आज की ताजा खबर 4 दिसंबर: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के आसपास 'सीक्रेट कवर', 5 लेयर का अभेद सुरक्षा चक्र तैयार, इंडिगो की 180 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल
1971 के युद्ध में रूस ने भारत की कैसे की मदद?
मास्को सही मायने में दिल्ली के साथ दोस्ती निभाता आया है और भारत इस दोस्ती का कद्र करता आया है। दशकों की इस दोस्ती में कभी दरार नहीं आई। इस रिश्ते में आज भी वही गर्मजोशी, अपनापन और प्रेम कायम है जो दशकों पहले था। भारत को सैन्य रूप से एक शक्तिशाली देश बनाने में रूस का बड़ा योगदान रहा है। आज भी भारतीय सेना में करीब 60 प्रतिशत हथियार रूस निर्मित हैं।मदीना से हैदराबाद आ रहे Indigo विमान में अचानक मची अफरातफरी
इंडिगो एयरलाइन की एक उड़ान को बम धमकी मिलने के बाद आपात स्थिति में अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। मदीना से हैदराबाद जा रही फ्लाइट 6E 058 को ई-मेल के जरिए धमकी दी गई थी। एयरलाइन के अनुसार, विमान को तुरंत डायवर्ट कर दिया गया और सभी स्टैंडर्ड सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए।बाबरी मस्जिद बनवाने का एलान करने वाले हुमायूं कबीर को TMC ने पार्टी से निकाला
टीएमसी ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर कबीर को निलंबित किया गया है। टीएमसी की अनुशासन समिति ने कहा कि पार्टी का अब उनसे कोई नाता नहीं है। इससे पहले टीएमसी ने इस मामले में उन्हें तीन बार सतर्क किया था लेकिन वह अपनी बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे थे।'सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष विदेशी मेहमानों से मिले'- राहुल का आरोप
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सरकार उन्हें यानी विपक्ष को विदेशी मेहमानों से मिलने नहीं देती। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष एक अलग परिप्रेक्ष्य पेश करता है, आखिर हम भी देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। लेकिन सरकार विपक्ष को विदेश मेहमानों से नहीं मिलने देना चाहती है। यह कुछ और नहीं बल्कि असुरक्षा की भावना है।साढ़े 4 बजे नहीं, 6.35 पर दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे पुतिन
विदेश मंत्रालय ने पुतिन के दो दिन के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी है। पुतिन भारत में 26 घंटे रहेंगे और उनका यह दौरा काफी व्यस्त है। उनकी इस हाई-प्रोफाइल यात्रा को देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। SWAT टीम सहित कई सुरक्षा एजेंसियां पुतिन की सुरक्षा में तैनात रहेंगी।टीएमसी के disciplinary committee ने हुमायूं कबीर को सस्पेंड किया
टीएमसी के disciplinary committee ने हुमायूं कबीर को पार्टी से सस्पेंड किया। anti party activities के लिए सस्पेंड किया गया है, पार्टी के साथ अब कोई नाता नहीं हैं, पार्टी के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम ने हुमायूँ कबीर पर दंगा लगाने का आरोप लगाया।पुतिन के आसपास 'सीक्रेट कवर', तैयार किया गया 5 लेयर का अभेद सुरक्षा चक्र
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो दिवसीय भारत यात्रा से पहले बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। बताया जा रहा है कि पुतिन के करीब पहली लेयर में SPG और NSG के साथ पुतिन के सुरक्षा गार्ड्स रहेंगे। वहीं ड्रोन, जैमर, AI मोनिटरिंग और स्नाइपर भी तैनात किए गए हैं।इंडिगो की 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, DGCA ने मांगी रिपोर्ट
एयरलाइन कंपनी इंडिगो बीते 2 दिनों से भयावह संकट से गुजर रही है, जिसकी वजह से कंपनी ने 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल कर दीं। बताते हैं कि कहीं तकनीकी वजह से फ्लाइट की उड़ानों पर असर पड़ा, कहीं क्रू मेंबर्स की कमी रही। बेंगलुरु में 42, मुम्बई में 33,दिल्ली में 38, अहमदाबाद में 25, इंदौर में 11, हैदराबाद में 19, सूरत में 8 और कोलकाता में 10 फ्लाइट कैंसिल हुईं।भारत से करीबी रिश्ते को दर्शाता है पुतिन का दिल्ली दौरा
भारत और रूस के रिश्ते को एक्सपर्ट एक अलग नजरिए से देख रहे हैं। रूस बॉयो फार्म के प्रेसिडेंट सत्य कुमार पुनिया ने कहा है कि हाल के वर्षों में पुतिन ने राजनीतिक रूप से बेहद करीब देशों की यात्रा की है। उनकी यह यात्रा पश्चिमी देशों को संकेत है कि रूस को अलग-थलग नहीं किया जा सकता।यूक्रेन शांति प्रस्ताव पर अमेरिका-रूस की अहम बैठक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच यूक्रेन शांति प्रस्ताव पर लंबी वार्ता हुई। दोनों पक्षों ने संघर्ष समाप्त करने के संभावित विकल्पों पर चर्चा की, हालांकि प्रमुख मतभेद अब भी बने हुए हैं। यूरी उशाकोव ने इस बैठक को वाशिंगटन और मॉस्को के बीच सबसे महत्वपूर्ण वार्ताओं में से एक बताया।अमरोहा के एनएच-9 पर खौफनाक रात, दो सड़क हादसों में 6 की दर्दनाक मौत
यूपी के अमरोहा में नेशनल हाईवे-9 पर बुधवार रात दो भीषण सड़क हादसे हुए, जिनसे हड़कंप मच गया। पहले हादसे में वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के चार एमबीबीएस छात्रों की मौत हो गई। वहीं, दूसरे हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।बांग्लादेश में आया 4.1 मैग्नीट्यूड का भूकंप, ढाका में महसूस हुए झटके
4 दिसंबर यानी गुरुवार सुबह बांग्लादेश में 4.1 मैग्नीट्यूड का हल्का भूकंप आया, जिसके झटके राजधानी ढाका और आस-पास के जिलों में महसूस किए गए।बांग्लादेश में बड़े भूकंप का खतरा ज़्यादा है क्योंकि यह तीन टेक्टोनिक प्लेटों- इंडियन, म्यांमार और यूरेशियन प्लेटों के जंक्शन पर है।गाजियाबाद में बड़ा हादसा; डिवाइडर से टकराकर पलटी बस
गाजियाबाद के हापुड़ रोड पर गुरुवार तड़के एक प्राइवेट बस पलट गई। हादसा वेव सिटी हाईटेक कॉलेज के सामने सर्विस रोड पर हुआ। बस में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हुए, जिन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।असाधारण, सक्षम, नेटवर्क-सेंट्रिक फोर्स के रूप में उभरी IAF, वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल AP सिंह
CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, दावा- कानूनी प्रक्रियाओं का नहीं हुआ पालन
दिल्ली में ताजा ट्रैफिक एडवाइजरी जारी: इस मार्ग पर धरना प्रदर्शन के कारण जाम की संभावना, वैकल्पिक रूट पर ध्यान दें यात्री
नाप दी जाएगी डॉक्टरों को गिफ्ट देकर दवाईयां बेचने वाली फार्मा कंपनियां! सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र बनाएगा कमेटी
पोर्न और AI जनरेटेड कंटेंट के खिलाफ कंगना रनौत ने दिल्ली HC का रुख किया, मांगी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा
© 2026 Times Horizon Private Limited
