6 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़: यूजीसी के मसौदा नियमों के खिलाफ एकजुट हुए विपक्षी दल, सूरत में सीवरेज लाइन में गिरा 2 साल का बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
6 फरवरी 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर अधिसूचना वापस लेने की मांग की और विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपने-अपने विधानसभाओं में यूजीसी मसौदा नियमों के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने को कहा। गुजरात में सूरत जिले के वरियाव इलाके में एक 2 साल का मासूम सीवरेज लाइन में गिर गया है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। बच्चे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। केरल वन विभाग ने बुधवार को तीन बाघों की मौत की जांच के आदेश दिए, जिनके शव इस पहाड़ी जिले में दो स्थानों पर पाए गए। कुरिच्याड वन रेंज के अंदर दो बाघ मृत पाए गए, जबकि एक अन्य बाघ का शव यहां व्याथिरी वन प्रभाग के अंतर्गत एक बागान में मिला। उन्होंने बताया कि कुरिच्याड क्षेत्र में गश्त कर रहे वन अधिकारियों को दो मृत बाघ मिले, जबकि कुछ वनकर्मियों को बागान के अंदर एक अन्य बाघ का सड़ा-गला शव मिला।
6 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़: यूजीसी के मसौदा नियमों के खिलाफ एकजुट हुए विपक्षी दल, सूरत में सीवरेज लाइन में गिरा 2 साल का बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
India vs England 1st ODI Match Live Score, IND VS ENG Live Score Updates
अदालत ने मंत्री धनंजय मुंडे को अलग रह रही पत्नी, बेटी को दो लाख रुपये महीना देने को कहा
दिल्ली विधानसभा चुनाव: आचार संहिता के उल्लंघन के 1,090 से अधिक मामले दर्ज
भाजपा विधायक ने वधावन बंदरगाह का नाम सावरकर के नाम पर रखने की मांग की
भारत, ब्रिटेन ने हरित हाइड्रोजन मानकों को आकार देने के लिए मिलाया हाथ
‘सबका साथ, सबका विकास' हमारी सरकार का मूलमंत्र; राज्यसभा में बोले पीएम मोदी
यूजीसी के मसौदा नियमों के खिलाफ एकजुट हुए विपक्षी दल
अमेरिका द्वारा भारतीयों को वापस भेजे जाने के विरोध में विपक्ष ने किया प्रदर्शन
प्रधानमंत्री मोदी राज्यसभा में करीब चार बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देंगे
पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम में करीब चार बजे राज्यसभा को संबोधित करेंगे।’’ प्रधानमंत्री ने गत मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में हुई चर्चा का जवाब दिया था। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में दिल्ली में पीएम संग्रहालय बनाने, सरदार पटेल की स्टेचू ऑफ यूनिटी बनाने, अनुच्छेद 370 को समाप्त करने और तीन तलाक समाप्त करने जैसे फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा था कि जब सत्ता सेवा बन जाए तब राष्ट्र निर्माण होता है और जब सत्ता को विरासत बना दिया जाए तो लोकतंत्र खत्म हो जाता है।
