वृंदावन में बड़ा हादसा; बांके बिहारी मंदिर के पास गिरा छज्जा, सात श्रद्धालु हुए घायल
मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास एक इमारत के छज्जे का एक हिस्सा गिरने से कई लोग घायल हो गए। CMO मथुरा डॉ. राधावल्लभ ने बताया, "बांके बिहारी मंदिर के आस-पास में एक छज्जा गिरने की घटना हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। उन्हें प्राथमिक तौर पर पहले वृंदावन लाया गया। वहां पर लोगों को भर्ती किया गया। उनमें से पांच लोगों को सिर पर चोट लगी थीं।
मथुरा के जिला मजिस्ट्रेट सी.पी. सिंह ने बताया, "आज शाम 6:00 से 6:15 के बीच कुछ श्रद्धालु बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के बाद अपने गंतव्य वापस जा रहे थे, उस दौरान मौसम खराब हुआ। लगभग साढ़े 300 मीटर दूर, गली नंबर 5 के सामने वाली गली में एक मकान के छज्जे का कुछ हिस्सा टूटकर गिर गया। इसमें 7 लोग घायल हुए हैं। वे खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज जारी है। लोग अफवाह फैला रहे हैं कि मंदिर में हादसा हुआ है, यह बिल्कुल गलत है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं।"
इजरायल-ईरान युद्ध और ट्रंप को झटका: अंतरराष्ट्रीय मंच पर तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बेहद कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा था कि 'बीबी, तुम्हें सावधान रहने की जरूरत है।' लेकिन इजरायल ने इस चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए ईरान पर हवाई हमले कर दिए। इस कदम ने ट्रंप की मध्यस्थता और क्षेत्र में शांति बहाली के दावों को बड़ा झटका दिया है।
H-1B वीजा पर अमेरिकी कोर्ट का बड़ा फैसला: भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स और अमेरिकी टेक कंपनियों के लिए अमेरिका से एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर आई है। अमेरिकी अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के उस विवादित फैसले को 'अवैध' करार देकर रद्द कर दिया है, जिसके तहत H-1B वीजा पर 1,00,000 डॉलर (लगभग 84 लाख रुपये) की भारी-भरकम फीस लगाने का प्रस्ताव था। कोर्ट के इस फैसले से भारतीय तकनीकी विशेषज्ञों को बड़ी राहत मिली है।
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका: घरेलू मोर्चे पर, केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए एलपीजी (LPG) सब्सिडी के दायरे को छोटा कर दिया है। अब इस योजना के लाभार्थियों को एक साल में केवल 4 सिलेंडरों पर ही सब्सिडी दी जाएगी। इस कोटे के खत्म होने के बाद गरीब परिवारों को बाजार की पूरी कीमत पर सिलेंडर खरीदना होगा, जिससे रसोई का बजट बिगड़ना तय है।
दिल्ली जिमखाना क्लब पर हाई कोर्ट की तीखी टिप्पणी: राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक दिल्ली जिमखाना क्लब को खाली कराने के सरकारी नोटिस पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार के प्रति बेहद कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाते हुए एक बेहद भावुक और सख्त टिप्पणी की कि अगर इसी तरह ऐतिहासिक और ओपन ग्रीन स्पेस वाली जगहों को बंद किया गया, तो हम सब घुट-घुट कर मर जाएंगे। हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को इस बेदखली नोटिस पर तुरंत पुनर्विचार करने का आदेश दिया है।
मथुरा में श्रद्धालुओं से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मारी; 24 घायल, सात की हालत गंभीर
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में हादसा
महाराष्ट्र के पुणे में दो श्रमिकों की मौत
तमिलनाडु के सीएम विजय 10 जून को आएंगे दिल्ली, नीति आयोग की मीटिंग में शामिल होने की संभावना
भोपाल में विधानसभा परिसर में भारी पुलिस बल की तैनाती
रोहतक में जूतों के शो रूम में लगी भयानक आग
राजस्थान के जयपुर की पटाखा फैक्टरी में आग लगने से तीन लोगों की मौत, पांच अन्य झुलसे
सवाई मानसिंह अस्पताल की अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने बताया कि हादसे के बाद लाए गए तीन लोगों की मौत हुई है। जयपुर कलक्टर संदेश नायक ने घटनास्थल का दौरा किया और बताया कि आग को अग्निशमन कर्मियों की सहायता से बुझा दिया गया है। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि आग लगने से पहले धमाके की आवाज सुनाई दी थी। उसने बताया, ’’हमने धमाके की आवाज सुनी और तुरंत मकान की ओर दौड़े। पानी डालकर अंदर घुसे और कुछ लोगों को बाहर निकाला।’’ चश्मदीद के मुताबिक घटनास्थल पर झुलसे हुए दो लोग सड़क पर तड़पते हुए पाए गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें कपड़ों से ढककर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। इससे पहले, जयपुर (पूर्व) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक सिंघल ने बताया, ’’हादसे के बाद पांच अन्य लोगों को मौके से बचा कर उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया है।"
बेंगलुरु में प्रतिबंधित मादक पदार्थों की बिक्री के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, इस सूचना के आधार पर, स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए और मुखबिरों द्वारा बताए गए स्थानों पर छापेमारी की गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन अभियानों के दौरान अलग-अलग तारीखों पर कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें अन्य राज्यों के तीन व्यक्ति और एक स्थानीय निवासी शामिल हैं।
उन्होंने कहा, "पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर कबूल किया कि त्वरित लाभ कमाने के इरादे से, वे राज्य के बाहर और स्थानीय दोनों जगहों के अज्ञात आपूर्तिकर्ताओं से गांजा, एमडीएमए, मेथामफेटामीन और कोडीन कफ सिरप जैसे प्रतिबंधित मादक पदार्थों को कम कीमतों पर खरीद रहे थे।"
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने इन पदार्थों को आम जनता और कॉलेज के छात्रों को अधिक कीमत पर बेचा। पुलिस ने बताया कि उन्होंने 10.2 किलोग्राम गांजा, 20 ग्राम एमडीएमए, 10.03 ग्राम मेथामफेटामीन, 2.5 किलोग्राम कोडीन कफ सिरप और अपराध में इस्तेमाल की गई एक कार जब्त की है। उन्होंने बताया कि जब्त की गई संपत्ति का कुल मूल्य लगभग 7.47 लाख रुपये है जबकि बाजार मूल्य लगभग 14.94 लाख रुपये है। उन्होंने कहा, "आरोपियों को मादक पदार्थ मुहैया कराने वाले अज्ञात स्थानीय और अंतरराज्यीय आपूर्तिकर्ताओं की पहचान और पता लगाने के प्रयास जारी हैं। इन मामलों में जांच की जा रही है।" पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
ममता बनर्जी के घर के सामने TMC पार्टी ऑफिस पहुंची CBI की टीम
केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित
राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है। रातभर हुई मूसलाधार बारिश से कोझिकोड जिले के शहरी और पहाड़ी दोनों क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ।
टेलीविजन चैनलों के दृश्यों में कोझिकोड शहर के कई हिस्सों, विशेषकर बीच रोड क्षेत्र में सड़कों पर जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति दिखाई दी। इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।
त्रिशूर जिले में संभावित भूस्खलन की आशंका के मद्देनजर अधिकारियों ने मट्टाथुर ग्राम पंचायत के अरेश्वरम क्षेत्र से पांच परिवारों को स्थानीय सरकारी विद्यालय में बनाए गए राहत शिविर में स्थानांतरित कर दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह अचानक आई तेज हवाओं के कारण त्रिशूर जिले के कुछ हिस्सों में पेड़ उखड़ गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सुबह करीब पौने नौ बजे विल्वट्टम, नदथारा और पूचट्टी सहित अन्य क्षेत्रों में चक्रवाती हवाएं चलीं जिससे कई पेड़ उखड़ गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
कांगो में इबोला के 550 मामलों में से 101 मरीजों की मौत
अधिकारियों के अनुसार, अब तक इबोला वायरस के संक्रमण के कुल 550 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 101 लोगों की मौत हो गई और 19 मरीजों के ठीक होने की पुष्टि की गई है।
यह प्रकोप मुख्य रूप से कांगो के पूर्वी प्रांत इटुरी में केंद्रित है, जहां कुल मामलों के 90 प्रतिशत से अधिक दर्ज किये गये हैं। कुछ मामले नॉर्थ किवु और साउथ किवु प्रांतों में भी सामने आए हैं और यह संक्रमण सीमा पार कर युगांडा तक फैल चुका है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि वास्तविक मामलों की संख्या इससे अधिक हो सकती है, क्योंकि प्रकोप की पहचान देरी से हुई और प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी तथा स्वास्थ्य प्रतिक्रिया में गंभीर चुनौतियां बनी हुई हैं।
राम चरण की ‘पेड्डी' ने पांच दिनों में 315 करोड़ रुपये की कमाई की
पंड्या और रोहित को एकदिवसीय क्रिकेट में वापसी के लिए सीओई की स्वीकृति मिली
पंड्या और रोहित चोटों के कारण मुंबई इंडियन्स के लिए आईपीएल के कई मैच नहीं खेल पाए थे। जहां पंड्या पीठ में ऐंठन की समस्या से जूझ रहे थे तो वहीं रोहित की पैर की मांसपेशियों में खिंचाव था। पंड्या दो जून से बेंगलुरु में सीओई में हैं।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ’’दो जून को सीओई में आने से पहले हार्दिक विदेश में छुट्टियां मना रहे थे। अगले पांच दिन में उन्होंने मैच जैसी कई स्थितियों में तैयारी की और 10 ओवर (पूरा कोटा) तक गेंदबाजी भी की।’’
सूत्र ने कहा, ’’उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई और जानकारी के मुताबिक सीओई में स्ट्रेंथ और अनुकूलन कोच ने अलग-अलग पैमानों पर उनकी फिटनेस को मंजूरी दे दी है।’’
पूर्व कप्तान रोहित भी पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की जांच के लिए सीओई में थे और जांच के बाद उन्हें भी खेलने की स्वीकृति मिल गई है।
सोमवार को भारत के सहायक कोच सितांशु कोटक ने कहा था कि भले ही उनके पास पंड्या की फिटनेस के बारे में कोई ताजा जानकारी नहीं है लेकिन उन्हें लगता है कि यह ऑलराउंडर ठीक है।
पंड्या भारत की सीमित ओवरों की टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी हैं क्योंकि वह अपनी तेज गेंदबाजी और डेथ ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को संतुलन देते हैं।
दिल्ली में कल होगी NDA की बैठक
पिनराई विजयन की बेटी को समन
ट्विशा शर्मा केस में बड़ा एक्शन
हेलीकॉप्टर की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट पर
यूक्रेन के हमलों के बाद रूस, क्रीमिया के तेल प्रतिष्ठानों में आग लगी
यूक्रेन का यह हमला रूस को युद्ध के लिए आर्थिक रूप से जवाबदेह ठहराने के अभियान का हिस्सा था। इसके अलावा, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पुष्टि की है कि रूसी व्यवसायी रोमन अब्रामोविच ने यूक्रेन और रूस के बीच संदेशों के आदान प्रदान के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाई।
जेलेंस्की ने ’स्काई न्यूज’ को बताया कि प्रीमियर लीग टीम चेल्सी के पूर्व मालिक अब्रामोविच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का संदेश लेकर कीव गए थे। जेलेंस्की ने कहा कि अब्रामोविच यह संदेश लेकर आए थे कि रूसी पक्ष ’’यह समझना चाहता है कि हम क्या करने के लिए तैयार हैं’’। उन्होंने यह भी कहा कि अब्रामोविच ने पुतिन तक उनका जवाब पहुंचाने का प्रस्ताव दिया था।
इस बीच, यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास ने कहा कि रूस के खिलाफ प्रस्तावित नए प्रतिबंधों में रूस के ’’सैन्य औद्योगिक परिसर, मानवाधिकार उल्लंघनकर्ताओं और प्रचारकों’’ को लक्ष्य कर बनाए गए 80 बिंदु शामिल हैं।
