आज की ताजा खबर: असम, पुडुचेरी और केरल में मतदान संपन्न, ईरान ने हिजबुल्ला पर इजरायली हमलों को लेकर दी चेतावनी
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 9 April), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज), [विधानसभा चुनाव वोटिंग] [पीएम मोदी] [डोनाल्ड ट्रंप] [ईरान-अमेरिका सीजफायर] [ईरान, इजराइल-अमेरिका युद्ध] [ईरान युद्ध] [ट्रंप नाटो मुलाकात] [इजराइल की चेतावनी] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar): ईरान-अमेरिका सीजफायर पर इस्लामाबाद में शनिवार को होने वाली बातचीत में यूएस उप राष्ट्रपति शामिल होंगे। व्हाइट हाउस ने इसकी पुष्टि कर दी है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा कि उप राष्ट्रपति वेंस बातचीत में अमेरिकी शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे। वहीं, नाटो के महासचिव मार्क रुट्टे ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक बंद कमरे में मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद ट्रंप ने अपनी नाराजगी भी खुलकर जाहिर कर दी। इस मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने पोस्ट किया, जब हमें नाटो की जरूरत थी तब वे मौजूद नहीं थे, और अगर हमें उनकी फिर से जरूरत पड़ी तो वे मौजूद नहीं होंगे। उधर, भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने वाशिंगटन में वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात की और रक्षा एवं व्यापार संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र और पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा के चुनाव अभियान को तेजी प्रदान करते हुए हल्दिया, आसनसोल और सिउरी में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शुरू हो गया है। असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त तमिलनाडु की सभी 234 और पश्चिम बंगाल के पहले चरण की 152 सीटों के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग होंगी, जबकि पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, असम सहित चारों राज्य और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के नतीजे 4 मई को सामने आएंगे। जानिए देश-दुनिया की हर खबरों पर अपडेट।
आज की ताजा खबर: असम, पुडुचेरी और केरल में मतदान संपन्न, ईरान ने हिजबुल्ला पर इजरायली हमलों को लेकर दी चेतावनी
पुडुचेरी में मतदान समाप्त
केरल में विधानसभा की 140 सीटों के लिए मतदान संपन्न
दिल्ली दंगों के आरोपी खालिफ सैफी को मिली अंतरिम जमानत
केरल में फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर मामूली प्रदर्शन हुए
लेबनान में हुए इजरायली हमलों में अबतक 200 की मौत
पंजाब में बीकेआई आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़
असम में मतदान के बीच मतदान अधिकारी की मौत, कारण स्पष्ट नहीं
इस घटना का मतदान प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ा और संबंधित मतदान केंद्र पर सुबह सात बजे निर्धारित समय पर मतदान शुरू हो गया। होरो के स्थान पर एक अन्य कर्मचारी को तैनात कर दिया गया।
केरल के त्रिशूर में वोट डालने के बाद व्यक्ति की मौत
इजराइली हमलों में अल जजीरा के संवाददाता और दो लेबनानी पत्रकारों की मौत
भारतीय पोत 15,400 टन एलपीजी लेकर नवी मुंबई के जेएनपीए पहुंचा
बंगाल में पीएम मोदी की रैली, कहा- इस बार खेला होगा
सेना ने भूस्खलन प्रभावित उत्तरी सिक्किम से 135 पर्यटकों को बचाया, कई अब भी फंसे हुए
जनसंपर्क क्रांति ट्रेन में धुआं निकलने की घटना से मचा हड़कंप। ट्रेन के कोच नम्बर बी 1 और बी 4 में धुआं निकलने से अफरा तफरी मच गई। मथुरा जंक्शन के पास ट्रेन को रोक रेल कर्मचारियों ने घटना पर काबू पाया। दिल्ली से हैदराबाद जाते वक्त जनसंपर्क क्रांति में मथुरा जंक्शन से पहले ये घटना घटी। ब्रेक शू चिपकने के चलते धुआं निकलने की हुई घटना हुई। टेक्निकल फॉल्ट को दूर कर गाड़ी को रवाना किया जा रहा है।
कतर का दौरा करेंगे हरदी
'असली समझौता होने तक ईरान के आसपास बनी रहेगी यूएस आर्मी', ट्रंप का ऐलान
दो हफ्ते का युद्ध-विराम 'युद्ध का अंत नहीं', नेतन्याहू का ऐलान
नितिन नबीन ने चुनावों से लेकर खरगे की टिप्पणी पर क्या-क्या कहा?
'तमिलनाडु और बंगाल के नतीजे सबको चौंका देंगे, सांप्रदायिक आधार पर लोगों को भड़का रहे खरगे', नितिन नबीन ने क्या-क्या कहा?
