दिल्ली जल संकट पर छिड़ी रार, सोशल मीडिया पर आतिशी और उपराज्यपाल में वार-पलटवार

आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि वह जानती हैं कि उप-राज्यपाल और भाजपा ‘आप’ से नफरत करते हैं, क्योंकि दिल्ली की जनता ने बार-बार अरविंद केजरीवाल को भारी बहुमत से मुख्यमंत्री बनाया है।

Delhi Water Crisis: दिल्ली में जल संकट को लेकर रार छिड़ी हुई है। मामला न सिर्फ सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है बल्कि इसे लेकर सोशल मीडिया में भी हलचल मची हुई है। खुद दिल्ली के राज्यपाल भी इस मुद्दे पर आप नेताओं के निशाने पर हैं। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी और उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना के बीच बुधवार को जल संकट को लेकर सोशल मीडिया पर वार-पलटवार देखने को मिला। आतिशी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि आज उपराज्यपाल दफ्तर ने सभी पत्रकारों को एक विज्ञप्ति भेजी है। उन्होंने कहा, इसमें मुझे बहुत गालियां दी हैं। मेरे बारे में बहुत खराब बातें कहीं है।

जितनी गालियां देनी है, दे दीजिए...

आम आदमी पार्टी नेता ने यह भी कहा कि वह जानती हैं कि उप-राज्यपाल और भाजपा ‘आप’ से नफरत करते हैं, क्योंकि दिल्ली की जनता ने बार-बार अरविंद केजरीवाल को भारी बहुमत से मुख्यमंत्री बनाया है। उन्होंने कहा, लेकिन हमसे नफरत करते-करते, आपको दिल्ली वालों से नफरत हो गई है। आपने हमें जितनी गालियां देनी है, दे दीजिए। आपको हमें जितना बुरा भला कहना है, कह लीजिए। लेकिन हमसे नफरत की वजह से आप दिल्ली वालों के हक का पानी मत रुकवाइये। दिल्ली वाले पानी की कमी से बहुत परेशान हैं।

End of Feed