आज की ताजा खबर 31 जुलाई 2026 LIVE: पाकिस्तान में बड़ा हादसा: कोयला खदान ढहने से 30 से ज्यादा मजदूरों की मौत, गाजा से वापस लौटेगी इजरायली सेना
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 30 जुलाई), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज): स्पेन के सेउटा में हजारों की संख्या में अवैध प्रवासियों ने घुसपैठ की है। मोरक्को की सीमा से हजारों प्रवासियों के एक साथ सीमा पार करने की कोशिश की, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए।इस दौरान कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके में गुरुवार को एक कोयला खदान में विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम 32 खनिकों की मौत हो गई और 10 अन्य खनिक अभी भी फंसे हुए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को घोषणा की कि गाजा पट्टी में सक्रिय हमास और अन्य सभी सशस्त्र गुटों के 'पूर्ण निरस्त्रीकरण' को लेकर एक बड़ा समझौता हो गया है। इसके साथ ही गाजा से इजरायली रक्षा बलों (IDF) की चरणबद्ध वापसी का रास्ता भी बेहतर हो गया है।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 30 जुलाई), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज): स्पेन के सेउटा में हजारों की संख्या में अवैध प्रवासियों ने घुसपैठ की है। मोरक्को की सीमा से हजारों प्रवासियों के एक साथ सीमा पार करने की कोशिश की, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए।इस दौरान कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए स्पेन सरकार ने सीमा पर सेना तैनात करने का फैसला किया है।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके में गुरुवार को एक कोयला खदान में विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम 32 खनिकों की मौत हो गई और 10 अन्य खनिक अभी भी फंसे हुए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को घोषणा की कि गाजा पट्टी में सक्रिय हमास और अन्य सभी सशस्त्र गुटों के 'पूर्ण निरस्त्रीकरण' को लेकर एक बड़ा समझौता हो गया है। इसके साथ ही गाजा से इजरायली रक्षा बलों (IDF) की चरणबद्ध वापसी का रास्ता भी बेहतर हो गया है।
स्पेन के सेउटा में हजारों की संख्या में अवैध प्रवासियों ने घुसपैठ की
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हजारों प्रवासी समुद्र के रास्ते तैरकर और पैदल सीमा पार कर स्पेन के क्षेत्र सीयुटा में पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। अचानक हुई इस भारी संख्या में घुसपैठ से स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों पर दबाव बढ़ गया। प्रवासियों में बड़ी संख्या युवा पुरुषों की थी, हालांकि कुछ परिवार और बच्चे भी इस भीड़ का हिस्सा बताए गए हैं।
नोएडा में 2.23 करोड़ की ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी, फर्जी ऐप के जरिए रिटायर्ड वायु सैनिक से करोड़ों रुपये ऐंठे
पीड़ित के शिकायत के मुताबिक, 10 जून 2026 को उन्हें WhatsApp पर Upstox Securities के नाम से ट्रेडिंग अकाउंट खोलने का फॉर्म भेजा गया। इसके बाद खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताने वाले लोगों ने उनका KYC कराया और UP.Xpro नाम का एक ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराया।
आरोपियों ने शेयर बाजार में निवेश पर हर दिन अच्छा मुनाफा मिलने का लालच दिया। शुरुआत में ऐप पर मुनाफा दिखाकर उनका भरोसा जीता गया। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में कई बार पैसे जमा कराए गए। शिकायतकर्ता ने 15 जून से 21 जुलाई 2026 के बीच कुल 2 करोड़ 23 लाख 51 हजार 136 रुपये ट्रांसफर कर दिए।