AAP विधायक अमानतुल्लाह खान की बढ़ीं मुश्किलें, गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस चला रही जॉइंट ऑपेरशन

Amanatullah Khan: ओखला से आप विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली पुलिस ने जामिया नगर में पुलिस टीम पर हमले का नेतृत्व करने के आरोप में ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जिसके बाद से उनकी तलाश जारी है।

Amanatullah Khan: आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली पुलिस और क्राइम ब्रांच की जॉइंट टीम उनकी तलाशी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि जल्द ही खान को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के ओखला विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ जामिया नगर में अपराध शाखा के ऑपरेशन में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर (FIR) दर्ज की है।

MLA Amanatullah Khan

अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस चला रही जॉइंट ऑपेरशन

बीएनएस की कई धाराओं में दर्ज हुई FIR

सोमवार को क्राइम ब्रांच ने एक अपराधी को पकड़ने के लिए जामिया क्षेत्र में छापेमारी की थी, लेकिन विधायक अमानतुल्लाह खान की मदद से अपराधी शाहबाज खान भागने में सफल रहा। पुलिस का आरोप है कि खान और उनके समर्थकों ने जानबूझकर कानून प्रवर्तन प्रयासों में हस्तक्षेप किया, जिसके परिणामस्वरूप अपराधी फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अमानतुल्लाह खान पर दर्ज की गई एफआईआर में धारा 221, 132 और 121(1) सहित संबंधित बीएनएस धाराओं का हवाला दिया गया है। पुलिस ने कहा कि क्राइम ब्रांच शाहबाज खान को गिरफ्तार करने के लिए ऑपरेशन चला रही थी, जिस पर हत्या के प्रयास का आरोप था और वह घोषित अपराधी भी था। जब अमानतुल्ला खान ने मामले में हस्तक्षेप किया, तो पुलिस अधिकारियों ने उसे हिरासत में लिया, लेकिन उसके बाद आप नेता और पुलिस टीम के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इस हंगामे के बीच शाहबाज खान पुलिस की गिरफ्त से भागने में सफल रहा।

End of Feed