LIVE
आज की ताजा खबर: असम, पुडुचेरी और केरल में मतदान संपन्न, ईरान ने हिजबुल्ला पर इजरायली हमलों को लेकर दी चेतावनी
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 9 April), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज), [विधानसभा चुनाव वोटिंग] [पीएम मोदी] [डोनाल्ड ट्रंप] [ईरान-अमेरिका सीजफायर] [ईरान, इजराइल-अमेरिका युद्ध] [ईरान युद्ध] [ट्रंप नाटो मुलाकात] [इजराइल की चेतावनी] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar): ईरान-अमेरिका सीजफायर पर इस्लामाबाद में शनिवार को होने वाली बातचीत में यूएस उप राष्ट्रपति शामिल होंगे। व्हाइट हाउस ने इसकी पुष्टि कर दी है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा कि उप राष्ट्रपति वेंस बातचीत में अमेरिकी शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे। वहीं, नाटो के महासचिव मार्क रुट्टे ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक बंद कमरे में मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद ट्रंप ने अपनी नाराजगी भी खुलकर जाहिर कर दी। इस मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने पोस्ट किया, जब हमें नाटो की जरूरत थी तब वे मौजूद नहीं थे, और अगर हमें उनकी फिर से जरूरत पड़ी तो वे मौजूद नहीं होंगे। उधर, भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने वाशिंगटन में वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात की और रक्षा एवं व्यापार संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र और पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा के चुनाव अभियान को तेजी प्रदान करते हुए हल्दिया, आसनसोल और सिउरी में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शुरू हो गया है। असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त तमिलनाडु की सभी 234 और पश्चिम बंगाल के पहले चरण की 152 सीटों के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग होंगी, जबकि पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, असम सहित चारों राज्य और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के नतीजे 4 मई को सामने आएंगे। जानिए देश-दुनिया की हर खबरों पर अपडेट।
- भारतीय पोत 15,400 टन एलपीजी लेकर नवी मुंबई के जेएनपीए पहुंचा
- तीन राज्यों असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान जारी
- ईरान-अमेरिका सीजफायर पर इस्लामाबाद में होगी बात, जेडी वेंस पहुंचेंगे
- विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने की अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात
- ट्रंप ने की नाटो महासचिव के साथ मुलाकात, खुलकर जताई नाराजगी
- प्रधानमंत्री मोदी की आज बंगाल के हल्दिया, आसनसोल, सिउरी में रैलियां
APR 09, 2026 19:06 IST
पुडुचेरी में मतदान समाप्त
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए मतदान बृहस्पतिवार शाम छह बजे समाप्त हो गया। मतदान समाप्त होने की समय सीमा से पहले पहुंचे और कतार में खड़े लोगों को वोट डालने की अनुमति दी गई। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती अनुमानों के अनुसार, 86 प्रतिशत से अधिक लोगों ने मतदान किया। अखिल भारतीय एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सत्ता बरकरार रखने के लिए और, विपक्षी कांग्रेस नीत गठबंधन केंद्र शासित प्रदेश में बदलाव के लिए जोर लगा रहा है। इस चुनाव में 9.50 लाख मतदाता सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी ’इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।
APR 09, 2026 19:04 IST
केरल में विधानसभा की 140 सीटों के लिए मतदान संपन्न
केरल विधानसभा की 140 सीटों के लिए मतदान बृहस्पतिवार शाम छह बजे समाप्त हो गया, लेकिन कई मतदान केंद्रों के बाहर अब भी लोगों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। शाम छह बजे मतदान केंद्रों पर मौजूद लोगों को टोकन दिए गए और उन्हें वोट डालने की अनुमति दी गई। शाम पांच बजे तक 75.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 2021 के विधानसभा चुनावों के 74.06 प्रतिशत मतदान से थोड़ा अधिक है। अंतिम मतदान प्रतिशत तभी उपलब्ध होगा जब मतदान केंद्रों पर बचे सभी लोग अपना वोट डाल लेंगे।
APR 09, 2026 18:31 IST
दिल्ली दंगों के आरोपी खालिफ सैफी को मिली अंतरिम जमानत
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी खालिद सैफी को अपनी भतीजी और भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए छह दिन की अंतरिम ज़मानत दी।
APR 09, 2026 17:21 IST
केरल में फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर मामूली प्रदर्शन हुए
केरल में विधानसभा चुनाव के लिये मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा, लेकिन फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर बृहस्पतिवार को कुछ केंद्रों पर प्रदर्शन की खबरें भी आईं। त्रिशूर जिले के मनलूर में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) उम्मीदवार टी.एन. प्रतापन के पहुंचने के बाद कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मामूली झड़प हो गई। पुलिस के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतापन के साथ आए लोगों को बूथ परिसर में प्रवेश करने से रोका, जिसके कारण झड़प हुई। त्रिशूर जिले के ही वडक्कनचेरी में, सजीव नामक एक मतदाता अपना वोट नहीं डाल सका क्योंकि चुनाव अधिकारियों ने उसे सूचित किया कि उसका वोट पहले ही डाक मतपत्र के रूप में दर्ज हो चुका है।
APR 09, 2026 16:49 IST
APR 09, 2026 18:05 IST
लेबनान में हुए इजरायली हमलों में अबतक 200 की मौत
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि मध्य बेरूत और लेबनान के अन्य इलाकों में हुए इजरायली हमलों में कम से कम 200 लोगों की मौत हो गई। मंत्रालय ने बताया कि 1,000 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
APR 09, 2026 14:48 IST
पंजाब में बीकेआई आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़
पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने दो लोगों की गिरफ्तारी के साथ एक आईएसआई प्रायोजित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। उनके पास से पांच हथगोले, दो डेटोनेटर और एक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) की सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने कहा कि बरामदगी से संकेत मिलता है कि राज्य में शांति भंग करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर हमले की तैयारी की जा रही थी। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा, एक बड़ी सफलता में, जिला अमृतसर ग्रामीण, जिला गुरदासपुर, एसएसओसी-अमृतसर ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियान में विदेशी हैंडलर द्वारा संचालित आईएसआई प्रायोजित बीकेआई आतंकी गिरोह का भंडाफोड़ किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, बरामद की गई महत्वपूर्ण वस्तुओं में पांच हथगोले, दो विशेष डेटोनेटर, कोडर और डिकोडर के साथ पीटीटी टाइमर, 9वी बैटरी, आईईडी की सामग्री (कीलों से भरा एक किलोग्राम विस्फोटक), केबल और ट्रिगर प्रणाली के साथ एक बाओफेंग वॉकी-टॉकी शामिल हैं। जो सार्वजनिक शांति भंग करने के उद्देश्य से उच्च प्रभाव वाले हमलों की तैयारी का संकेत देते हैं। विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यादव ने कहा, विदेशी संचालकों और स्थानीय सहायता नेटवर्क सहित सभी संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
APR 09, 2026 14:35 IST
असम में मतदान के बीच मतदान अधिकारी की मौत, कारण स्पष्ट नहीं
असम के सोनितपुर जिले में विधानसभा चुनाव के बीच बृहस्पतिवार को एक मतदान अधिकारी मृत पाए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि देबेन होरो (45) को नादुआर विधानसभा क्षेत्र में द्वितीय मतदान अधिकारी के रूप में तैनात किया गया था। एक अधिकारी ने कहा, होरो को डोलापानी एलपी स्कूल स्थित मतदान केंद्र संख्या-230 में तैनात किया गया था। बृहस्पतिवार सुबह वह अपने बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिले। उन्हें एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृत्यु के कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि चिकित्सकों को संदेह है कि किसी पुरानी बीमारी के कारण उनकी मौत हुई। अधिकारियों के अनुसार, होरो चारिदुआर राजस्व सर्कल के डोपडोपी कचारी गांव के निवासी थे और एक सरकारी स्कूल में सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत थे।
इस घटना का मतदान प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ा और संबंधित मतदान केंद्र पर सुबह सात बजे निर्धारित समय पर मतदान शुरू हो गया। होरो के स्थान पर एक अन्य कर्मचारी को तैनात कर दिया गया।
इस घटना का मतदान प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ा और संबंधित मतदान केंद्र पर सुबह सात बजे निर्धारित समय पर मतदान शुरू हो गया। होरो के स्थान पर एक अन्य कर्मचारी को तैनात कर दिया गया।
APR 09, 2026 14:14 IST
केरल के त्रिशूर में वोट डालने के बाद व्यक्ति की मौत
त्रिशूर के वानियामपारा में बृहस्पतिवार को अपना वोट डालने के बाद 62 वर्षीय बुजुर्ग बेहोश हो गए और फिर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान विनोदन के रूप में हुई है जो वानियामपारा के निकट रामनचिरा के निवासी थे। पुलिस के अनुसार, विनोदन सुबह अपना वोट डालने के लिए वानियामपारा स्थित ईकेएम अप स्कूल पहुंचे थे। लगभग एक घंटे तक कतार में खड़े रहने के बाद उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पुलिस ने बताया कि मतदान केंद्र से बाहर निकलते समय वह सुबह करीब 10 बजकर 45 मिनट पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने बताया कि आसपास मौजूद लोग उन्हें कुर्सी पर बैठाने में मदद करने के लिए दौड़े लेकिन उनकी हालत और बिगड़ गई। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
APR 09, 2026 13:25 IST
इजराइली हमलों में अल जजीरा के संवाददाता और दो लेबनानी पत्रकारों की मौत
अल जजीरा नेटवर्क और गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इजराइल के हमलों में बुधवार को गाजा में अल जजीरा के एक संवाददाता की मौत हो गई। वहीं, कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट संगठन और उसके एक नेटवर्क ने बताया कि इस हमले में लेबनान की दो महिला पत्रकार भी मारी गई हैं। इजराइली सेना के अरबी भाषा के प्रवक्ता अविचाई अद्राई ने एक्स पर बताया कि मोहम्मद विशाह पश्चिमी गाजा शहर में ड्रोन हमले में मारे गए। उन्होंने विशाह को हमास का सदस्य बताते हुए 2024 के एक ट्वीट को दोबारा साझा किया जिसमें विशाह को अन्य पदों के साथ-साथ हमास की सैन्य शाखा में एक प्रमुख कमांडर के रूप में वर्णित किया गया था। लेबनान में बुधवार को हिजबुल्ला को निशाना बनाकर किए गए इजराइली हमलों में 180 से अधिक लोग मारे गए, वहीं सवत अल-फराह की प्रस्तुतकर्ता गादा दयेख और हिजबुल्ला के अल-मनार टीवी और अल-नूर रेडियो की रिपोर्टर और प्रस्तुतकर्ता सुजान खलील की भी मौत हो गई।
APR 09, 2026 12:51 IST
भारतीय पोत 15,400 टन एलपीजी लेकर नवी मुंबई के जेएनपीए पहुंचा
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारतीय ध्वज वाला एक पोत होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप से पार कर 15,400 टन एलपीजी के साथ नवी मुंबई स्थित जवाहरलाल नेहरू पत्तन प्राधिकरण (जेएनपीए) पहुंच गया है। जेएनपीए ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पत्तन प्राधिकरण ने एक विज्ञप्ति में कहा, जेएनपीए ने भारतीय ध्वज वाले एलपीजी पोत 'ग्रीन आशा' का आज स्वागत किया। इस पोत ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सफलतापूर्वक पार किया और बीपीसीएल-आईओसीएल द्वारा संचालित जेएनपीए के 'लिक्विड बर्थ' पर लंगर डाला। विज्ञप्ति के अनुसार, यह घटनाक्रम अहम है क्योंकि युद्ध शुरू होने के बाद से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर जेएनपीए पहुंचने वाला यह पहला ऐसा पोत है। पोत 15,400 टन एलपीजी लेकर पहुंचा।
APR 09, 2026 12:18 IST
बंगाल में पीएम मोदी की रैली, कहा- इस बार खेला होगा
PM Modi in Bengal: देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इनमें एक पश्चिम बंगाल भी है। जहां आने वाले दिनों में मतदान होना है। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी का राज्य में धुआंधार प्रचार जारी है। इस बीच उन्होंने हल्दिया में एक रैली को संबोधित किया। उस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल ने हर विपरीत परिस्थिति पर विजय पाने का संकल्प लिया है। इस उत्साह में भाजपा की जीत साफ देखी जा सकती है। 5 साल पहले नंदीग्राम में जो हुआ था, वही इस साल भवानीपुर और पूरे पश्चिम बंगाल में फिर से होने जा रहा है।
APR 09, 2026 11:49 IST
सेना ने भूस्खलन प्रभावित उत्तरी सिक्किम से 135 पर्यटकों को बचाया, कई अब भी फंसे हुए
उत्तरी सिक्किम में कई भूस्खलनों के कारण सड़क संपर्क टूट जाने के बाद सेना ने वहां फंसे कुल 135 पर्यटकों को बचाया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि लाचेन में लगभग 1,000 पर्यटक फंसे हुए हैं और उन्हें जल्द से जल्द बचाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि भारी हिमपात के बीच पूर्वी कमान के अंतर्गत त्रिशक्ति कोर द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन हिम सेतु नामक बचाव अभियान को सुगम बनाने के लिए महत्वपूर्ण दर्रों को खोल दिया गया है और वैकल्पिक मार्गों को सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 32 हल्के वाहन और 10 मोटरसाइकिल निकाली जा चुकी हैं। सेना के वाहनों को बर्फ से ढकी जगहों पर फंसे असैन्य वाहनों को खींचने के लिए तैनात किया गया है।
APR 09, 2026 11:12 IST
जनसंपर्क क्रांति ट्रेन में धुआं निकलने की घटना से मचा हड़कंप। ट्रेन के कोच नम्बर बी 1 और बी 4 में धुआं निकलने से अफरा तफरी मच गई। मथुरा जंक्शन के पास ट्रेन को रोक रेल कर्मचारियों ने घटना पर काबू पाया। दिल्ली से हैदराबाद जाते वक्त जनसंपर्क क्रांति में मथुरा जंक्शन से पहले ये घटना घटी। ब्रेक शू चिपकने के चलते धुआं निकलने की हुई घटना हुई। टेक्निकल फॉल्ट को दूर कर गाड़ी को रवाना किया जा रहा है।
APR 09, 2026 11:11 IST
कतर का दौरा करेंगे हरदी
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी 9-10 अप्रैल को कतर का दौरा करेंगे।
APR 09, 2026 10:37 IST
'असली समझौता होने तक ईरान के आसपास बनी रहेगी यूएस आर्मी', ट्रंप का ऐलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना रुख पलटने का संकेत दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सैन्य हथियार ईरान और उसके आसपास तब तक तैनात रहेंगे जब तक कि ईरान वास्तविक समझौते का पूरी तरह से पालन नहीं करता। उन्होंने शर्तों का पालन न होने पर और भी कड़ी प्रतिक्रिया की चेतावनी दी। गुरुवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा, सभी अमेरिकी जहाज, विमान और सैन्यकर्मी, अतिरिक्त गोला-बारूद, हथियार और अन्य सभी चीजें जो पहले से ही काफी कमजोर हो चुके दुश्मन को घातक रूप से कुचलने और नष्ट करने के लिए उचित और जरूरी हैं, ईरान और उसके आसपास तब तक तैनात रहेंगे जब तक कि हुए वास्तविक समझौते का पूरी तरह से पालन नहीं हो जाता।
APR 09, 2026 09:49 IST
दो हफ्ते का युद्ध-विराम 'युद्ध का अंत नहीं', नेतन्याहू का ऐलान
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कहा कि ईरान के खिलाफ लड़ाई में दो हफ्ते का युद्ध-विराम युद्ध का अंत नहीं है, बल्कि एक पड़ाव है। उन्होंने ईरान से संवर्द्धित यूरेनियम को हटाने सहित सभी युद्ध उद्देश्यों को हासिल करने का संकल्प लिया। नेतन्याहू ने मीडिया के लिए जारी एक वीडियो बयान में कहा, अगर हमने ईरान के खिलाफ 'ऑपरेशन गिदोन स्वोर्ड' और 'ऑपरेशन लॉयन रोर' शुरू नहीं किया होता, तो उसके पास बहुत पहले ही परमाणु हथियार और हजारों मिसाइलें होतीं, जिनसे वह इजराइल को नष्ट कर सकता था और हम सभी के अस्तित्व को खतरे में डाल सकता था।
APR 09, 2026 09:36 IST
नितिन नबीन ने चुनावों से लेकर खरगे की टिप्पणी पर क्या-क्या कहा?
Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन पहला विस्तृत साक्षात्कार आज एएनआई पर प्रसारित हुआ है। इस दौरान नितिन नबीन ने मौजूदा विधानसभा चुनावों से लेकर बीजेपी की आगे की रणनीति पर बात की। नबीन ने कहा कि इस बार के चुनाव सभी को चौकाएंगे। साथ ही उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की विवादित टिप्पणी को लेकर उन्हें निशाने पर लिया। प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को भी चुनौती दी। क्या-क्या कहा नितिन नबीन ने, आइए जानते हैं। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि तमिलनाडु और बंगाल के नतीजे सबको चौंका देंगे। मल्लिकार्जुन खरगे पूरी तरह से सांप्रदायिक आधार पर लोगों को भड़का रहे हैं। तमिलनाडु में बदलाव आने वाला है, अन्नामलाई के मन में कहीं कोई असंतोष नहीं है।
'तमिलनाडु और बंगाल के नतीजे सबको चौंका देंगे, सांप्रदायिक आधार पर लोगों को भड़का रहे खरगे', नितिन नबीन ने क्या-क्या कहा?
'तमिलनाडु और बंगाल के नतीजे सबको चौंका देंगे, सांप्रदायिक आधार पर लोगों को भड़का रहे खरगे', नितिन नबीन ने क्या-क्या कहा?
APR 09, 2026 08:52 IST
एनआईए ने मालदा प्रकरण को लेकर 12 प्राथमिकी दर्ज कीं
एनआईए ने पश्चिम बंगाल के मालदा में मतदात सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में शामिल न्यायिक अधिकारियों के घेराव से जुड़ी घटना की जांच के लिए बुधवार को 12 प्राथमिकी दर्ज कीं। एनआईए ने यह कदम उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद उठाया। देर रात जारी एक बयान में एनआईए ने कहा कि उसने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मोथाबारी थाने की सात प्राथमिकी और कालीचक थाने की पांच प्राथमिकी को जांच के लिए फिर से पंजीकृत किया है। यह कार्रवाई छह अप्रैल के शीर्ष अदालत के आदेश के अनुपालन में की गई है, जो मालदा में एसआईआर से संबंधित कार्य के लिए तैनात न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा और संबंधित कानून-व्यवस्था की घटनाओं से संबंधित है। एक अप्रैल को तीन महिलाओं समेत न्यायिक अधिकारियों को नौ घंटे से अधिक समय तक बिना भोजन या पानी के भीड़ द्वारा रोककर रखा गया था।
APR 09, 2026 08:44 IST
मल्लिकार्जुन खरगे पर नितिन नबीन का निशाना
मल्लिकार्जुन खरगे पूरी तरह से सांप्रदायिक आधार पर लोगों को भड़का रहे हैं। मुझे लगता है राहुल गांधी ने उन्हें कुछ और सिखाया, लेकिन उन्होंने कुछ और ही कह दिया..." खरगे की 'सांप' वाली टिप्पणी पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का बयान।
