Movies on India-Pakistan War: भारत-पाकिस्तान युद्ध की कहानियां हमेशा से सुर्खियों में रही हैं, और अब ओटीटी पर ऐसी कई फिल्में और सीरीज हैं, जो इन जंगों बेस्ड हैं। बॉर्डर (Border) और उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike) जैसी मूवीज 1971 और 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी बयां करती हैं। शेरशाह (Shershaah) में कारगिल वॉर के हीरो की बहादुरी देखने को मिलती है। नेटफ्लिक्स (Netflix), अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video), और जियोहॉटस्टार (Jio Hotstar) पर ये फिल्में मौजूद हैं। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं।
बॉर्डर (Border)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)
कहानी: 1997 की ये फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बेस्ड है। इसमें सनी देओल (Sunny Deol) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) जैसे स्टार्स हैं, जो लोंगेवाला की लड़ाई को दिखाते हैं।
शेरशाह (Shershaah)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो (प्राइम वीडियो)
कहानी: 2021 की ये बायोपिक कैप्टन विक्रम बत्रा (Captain Vikram Batra) की जिंदगी पर बनी है, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में शहादत दी। सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) लीड रोल में हैं।
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया (Bhuj: The Pride of India )
ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार (Jio Hotstar)
कहानी: 2021 की ये फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इसमें अजय देवगन (Ajay Devgn) हैं, जो भुज एयरबेस को बचाने की कहानी दिखाते हैं।
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5 (Zee5)
कहानी: 2019 की ये फिल्म 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी है, जिसमें विक्की कौशल (Vicky Kaushal) एक आर्मी ऑफिसर का रोल प्ले करते हैं।
पिप्पा (Pippa)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5 (Zee5)
कहानी: 2023 की ये फिल्म 1971 के युद्ध पर बनी है, जिसमें इशान खट्टर (Ishaan Khatter) एक टैंक रेजिमेंट ऑफिसर का रोल प्ले करते हैं।
एलओसी: कारगिल (LOC: Kargil)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)
कहानी: 1999 के कारगिल युद्ध पर जे.पी. दत्ता (J.P. Dutta) की ये फिल्म कई सैनिकों की कहानी दिखाती है। संजय दत्त (Sanjay Dutt), अजय देवगन (Ajay Devgn), और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) जैसे सितारे हैं।
1971 (1971)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: यूट्यूब (Youtube)
कहानी: 1971 के युद्ध में भारतीय युद्धबंदियों (POWs) की सच्ची कहानी, जो पाकिस्तानी सेना से भागते हैं। मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) और रवि किशन (Ravi Kishan) लीड में हैं।
