आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा
हरियाणा में कांग्रेस का आज वोट बचाओ देश बचाओ प्रदर्शन
हरियाणा कांग्रेस ने SIR के तहत मतदाता सूचियों में बदलाव और मतदाताओं के अधिकारों को लेकर बुधवार को बैठक की। बैठक में 8 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया। पंचकूला में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।हिंडन बेस पर वायु सेना दिवस समारोह का आयोजन
भारतीय वायुसेना आज अपना 94वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 8 बजे राष्ट्रगान के साथ हुई। यहां परेड, विमानों की प्रदर्शनी और हवाई करतब आकर्षण का केंद्र हैं। कार्यक्रम में एयर चीफ मार्शल AK सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन समेत तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद हैं। कार्यक्रम को देखते हुए गाजियाबाद में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। एयफोर्स स्टेशन के 2 किमी क्षेत्र में सेना तैनात है और ड्रोन उड़ान पर भी रोक लगाई गई है।नाना को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा, महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की
2013 में नाना पाटेकर को पद्मश्री दिया गया थामराठी थिएटर के साथ-साथ मराठी और हिंदी सिनेमा में एक्टर नाना पाटेकर के बेमिसाल योगदान को देखते हुए, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने पूरे सरकारी सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है, कल्चरल अफेयर्स मिनिस्टर एडवोकेट आशीष शेलार ने घोषणा की।
CJP को सपोर्ट करने पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी, कहा- Gyanesh, it’s done bro
बेंगलुरु का ऐतिहासिक फ्रीडम पार्क 8 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) के विरोध का मुख्य केंद्र बन गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में आज यानी गुरुवार को 'जनता की अदालत' (People's Tribunal) और 'चप्पल प्रदर्शन' आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर से पीड़ित नागरिकों, छात्र संगठनों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों द्वारा हिस्सा लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि SIR से पीड़ित लोगों को इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बुलाया जा रहा है। इस जनआंदोलन को तब और बड़ा बल मिला जब जाने-माने अभिनेता व सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज और प्रसिद्ध यूट्यूबर ध्रुव राठी भी इसमें शामिल होने के लिए बेंगलुरु पहुंचे हैं। ध्रुव राठी पहली बार बेंगलुरु में किसी जमीनी विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनने के लिए विशेष रूप से उपस्थित हो रहे हैं।'जनता की अदालत' में पीड़ितों की आपबीती सुनी जाएगी। इस कार्यक्रम में कर्नाटक के विभिन्न जिलों से आए उन मतदाताओं की आपबीती सुनी व सुनाई जाएगी, जिनके नाम SIR अभियान के तहत कथित रूप से मतदाता सूची (Voter List) से हटा दिए गए हैं। कार्यक्रम का आयोजन CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, सह-संयोजक आशुतोष रंका और प्रवक्ता सौरव दास की देखरेख में किया जाएगा। मंच पर वामपंथी छात्र नेता आइशे घोष और नेहा बोरा समेत कई युवा और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
अभिनेता प्रकाश राज ने बुधवार को कहा कि आठ अक्टूबर को बेंगलुरु में 'जनता की अदालत' लगाई जाएगी, जिसमें पूरे कर्नाटक से 'एसआईआर पीड़ित' शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके और यूट्यूबर ध्रुव राठी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के आलोचक राज ने सोशल मीडिया पर यह घोषणा की। उन्होंने कहा, 'कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) की ओर से आयोजित 'जनता की अदालत' में दीपके, आशुतोष, सौरव और सभी युवा संगठन तथा नागरिक समाज संस्थाओं के लोग शामिल होंगे। राज्य भर से एसआईआर के पीड़ित भी मौजूद रहेंगे।'
विरोध प्रदर्शन में पहुंचे ध्रुव राठी और प्रकाश राज ने सोशल मीडिया एवं मंच के जरिए लोगों से बड़ी संख्या में जुटने का आह्वान किया। प्रकाश राज ने इसे केवल वोट काटने का मुद्दा न बताकर देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई करार दिया।
कॉजपा बेंगलुरु में बृहस्पतिवार को ‘जनता की अदालत' लगाएगी : अभिनेता प्रकाश राज
अभिनेता प्रकाश राज ने बुधवार को कहा कि आठ अक्टूबर को यहां ’’जनता की अदालत’’ लगाई जाएगी, जिसमें पूरे कर्नाटक से ’’एसआईआर पीड़ित’’ शामिल होंगे।उन्होंने बताया कि कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके और यूट्यूबर ध्रुव राठी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के आलोचक राज ने सोशल मीडिया पर यह घोषणा की।
उन्होंने कहा, "कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) की ओर से आयोजित ’जनता की अदालत’ में दीपके, आशुतोष, सौरव और सभी युवा संगठन तथा नागरिक समाज संस्थाओं के लोग शामिल होंगे। राज्य भर से एसआईआर के पीड़ित भी मौजूद रहेंगे।"
उन्होंने कहा, "हम सभी नागरिकों से हमारे लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में शामिल होने का अनुरोध करते हैं। कल, आठ अक्टूबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क पहुंचे और इसमें शामिल हों।"
उन्होंने एक वीडियो में कहा कि राठी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। राठी ने भी अपने ’एक्स’ अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर कार्यक्रम में अपनी भागीदारी की पुष्टि की।
जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर का निधन
अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर छा जाने वाले दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का बृहस्पतिवार तड़के गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 76 वर्ष के थे। सूत्रों के मुताबिक, आशंका है कि नाना पाटेकर को दिल का दौरा पड़ा था।पणजी के पास डोना पाउला स्थित अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाए जाने के बाद पाटेकर को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से जुड़े वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शेखर सालकर ने यह जानकारी दी।
सालकर ने बताया कि लगातार 45 मिनट तक ’सीपीआर’ दिए जाने के बावजूद पाटेकर होश में नहीं आए और सुबह करीब पांच बजकर 10 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में ’मेडिको-लीगल’ मामला दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा।
अस्पताल के चिकित्सकों को पाटेकर के एक मित्र ने बताया कि अभिनेता ने तड़के करीब साढ़े तीन बजे उन्हें संदेश भेजकर कहा था कि तबीयत ठीक नहीं लग रही है।
सालकर ने कहा, ’’मित्र ने करीब चार बजे वह संदेश देखा और पाटेकर के अपार्टमेंट पहुंच गए। पाटेकर वहां एक देखभालकर्ता के साथ रह रहे थे।’’
देखभालकर्ता एक निजी अस्पताल पहुंचा, जहां से एक एम्बुलेंस उनके घर भेजी गई। सालकर ने कहा, ’’एम्बुलेंस में ही उनका इलाज शुरू कर दिया गया था।’’ पाटेकर का आवास अस्पताल से करीब पांच मिनट की दूरी पर है।
अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
सालकर ने बताया कि शव को बम्बोलिम के गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है, जहां मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा।
पाटेकर हिंदी और मराठी की कई फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते थे।
उनकी चर्चित हिंदी फिल्मों में ’’परिंदा’’, ’’प्रहार: द फाइनल एक्ट’’,’’तिरंगा’’, ’’क्रांतिवीर’’ और ’’खामोशी: द म्यूजिकल’’ शामिल हैं।
पाटेकर को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कई फिल्मफेयर पुरस्कार, महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मराठी से सम्मानित किया गया था। उन्हें देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री भी प्रदान किया गया था।
राष्ट्रपति मुर्मू ने वायुसेना दिवस पर वायु योद्धाओं को दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को वायुसेना दिवस पर भारतीय वायुसेना के जवानों को बधाई दी तथा कहा कि ’ऑपरेशन सिंदूर’ ने देश की सुरक्षा में वायु योद्धाओं के साहस, सटीकता और अभियानगत तैयारियों को प्रदर्शित किया।वायुसेना दिवस आठ अक्टूबर को भारतीय वायुसेना की स्थापना और वायु योद्धाओं के बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ’’वायुसेना दिवस पर सभी वायु योद्धाओं, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बधाई। भारतीय वायुसेना ने पेशेवर दक्षता, अनुशासन और तैयारी के उच्च मानकों को कायम रखते हुए देश को अनुकरणीय सेवा दी है।’’
उन्होंने कहा कि ’ऑपरेशन सिंदूर’ ने देश की सुरक्षा में वायु योद्धाओं के साहस, सटीकता और अभियानगत तैयारियों को प्रदर्शित किया।
राष्ट्रपति ने कहा कि इन योद्धाओं ने आपदाओं और मानवीय संकटों के दौरान भी महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की है।
मुर्मू ने कहा, ’’उनका समर्पण देश के लिए प्रेरणा और गौरव का स्रोत बना हुआ है। भारतीय वायुसेना अपनी सेवा और उत्कृष्टता की गौरवशाली विरासत को लगातार कायम रखे।’’
CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया
राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप
'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं
नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?
'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ
© 2026 Times Horizon Private Limited
