंकि वे कोई बड़ा खतरा नहीं थे। लेकिन अब चेतावनी है कि अगर इनमें से कोई भी जहाज अमेरिकी ब्लॉकेड (घेराबंदी) के करीब आया, तो उसे तुरंत खत्म (ELIMINATED कर दिया जाएगा।)

अमेरिका ने ईरान पर नाकेबंदी का एलान कर दिया है। TRUMP TRUTH SOCIAL
ट्रंप ने स्पष्ट किया कि इन जहाजों के खिलाफ उसी 'किलिंग सिस्टम' (System of Kill) का इस्तेमाल किया जाएगा, जो समुद्र में ड्रग डीलरों के खिलाफ अपनाया जाता है। उन्होंने इसे "Quick and Brutal" (तेज और क्रूर) बताया। ट्रंप ने अपने पोस्ट में यह भी जोड़ा कि उनके प्रशासन की सख्ती के कारण समुद्र के रास्ते अमेरिका आने वाली 98.2% ड्रग्स की सप्लाई रुक गई है।
वहीं, ट्रंप ने कहा कि “कल 34 जहाज इस जलडमरूमध्य से गुजरे, जो इस तथाकथित ‘बंद’ के बाद अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।”
ईरान ने क्या दी है धमकी?
वहीं, ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ने 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) में अपनी नाकेबंदी (Blockade) की योजना को आगे बढ़ाया, तो "खाड़ी का कोई भी बंदरगाह सुरक्षित नहीं रहेगा।"
ईरानी सैन्य अधिकारियों ने एक बयान जारी कर कहा है कि वे अपनी समुद्री सीमाओं और व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ईरान का कहना है कि अगर उसे अपने तेल निर्यात से रोका गया, तो वह खाड़ी के अन्य देशों के बंदरगाहों और वहां मौजूद अमेरिकी ठिकानों को अपना निशाना बनाएगा।
