7 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ : समाजवादी पार्टी छोड़ेगी MVA का साथ, दिल्ली के शाहदरा में व्यापारी की गोली मारकर हत्या
7 दिसंबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: महाराष्ट्र चुनाव में करारी हार के बाद विपक्षी गठबंधन एमवीए लगातार मुश्किल में है। समाजवादी पार्टी ने गठबंधन से अलग होने का फैसला लिया है। महाराष्ट्र सपा प्रमुख अबू आजमी ने कहा कि बाबरी ढांचा विध्वंस पर शिवसेना (यूबीटी) के रुख को लेकर समाजवादी पार्टी विपक्षी एमवीए छोड़ेगी। एमएसपी जैसी विभिन्न मांगो को लेकर शुक्रवार को दिल्ली कूच कर रहे किसानों को शंभू बॉर्डर पर रोक दिया गया। उन पर आंसू गैस के गोले दागे गए, जिसमें कुछ किसान घायल हुए हैं। इसके बाद किसानों का मार्च एक दिन के लिए टाल दिया गया है। रविवार को किसानों का जत्था फिर दिल्ली के लिए कूच करेगा। उधर, सीरिया में बिगड़ते हालातों के बीच भारत सरकार ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है और लोगों से सीरिया की यात्रा न करने की अपील की है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं व मंदिरों पर हो रहे हमलों के बीच विदेश सचिव विक्रम मिस्री बांग्लादेश का दौरा करेंगे, विदेश मंत्रालय की आर से यह जानकारी दी गई है। एडिलेट में खेले जा रहे टेस्ट मैच का यह दूसरा दिन है, मैच में पकड़ बनाने के लिए भारतीय गेंदबाजों पर सबकी नजर होगी। महाराष्ट्र में महायुति सरकार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के अजित पवार को बड़ी राहत की खबर मिली। दिल्ली की बेनामी संपत्ति ट्रिब्यूनल ने आयकर विभाग द्वारा सीज उनकी संपत्ति मुक्त करने का आदेश दिया है। आग पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के अपडेट्स...
7 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ : समाजवादी पार्टी छोड़ेगी MVA का साथ, दिल्ली के शाहदरा में व्यापारी की गोली मारकर हत्या
