9 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़: दिल्ली की सीएम आतिशी दिया इस्तीफा, बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में अंधाधुंध गोलीबारी; सुरक्षाबलों ने मार गिराए 12 नक्सली
9 फरवरी 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज LG वीके सक्सेना से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। 43 वर्षीय आतिशी पिछले साल सितंबर से दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत थीं। शीर्ष पद पर उनकी पदोन्नति तब हुई जब केजरीवाल ने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार को सुरक्षाकर्मियों को बड़ी कामयाबी मिली। सुरक्षाकर्मियों ने नक्सलियों के साथ जारी मुठभेड़ में अब तक 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में दोनों तरफ से अंधाधुंध गोलीबारी हो रही है। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए 12 नक्सलियों को मार गिराया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी आज ही इस्तीफा देंगी। जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे वह राजभवन पहुंचकर एलजी को अपना इस्तीफा सौंपेगी। जानकारी के अनुसार, आतिशी रविवार सुबह 11 बजे एलजी सचिवालय में अपना इस्तीफा सौंपेंगी। बता दें कि 8 फरवरी को दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आ गए हैं और 27 साल बाद BJP की दिल्ली की सत्ता में वापसी हुई है। ऐसे में आज आतिशी अपना इस्तीफा एलजी वीके सक्सेना को सौंप देंगी। अमेरिका के पश्चिमी अलास्का में एक छोटा यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसका मलबा शुक्रवार को समुद्री बर्फ के टुकड़े पर मिला। उस पर सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में पवित्र स्नान करेंगे और अगले दिन वापस लौट आएंगे। शिवकुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जो उनके करीबी हैं, ने उन्हें महाकुंभ मेले में आमंत्रित किया है और वह अपने परिवार के साथ वहां जा रहे हैं।
9 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़: दिल्ली की सीएम आतिशी दिया इस्तीफा, बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में अंधाधुंध गोलीबारी; सुरक्षाबलों ने मार गिराए 12 नक्सली
