LIVE

Aaj Ki Taza Khabar Live: राहुल ने फोन कर मुकेश सहनी को मनाया, सीटों पर भी बनी बात; गुजरात मंत्रिमंडल में फेरबदल

Aaj Ki Taza Khabar (17 October 2025): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया कि मुख्यमंत्री पद पर फैसला बिहार चुनाव के बाद किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा नीतीश कुमार के नेतृत्व में विश्वास करती है। शाह ने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी गठबंधन और उसके सहयोगियों का सम्मान करती है तथा अंतिम निर्णय चुनाव के परिणाम पर आधारित होगा। फिलीपींस और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के तगड़े झटके लगे हैं जिसकी वजह से लोग दहशत में हैं।
Aaj Ki Taza Khabar Live: राहुल ने फोन कर मुकेश सहनी को मनाया, सीटों पर भी बनी बात; गुजरात मंत्रिमंडल में फेरबदल
Aaj Ki Taza Khabar (17 October 2025): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया कि मुख्यमंत्री पद पर फैसला बिहार चुनाव के बाद किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा नीतीश कुमार के नेतृत्व में विश्वास करती है। शाह ने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी गठबंधन और उसके सहयोगियों का सम्मान करती है तथा अंतिम निर्णय चुनाव के परिणाम पर आधारित होगा। फिलीपींस और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के तगड़े झटके लगे हैं जिसकी वजह से लोग दहशत में हैं।
Oct 17, 2025 | 12:24 PM IST

Rajasthan: भाजपा ने मोरपाल सुमन को अंता उपचुनाव के लिए बनाया उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को मोरपाल सुमन को राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। जम्मू कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान की आठ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। भाजपा ने 15 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर की बडगाम और नागरोटा विधानसभा सीट से क्रमश: आगा सैयद मोहसिन और देवयानी राधा को प्रत्याशी घोषित किया था। झारखंड के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित) में उपचुनाव के लिए बाबूलाल सोरेन को भाजपा उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा की सूची के अनुसार ओडिशा की नुआपाड़ा सीट से जय ढोलकिया और तेलंगाना की जुबिली हिल्स विधानसभा से एल दीपक रेड्डी किस्मत आजमाएंगे।
Oct 17, 2025 | 11:51 AM IST

महाराष्ट्र की राहुरी सीट से विधायक शिवाजी कर्डिले का निधन

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले की राहुरी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक शिवाजी कर्डिले का शुक्रवार को हृदयाघात से निधन हो गया। परिवार के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 66 वर्ष के थे। सूत्रों के अनुसार, कर्डिले को सुबह हृदयाघात हुआ जिसके बाद उन्हें अहिल्यानगर के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Oct 17, 2025 | 09:02 AM IST

आंबेडकर कॉलेज के प्रोफेसर को एबीवीपी नेता ने थप्पड़ मारा

दिल्ली विश्वविद्यालय के एक शिक्षक के साथ बृहस्पतिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की संयुक्त सचिव दीपिका झा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के अन्य सदस्यों ने कथित तौर पर मारपीट की। इस घटना का एक कथित वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें पुलिस की मौजूदगी में डॉ. भीम राव आंबेडकर कॉलेज के अंदर छात्रों के एक समूह को एक शिक्षक पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। दिल्ली विश्वविद्यालय के कई शिक्षकों ने इस घटना की निंदा की और इसे शिक्षकों की गरिमा पर हमला बताया।
Oct 17, 2025 | 08:37 AM IST

हरिओम वाल्मीकी के परिजनों से मिलने फतेहपुर जा रहे राहुल गांधी

Oct 17, 2025 | 07:32 AM IST

गुजरात मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार

गुजरात मंत्रिमंडल का आज सुबह 11.30 बजे विस्तार होगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सुबह 9 बजे राजभवन जाएंगे और राज्यपाल आचार्य देवव्रत को नए मंत्रियों की सूची सौंपेंगे। देर रात तीन घंटे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सीएम आवास पर बैठक हुई। डिनर डिप्लोमेसी पर हुई बैठक के बाद कई समीकरण बदले। नए मंत्रियों को सीएम की राज्यपाल से होने वाली मुलाकात के बाद जानकारी दी जाएगी।
Oct 17, 2025 | 07:05 AM IST

भारत और मध्य एशियाई देशों ने अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा की

भारत और मध्य एशियाई देशों ने बृहस्पतिवार को अफगानिस्तान के पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में उसकी सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई।किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की तीसरी भारत-मध्य एशिया बैठक में अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के तरीकों पर प्रमुखता से चर्चा हुई।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, तीसरी भारत-मध्य एशिया बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने किया। पिछले हफ्ते काबुल पर पाकिस्तान की सेना ने हवाई हमले किए थे जिसके बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष छिड़ गया था। अफगानिस्तान ने इस हमले का कड़ा जवाब दिया। दोनों देशों में बुधवार को अस्थायी संघर्षविराम पर सहमति बनी।
Oct 17, 2025 | 07:02 AM IST

इजरायली हमले में हूती विद्रोहियों के सेना की मौत

इजरायल ने यमन के हूती विद्रोहियों के सेना प्रमुख को निशाना बनाकर हवाई हमले किए जिसमें हूती विद्रोहियों के सेना प्रमुख की मौत हो गई। इस हमले के बाद हूती विद्रोहियों और इजरायल के बीच तनाव और बढ़ गया, जबकि गाजा पट्टी में युद्धविराम जारी है।
Oct 17, 2025 | 06:52 AM IST

चुनाव के बाद होगा बिहार CM का फैसला: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया कि मुख्यमंत्री पद पर फैसला बिहार चुनाव के बाद किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा नीतीश कुमार के नेतृत्व में विश्वास करती है। शाह ने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी गठबंधन और उसके सहयोगियों का सम्मान करती है तथा अंतिम निर्णय चुनाव के परिणाम पर आधारित होगा।
Oct 17, 2025 | 06:52 AM IST

अफगानिस्तान में भी लगे झटके

फिलीपींस के साथ-साथ अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। स्थानीय समयानुसार तड़के 4:53 बजे भूकंप आया, रिक्टर स्केल पर जिसकी तीव्रता 4.3 मापी गई।
Oct 17, 2025 | 06:52 AM IST

भूकंप से थर्राया फिलीपींस

Earthquake Update: फिलीपींस में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सुबह-सुबह 6.0 तीव्रता का भूकंप आया जिसकी वजह से लोग दहशत में हैं और घरों से निकलकर सुरक्षित स्थान की ओर भागे। स्थानीय समयानुसार, शुक्रवार सुबह 7:03 बजे मिंडानाओ की धरती डोली है, जो बेहद शक्तिशाली भूकंप था।