J&K में नेशनल कांफ्रेंस को समर्थन देगी आम आदमी पार्टी, डोडा से जीता है उम्मीदवार

Aam Aadmi Party : जम्मू कश्मीर में आम आदमी पार्टी (AAP) नेशनल कॉन्फेंस (NC) को अपना समर्थन देने का फैसला किया है। चुनाव में आप का उम्मीदवार डोडा से विजयी हुआ है। आप उम्मीदवार मेहराज मलिक ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को हराकर जीत दर्ज की। अ

Aam Aadmi Party : जम्मू कश्मीर में आम आदमी पार्टी (AAP) नेशनल कॉन्फेंस (NC) को अपना समर्थन देने का फैसला किया है। चुनाव में आप का उम्मीदवार डोडा से विजयी हुआ है। आप उम्मीदवार मेहराज मलिक ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को हराकर जीत दर्ज की। अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने एनसी को समर्थन देने वाला अपना पत्र उप राज्यपाल को सौंप दिया है। जम्मू कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटों के लिए तीन चरणों 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को मतदान हुए। चुनाव नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित हुए।

aap

बीते आठ अक्टूबर को आए जम्मू कश्मीर के चुनाव नतीजे।

एनसी को मिली हैं 42 सीटें, उमर बनेंगे सीएम

जम्मू कश्मीर चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत हुई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस 42 सीटों और कांग्रेस छह सीटों पर विजयी हुई है। भाजपा 29 सीटों, पीडीपी तीन, जेपीसी एक और सात सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली है। एक-एक सीट माकपा और आप के खाते में गई है।

End of Feed