9 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज़: आरबीआई ने रेपो रेट में की कटौती, कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी ने बताया कि कांग्रेस से कहां हुई चूक
9 अप्रैल 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति का ऐलान किया। रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की। इस पर एक्सपर्ट ने ये बात कही। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महिलाओं का भी समर्थन हासिल करना होगा जो देश की आबादी का करीब 50 फीसदी हैं। सूत्रों ने बताया कि राहुल ने पार्टी नेताओं से अपील की कि वे ओबीसी मतदाताओं का फिर से विश्वास हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस इकलौती ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चल सकती है। डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सैंटो डोमिंगो में एक नाइटक्लब की छत गिरने की घटना में कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई और 160 अन्य घायल हैं। प्राधिकारियों ने बताया कि जेट सेट नाइटक्लब में मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है। आपातकालीन अभियान केंद्र के निदेशक जुआन मैनुअल मेंडेज ने कहा कि हमारा अनुमान है कि मलबे के नीचे दबे कई लोग अब भी जिंदा हैं और प्राधिकारी हार नहीं मानेंगे, जब तक कि प्रत्येक व्यक्ति को बाहर न निकाल लिया जाए। मेंडेज ने बताया कि मरने वालों की संख्या 44 तक पहुंच गई है।
9 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज़: आरबीआई ने रेपो रेट में की कटौती, कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी ने बताया कि कांग्रेस से कहां हुई चूक
