LIVE
आज की ताजा खबर: PM मोदी ने राज्यसभा में विपक्षियों को घेरा, बोले- कांग्रेस राज में किसान परेशान और बेहाल थे
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [पीएम मोदी] [ममता बनर्जी] [संसद का बजट सत्र], [जावद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार] [मौसम का अपडेट], [डोनाल्ड ट्रंप] [भारत-यूएस ट्रेड डील] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar): आज की ताजा खबर लाइव, 5 फरवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [पीएम मोदी] [ममता बनर्जी] [संसद का बजट सत्र], [जावद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार] [मौसम का अपडेट], [डोनाल्ड ट्रंप] [भारत-यूएस ट्रेड डील] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: दिल्ली विस्फोट के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की शिकायत पर दर्ज दो एफआईआर के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अल फलाह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जावद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उत्तर भारत में शीतलहर का दौर अब भी जारी है, हालांकि दिल्ली एनसीआर को आज कोहरे से राहत मिली है, और सुबह धूप खिली हुई है। उधर, संसद में आज भी धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी रहेगी। हालांकि, बुधवार को विपक्ष के भारी हंगामे के बाद पीएम मोदी अपना भाषण नहीं दे पाए थे। जानिए देश-दुनिया की हर खबरों पर अपडेट।
- अल फलाह विश्वविद्यालय का चेयरमैन गिरफ्तार किया
- दिल्ली-एनसीआर में ठंड जारी, आज कोहरे से मिली राहत
- वाशिंगटन पोस्ट में छंटनी, ईशान थरूर ने कहा- मेरा दिल टूट गया
FEB 05, 2026 19:08 IST
गुमशुदा के मामलों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं : दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने जनवरी के पहले पखवाड़े में राष्ट्रीय राजधानी में 800 से अधिक लोगों के लापता होने के आंकड़े सार्वजनिक होने के कुछ दिनों बाद गुरुवार को लोगों को आश्वस्त करने की कोशिश के तहत कहा कि ’’घबराहट या भय का कोई कारण नहीं है’’ क्योंकि ये आंकड़े वास्तव में पिछले वर्षों की इसी अवधि की तुलना में गिरावट को दर्शाते हैं। ’पीटीआई-भाषा’ द्वारा प्राप्त दिल्ली पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार एक से 15 जनवरी के बीच कुल 807 लोग लापता हुए, यानी प्रतिदिन औसतन 54 लोग लापता हुए। इनमें से 509 महिलाएं और लड़कियां तथा 298 पुरुष थे। लापता लोगों में से 191 नाबालिग और 616 वयस्क थे।
FEB 05, 2026 19:07 IST
भाजपा की सुजाता पाटिल नवी मुंबई की महापौर चुनी गईं
भारतीय जनता पार्टी की सुजाता पाटिल को बृहस्पतिवार को नवी मुंबई महानगरपालिका (NMMC) का महापौर निर्विरोध चुना गया। वहीं दशरथ भगत उपमहापौर होंगे। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि महापौर पद के लिए सरोज रोहिदास पाटिल और उपमहापौर पद की दौड़ से आकाश बालकृष्ण माधवी द्वारा अपना नाम वापस ले लेने के बाद सुजाता व दशरथ को निर्विरोध चुना गया। पूर्व में पार्षद और महिला एवं बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रह चुकीं सुजाता पाटिल ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और परिवहन की योजना उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेंगी।
FEB 05, 2026 17:55 IST
PM मोदी ने राज्यसभा में TMC पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देते हुए विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार को निर्मम सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि निर्मम सरकार ने पतन के जितने पैरामीटर हैं, उन सभी पर नए-नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं और यहां पर उपदेश देते हैं।
FEB 05, 2026 16:37 IST
मेघालय की कोयला खदान में भीषण धमाका; कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका
Meghalaya Coal Mine: मेघालय की एक कोयला खदान में गुरुवार को भीषण धमाका हुआ जिसकी वजह से एक मजदूर घायल हो गया, जबकि कई अन्य के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जिस खदान में भीषण धमाका हुआ है, वो अवैध है।
FEB 05, 2026 15:16 IST
भारत और श्रीलंका गहरे सभ्यतागत व आध्यात्मिक बंधनों से बंधे हुए हैं: मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और श्रीलंका "गहरे सभ्यतागत और आध्यात्मिक बंधनों" से बंधे हुए हैं। उन्होंने साथ ही कोलंबो में भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के प्रति आभार व्यक्त किया। गुजरात के अरावल्ली जिले में स्थित देवनीमोरी पुरातात्विक स्थल से प्राप्त इन पवित्र अवशेषों की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी कोलंबो के गंगारामया मंदिर में चार से 11 फरवरी तक आयोजित की जा रही है। बुधवार को गंगारामया मंदिर में आयोजित उद्घाटन समारोह में श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और राज्य के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी उपस्थित रहे। समारोह में गंगारामया मंदिर के मुख्य अधिष्ठाता वेन. किरिंदे असाजी थेरो भी मौजूद थे। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने चार फरवरी को ’एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, आज भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को श्रीलंका में श्रद्धापूर्वक स्वीकार किया गया है जिन्हें11 फरवरी तक गंगारामया मंदिर में आम लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत सरकार का मैं आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने अपना वादा निभाया और इस पवित्र प्रदर्शनी को संभव बनाया।
FEB 05, 2026 14:56 IST
अजीत डोभाल-मार्को रुबियो मुलाकात का खंडन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पिछले साल राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच हुई मुलाकात की खबरों के संबंध में मीडिया के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा, उस रिपोर्ट का कोई आधार नहीं है। ऐसी कोई बैठक या मुलाकात नहीं हुई। बता दें कि ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में इस मुलाकात का दावा किया था।
FEB 05, 2026 14:07 IST
FEB 05, 2026 14:08 IST
राज्यसभा से विपक्षी सदस्यों ने किया वॉकआउट
राज्यसभा में बृहस्पतिवार को नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे की किताब के अंश उद्धृत करने की अनुमति नहीं दी गई जिसके बाद विपक्षी सदस्यों ने सदन से वॉकआउट किया। उच्च सदन की बैठक शुरू होने के कुछ बाद कांग्रेस सदस्यों ने मांग की कि पहले सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को बोलने दिया जाए। आसन की अनुमति से खरगे ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि संसद के दो सदन हैं, एक लोकसभा और दूसरा सदन राज्यसभा है। खरगे ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उनके ऐसा कहने पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। खरगे ने यह भी आरोप लगाया कि लोकसभा सुचारू रूप से नहीं चल रही है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा और लोकसभा लोकतंत्र के स्तंभ हैं और सत्तारूढ़ दल लोकतांत्रिक प्रक्रिया को चलने नहीं दे रहा है। सत्तापक्ष के सदस्यों ने खरगे के आरोपों का कड़ा विरोध किया। जब खरगे ने 2020 के भारत-चीन संघर्ष पर पूर्व थलसेनाध्यक्ष एम.एम. नरवणे की संस्मरणात्मक पुस्तक के अंश उद्धृत करने का प्रयास किया, तो उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने भी इसका विरोध किया। हंगामे के बीच कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गए।
FEB 05, 2026 14:02 IST
लोकसभा ने विपक्ष के हंगामे के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया
लोकसभा ने आज को विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके तत्काल बाद ही सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में हुई चर्चा का प्रधानमंत्री द्वारा सदन में जवाब देने की परंपरा है, लेकिन गतिरोध की स्थिति के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जवाब लोकसभा में नहीं हुआ और प्रस्ताव को पारित कर दिया गया। विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के कारण एक बार के स्थगन के बाद बैठक दोपहर 12 बजे शुरू हुई तो अध्यक्ष ओम बिरला ने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कराए। उन्होंने आसन के समीप प्रदर्शन कर रहे विपक्ष के सांसदों को बैनर नहीं दिखाने को कहा। शोर-शराबे के बीच ही उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 28 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में दिए गए अभिभाषण पर निचले सदन में लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव को पारित करने के लिए सदन के समक्ष रखा। हंगामे के बीच ही सभा ने ध्वनिमत से प्रस्ताव को पारित कर दिया।
FEB 05, 2026 12:40 IST
FEB 05, 2026 12:39 IST
प्रधानमंत्री के जवाब के बिना लोकसभा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया
विपक्ष के जोरदार विरोध के बीच लोकसभा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पारंपरिक जवाब के बिना ही राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर दिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष द्वारा प्रस्तावित धन्यवाद प्रस्ताव में संशोधनों पर मतदान कराया, जिन्हें अस्वीकार कर दिया गया। इसके बाद अध्यक्ष ने 28 जनवरी को संसद के दोनों सदनों में दिए गए राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ा, जिसे विपक्षी सदस्यों के नारेबाजी के बीच ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। विरोध जारी रहने पर अध्यक्ष ने कार्यवाही दोपहर 2:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
FEB 05, 2026 12:27 IST
पश्चिम बंगाल के 20 लाख कर्मचारियों को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने बकाया महंगाई भत्ता देने का दिया आदेश
पश्चिम बंगाल सरकार और राज्य कर्मचारियों के बीच महंगाई भत्ता (DA) को लेकर चल रहे मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला आया है। पश्चिम बंगाल के करीब 20 लाख राज्य कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने 2008 से 2019 तक का बकाया महंगाई भत्ता दिए जाने का आदेश दिया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि DA का 25% हिस्सा 6 मार्च तक दिया जाए।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उसके पहले दिए गए अंतरिम आदेश के मुताबिक बकाया DA का 25% हिस्सा 6 मार्च तक दिया जाए। बकाया का बाकी हिस्सा किस्तों मे कैसे दिया जाए, ये तय करने के लिए एक कमेटी के गठन का आदेश दिया। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व SC जज इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता मे कमेटी का गठन किया। जस्टिस इंदु मलहोत्रा ,जस्टिस तरलोचन सिंह चौहान और जस्टिस गौतम विधूडी और CAG अधिकारी की कमेटी बनाई गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उसके पहले दिए गए अंतरिम आदेश के मुताबिक बकाया DA का 25% हिस्सा 6 मार्च तक दिया जाए। बकाया का बाकी हिस्सा किस्तों मे कैसे दिया जाए, ये तय करने के लिए एक कमेटी के गठन का आदेश दिया। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व SC जज इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता मे कमेटी का गठन किया। जस्टिस इंदु मलहोत्रा ,जस्टिस तरलोचन सिंह चौहान और जस्टिस गौतम विधूडी और CAG अधिकारी की कमेटी बनाई गई है।
FEB 05, 2026 12:16 IST
सागर में नर्स की हत्या से सनसनी
मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर बुधवार रात ड्यूटी पर जा रही नर्स दीपशिखा चढ़ार की अज्ञात बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश है, वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
FEB 05, 2026 12:10 IST
लोकसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया
Parliament Budget Session: संसद का बजट सत्र हंगामेदार साबित हो रहा है। आज भी लोकसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अभी तक सही तरीके से चर्चा नहीं हो पाई है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को सदन में विपक्षी सांसदों के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बिरला ने कहा कि बुधवार शाम को विपक्षी सदस्यों का सत्ता पक्ष की ओर मार्च करना सदन की गरिमा के विरुद्ध था। बिरला ने कहा कि ऐसा व्यवहार सदन के निर्धारित मर्यादा और गरिमा को ठेस पहुंचाता है और ऐसे हालात में किसी भी पीठासीन अधिकारी के लिए सदन चलाना मुश्किल हो जाता है। इसके बाद उन्होंने कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
FEB 05, 2026 11:23 IST
लोकसभा में फिर हंगामा
लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण बृहस्पतिवार को सदन की कार्यवाही शुरु होने के कुछ ही देर बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित। बुधवार को भी पीएम मोदी के भाषण से पहले हुआ था हंगामा।
FEB 05, 2026 11:22 IST
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिले के दक्षिणी हिस्से के एक जंगल में सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम नक्सल रोधी अभियान पर निकली थी और उसी दौरान सुबह करीब साढ़े सात बजे सुरक्षा बलों का नक्सलियों से सामना हुआ। उन्होंने बताया कि अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है और घटनास्थल से अब तक एक नक्सली का शव तथा एक एके-47 राइफल बरामद की गई है। अधिकारी ने बताया कि अभियान समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। इस कार्रवाई के साथ ही, राज्य में इस वर्ष अब तक अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम 23 माओवादी मारे जा चुके हैं। इससे पहले, तीन जनवरी को बस्तर क्षेत्र में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 14 नक्सली मारे गए थे। बस्तर क्षेत्र में बीजापुर सहित सात जिले आते हैं। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ों में कुल 285 नक्सली मारे गए थे। केंद्र सरकार ने देश से वामपंथी उग्रवाद के खात्मे के लिए इस वर्ष 31 मार्च की समयसीमा तय की है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिले के दक्षिणी हिस्से के एक जंगल में सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम नक्सल रोधी अभियान पर निकली थी और उसी दौरान सुबह करीब साढ़े सात बजे सुरक्षा बलों का नक्सलियों से सामना हुआ। उन्होंने बताया कि अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है और घटनास्थल से अब तक एक नक्सली का शव तथा एक एके-47 राइफल बरामद की गई है। अधिकारी ने बताया कि अभियान समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। इस कार्रवाई के साथ ही, राज्य में इस वर्ष अब तक अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम 23 माओवादी मारे जा चुके हैं। इससे पहले, तीन जनवरी को बस्तर क्षेत्र में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 14 नक्सली मारे गए थे। बस्तर क्षेत्र में बीजापुर सहित सात जिले आते हैं। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ों में कुल 285 नक्सली मारे गए थे। केंद्र सरकार ने देश से वामपंथी उग्रवाद के खात्मे के लिए इस वर्ष 31 मार्च की समयसीमा तय की है।
FEB 05, 2026 10:38 IST
सीएम योगी ने चाइनीज मांझे को बैन किया
सीएम योगी ने चाइनीज मांझे से हो रही दुर्घटनाओं का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने चाइनीज मांझे को बैन कर दिया है। चाइनीज मांझे की उपलब्धता कैसे हो जा रही है? सीएम ने पुलिस प्रमुखों को छापेमारी का निर्देश दिया। चाइनीज मांझे से होने वाली मौत को हत्या माना जाएगा। सीएम ने प्रदेश भर में अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेशव्यापी कार्रवाई की उच्च स्तर पर समीक्षा होगी।
FEB 05, 2026 10:17 IST
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 33 घंटे बाद यातायात बहाल; पलटा हुआ गैस टैंकर हटाया गया
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात बुधवार देर रात को बहाल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पहाड़ी खंडाला घाट खंड में एक गैस टैंकर के पलटने के 33 घंटे बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो पाया। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के एक अधिकारी ने बताया कि अत्यधिक ज्वलनशील प्रोपलीन गैस ले जा रहे टैंकर को घाट खंड में अदोशी सुरंग के पास दुर्घटनास्थल से हटा दिया गया जिससे मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग पर देर रात एक बजकर 46 मिनट पर यातायात फिर से शुरू हो सका। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे भारत का पहला छह-लेन का प्रवेश नियंत्रित टोल एक्सप्रेसवे है। 94.5 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे मुंबई, रायगढ़ और नवी मुंबई को पुणे से जोड़ता है। टैंकर मंगलवार शाम करीब पांच बजे मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग पर पलट गया जिससे भारी यातायात जाम लग गया और व्यस्त एक्सप्रेसवे पर हजारों वाहन घंटों तक फंसे रहे। जाम इतना भीषण था कि वाहनों की करीब 20 किलोमीटर तक लंबी कतार लग गई। इस यातायात संकट के दौरान महिलाओं और बच्चों सहित यात्रियों को भोजन, पानी और शौचालय की सुविधा नहीं मिल पाई। एमएसआरडीसी के अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात पलटे हुए टैंकर से प्रोपलीन गैस को सुरक्षित रूप से अन्य टैंकरों में स्थानांतरित कर दिया गया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेनों की मदद से हटा दिया गया।
FEB 05, 2026 10:15 IST
बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में नक्सली ढेर: पुलिस।
FEB 05, 2026 09:58 IST
अमेरिका गए थे अजीत डोभाल, रुबियो को सुनाई थी खरी-खरी
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेड डील से कुछ महीने पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने वाशिंगटन का दौरा किया था और अमेरिका को दो-टूक कह दिया था कि भारत को डराने-धमकाने की कोशिश न की जाए। यहां उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से साफ-साफ कहा कि वह दोनों देशों के बीच की कटुता को पीछे छोड़कर व्यापार समझौते पर बातचीत फिर से शुरू करना चाहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, डोभाल ने रुबियो से यह भी कहा कि भारत अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनके शीर्ष सहयोगियों के दबाव में नहीं आएगा। ब्लूमबर्ग के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने रुबियो से यह भी कहा कि भारत ट्रंप का कार्यकाल समाप्त होने तक इंतजार करने को तैयार है, लेकिन चाहता है कि अमेरिकी प्रशासन अपनी सार्वजनिक आलोचना कम करे ताकि संबंधों को फिर से पटरी पर लाया जा सके। बता दें कि ट्रंप के मंत्री हर मंच पर भारत को निशाना बना रहे थे और अपमानजनक बातें कह रहे थे।
