आज की ताजा खबर 20 नवंबर: ओडिशा के तट पर चक्रवात 'अकवान' का लैंडफॉल शुरू, 20 जिलों में हाई अलर्ट; करीब 3 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट
Cyclone Akvan Landfall: आज की ताजा खबर 20 नवंबर: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात 'अकवान' 20 नवंबर को ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट के करीब पहुंच रहा है। ओडिशा के 20 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। तूफान के खतरे को देखते हुए करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रशासन ने 2,523 राहत शिविर बनाए हैं और 423 बचाव दल तैनात किए हैं। एहतियात के तौर पर 69 ट्रेनें रद्द की गई हैं। मौसम विभाग ने तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
आज की ताजा खबर 20 नवंबर: Cyclone Akvan Landfall: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात 'अकवान' (Akvan) ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। 20 नवंबर को इसके ओडिशा के दक्षिणी तट और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट के पास पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, चक्रवात से जुड़े बादलों का तटीय इलाकों से संपर्क शुरू हो गया है। ओडिशा के 20 जिलों में प्रशासन अलर्ट पर है और करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
राज्य सरकार ने तूफान से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं। राहत शिविर बनाए गए हैं, बचाव दल तैनात किए गए हैं और तटीय इलाकों में लोगों की आवाजाही पर पाबंदियां लगाई गई हैं। कई ट्रेनें भी रद्द की गई हैं। प्रशासन का पूरा जोर जान-माल के नुकसान को कम करने पर है।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केरलम स्थित ’जटायु अर्थ सेंटर’ का दौरा करने की संभावना है। बॉलीवुड फिल्म ’रामायण’ के प्रदर्शन के बाद यहां बनी जटायु की विशाल प्रतिमा ने बड़े पैमाने पर लोगों का ध्यान खींचा है।
केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में मोदी के प्रस्तावित दौरे का संकेत देते हुए बताया कि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सबसे पहले कोल्लम जिले में स्थित ’जटायु अर्थ सेंटर’ का दौरा करेंगे और उनके बाद प्रधानमंत्री वहां जा सकते हैं। प्रस्तावित दौरे के बारे में बात करते हुए गोपी ने कहा कि शेखावत ने दो दिन पहले ’जटायु अर्थ सेंटर’ के निर्माता राजीव अंचल के साथ बैठक की थी और दिल्ली बिनाले में जटायु को प्रदर्शित करने में रुचि दिखाई थी।
आज 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट देंगे CM योगी
प्रधानमंत्री मोदी के केरलम में ‘जटायु अर्थ सेंटर' का दौरा करने की संभावना
केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में मोदी के प्रस्तावित दौरे का संकेत देते हुए बताया कि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सबसे पहले कोल्लम जिले में स्थित ’जटायु अर्थ सेंटर’ का दौरा करेंगे और उनके बाद प्रधानमंत्री वहां जा सकते हैं। प्रस्तावित दौरे के बारे में बात करते हुए गोपी ने कहा कि शेखावत ने दो दिन पहले ’जटायु अर्थ सेंटर’ के निर्माता राजीव अंचल के साथ बैठक की थी और दिल्ली बिनाले में जटायु को प्रदर्शित करने में रुचि दिखाई थी।
उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव के बारे में प्रधानमंत्री को भी जानकारी दी गई थी।
Cyclone Akvan: आंध्र प्रदेश में भी रेड और ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अकवान का असर सिर्फ ओडिशा तक सीमित नहीं रहने वाला है। आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में भी रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को 21 नवंबर की सुबह तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। कुछ इलाकों में बेहद भारी बारिश होने की आशंका भी जताई गई है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने और तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।
Cyclone Akvan: आंध्र प्रदेश में भी रेड और ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। कुछ इलाकों में बेहद भारी बारिश होने की आशंका भी जताई गई है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने और तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।
69 ट्रेनें रद्द, पर्यटन स्थलों पर भी पाबंदी
इस तरह दोनों रेलवे जोन में कुल 69 ट्रेनें रद्द की गई हैं। यात्रियों को अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने के बाद ही स्टेशन पहुंचने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पुरी, गोपालपुर, सतपाड़ा और चिल्का जैसे पर्यटन स्थलों पर आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। कई जिलों में स्कूल भी बंद रखे गए हैं। पुरी का जगन्नाथ मंदिर खुला रहेगा, जबकि गुंडिचा मंदिर 19 से 21 नवंबर तक बंद रहेगा।
Cyclone Akvan: ओडिशा के 20 जिलों में अलर्ट, करीब 3 लाख लोगों का रेस्क्यू
राज्य सरकार के मुताबिक, गुरुवार शाम तक करीब 2.98 लाख लोगों को संवेदनशील इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका था। प्रशासन ने लोगों के लिए 2,523 राहत शिविर बनाए हैं। इसके अलावा 9,341 चक्रवात आश्रय स्थल तैयार किए गए हैं, जिनमें से 2,623 को सक्रिय किया जा चुका है। तूफान से निपटने के लिए 423 बचाव दल तैनात किए गए हैं। इनमें ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और दमकल विभाग की टीमें शामिल हैं।
Cyclone Akvan: पुरी और गोपालपुर के बीच पहुंच सकता है चक्रवात
भारत मौसम विज्ञान विभाग के 20 नवंबर की सुबह जारी बुलेटिन के अनुसार, चक्रवात अकवान उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट को गोपालपुर के करीब पार करने का अनुमान है।
शुरुआती अनुमान में हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा रहने और झोंकों के साथ 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई गई थी। हालांकि, 20 नवंबर की सुबह 2:30 बजे जारी अपडेट में इसकी तीव्रता घटकर चक्रवाती तूफान रह गई। अब हवा की रफ्तार 70-80 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंकों के साथ 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, तटीय इलाकों में इसका असर शुरू हो चुका है।
