आज की ताजा खबर 5 नवंबर-2024 हिंदी न्यूज़: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला- हर निजी संपत्ति का अधिग्रहण नहीं कर सकती सरकार, सलमान खान को फिर जान से मारने की धमकी मिली; पढ़ें हर छोटी-बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर लाइव 5 नवंबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: क्या सरकार आम भलाई के लिए वितरण हेतु निजी संपत्तियों को अपने अधीन ले सकता है? सर्वोच्च न्यायालय की नौ न्यायाधीशों की पीठ ने इस मामले पर निर्णय देते हुए कि कहा कि सभी निजी संपत्तियां भौतिक संसाधन नहीं हैं और इसलिए राज्यों द्वारा उन पर अधिकार नहीं किया जा सकता। सर्वोच्च न्यायालय ने बहुमत के निर्णय द्वारा यह नियम बनाया कि सभी निजी संपत्तियां संविधान के अनुच्छेद 39(बी) के तहत 'समुदाय के भौतिक संसाधनों' का हिस्सा नहीं बन सकतीं और राज्य प्राधिकारियों द्वारा "आम भलाई" के लिए उन पर अधिकार नहीं किया जा सकता। वहीं बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक और धमकी मिली है तथा धमकी देने वाले ने उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धमकी वाला यह संदेश मुंबई पुलिस की हेल्पलाइन पर आया है और एक अधिकारी को आधी रात के समय यह संदेश दिखा। पुलिस अधिकारी ने कहा कि धमकी देने वाले ने व्यक्ति ने दावा किया कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। संदेश में कहा गया, ‘‘सलमान खान को अगर जिंदा रहना है तो उसे हमारे (बिश्नोई समाज) मंदिर में आकर माफी मांगनी चाहिए या पांच करोड़ रुपये देने चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करता है तो हम उसे मार देंगे, हमारा गैंग अब भी सक्रिय है।’’ अमेरिका की बागडोर आने वाले चार वर्षों के लिए किसके हाथों में होगी, इसके लिए आज का दिन निर्णायक भूमिका अदा करने वाला है। आज अमेरिका में नए राष्ट्रपति को चुनने के लिए मतदान शुरू होगा। देर रात तक शायद तय हो जाएगा कि वहां का अगला राष्ट्रपति बनने की उम्मीद किसके लिए ज्यादा है। वैसे तो अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में कुल आठ प्रत्याशी हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय मूल की उप राष्ट्रपति व डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी कमला हैरिस के बीच हो रहा है। ये देखना दिलचस्प होगा कि राष्ट्रपति की कुर्सी तक कौन पहुंचेगा? वहीं दिल्ली के एम्स में आईसीयू में भर्ती बिहार की प्रसिद्ध लोकगीत गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत सोमवार शाम अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पीएम मोदी ने शारदा सिन्हा के बेटे को फोन किया और उनसे उनकी मां के स्वास्थ्य के बारे में जाना। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा को पीएम मोदी ने फोन किया और कहा कि बिलकुल मजबूती से इलाज कराएं। आज सुबह पीएम मोदी ने फोन कर शारदा सिन्हा का हालचाल जाना।
आज की ताजा खबर 5 नवंबर-2024 हिंदी न्यूज़: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला- हर निजी संपत्ति का अधिग्रहण नहीं कर सकती सरकार, सलमान खान को फिर जान से मारने की धमकी मिली; पढ़ें हर छोटी-बड़ी खबरें
आज की अहम और बड़ी खबरें पढें लाइव
