LIVE

आज की ताजा खबर, 30 अप्रैल 2026 हिंदी न्यूज लाइव: पवन खेड़ा की जमानत याचिका पर SC में सुनवाई, ब्रेंट क्रूड की कीमत 125 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के पार

Piyush KumarUpdated Apr 30, 2026, 23:10 IST

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ बंगाल चुनाव, ईरान यूएस युद्ध, आज का मौसम,आईपीएल, आज का बाजार के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को सुनवाई करेगा। मध्य प्रदेश के धार जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है,जहां बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई।

आज की ताजा खबर, 30 अप्रैल 2026 हिंदी न्यूज लाइव: पवन खेड़ा की जमानत याचिका पर SC में सुनवाई, ब्रेंट क्रूड की कीमत 125 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के पार
आज की ताजा खबर, 30 अप्रैल 2026 हिंदी न्यूज लाइव: पवन खेड़ा की जमानत याचिका पर SC में सुनवाई, ब्रेंट क्रूड की कीमत 125 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के पार

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज बंगाल चुनाव, ईरान यूएस युद्ध, आज का मौसम,आईपीएल, आज का बाजार के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: दुनियाभर के बाजारों के लिए 30 अप्रैल का दिन बड़ी हलचल लेकर आया है। कच्चे तेल (Crude Oil) की अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क, ब्रेंट क्रूड (Brent) की कीमतें अचानक उछलकर 120 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। तेल की कीमतों में यह तेजी मामूली नहीं है, बल्कि इसने पिछले कई महीनों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस उछाल के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता Geopolitical Tensions है। खाड़ी देशों में युद्ध जैसी स्थिति बनने और सप्लाई चेन बाधित होने के डर ने निवेशकों और तेल कंपनियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया है। कच्चा तेल महंगा होने से तेल कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है। इसलिए अब पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। हालांकि सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को सुनवाई करेगा। पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के खिलाफ कई पासपोर्ट रखने और विदेशों में बेनामी संपत्ति रखने के आरोप लगाया था। इसके बाद हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। मध्य प्रदेश के धार जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है,जहां बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई।

ईरान युद्ध को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच ब्रेंट क्रूड का दाम बृहस्पतिवार को 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया जबकि वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई।
अमेरिका-ईरान वार्ता ठप पड़ने से होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने और युद्ध के स्थायी अंत को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है जिससे कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है।
ब्रेंट क्रूड के जून में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 6.2 प्रतिशत चढ़कर 125.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि जुलाई में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 3.1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 113.85 डॉलर प्रति बैरल हो गई।

APR 30, 2026 23:10 IST

रणथम्भौर में प्रतिबंधित जोन में कराई सफारी, तीन सफारी वाहनों पर प्रतिबंध

सवाईमाधोपुर जिले के रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में जोन-2 में सुबह सफारी के दौरान पर्यटकों को प्रतिबंधित क्षेत्र में घुमाने के मामले में वन विभाग ने तीन सफारी वाहनों, उनके गाइड और चालकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मामला 28 अप्रैल का है। रणथम्भौर बाघ परियोजना के उपवन संरक्षक (पर्यटन) संजीव शर्मा ने बताया कि तीन सफारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। साथ ही गाइड राजेन्द्र सिंह राठौड़, विजय सिंह राठौड़ और बलवीर सिंह राठौड़ पर नियम उल्लंघन के आरोप हैं। उन्होंने बताया कि जांच में एक वाहन का जीपीएस बंद मिला, जिससे सिस्टम की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हुए हैं। संजीव ने बताया कि सभी से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ ही संबंधित वाहन, चालकों व गाइडों पर अग्रिम आदेश तक पार्क में प्रवेश पर प्रतिबंध भी लगाया गया है।
APR 30, 2026 23:09 IST

उत्तराखंड में कई स्थानों पर बारिश, ओलावृष्टि

उत्तराखंड के अनेक इलाकों में बृहस्पतिवार को बारिश हुई और ओले पड़े जबकि ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हिमपात हुआ। देहरादून मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, पर्यटन नगरी मसूरी में सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े सात बजे के बीच 52.3 मिमी बारिश दर्ज की गयी । इस दौरान बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।

कुमांऊ क्षेत्र में अल्मोड़ा जिले के जैंती में 31.5 मिमी वर्षा हुई जबकि पौड़ी के सतपुली में 29 मिमी, चंपावत जिले के लोहाघाट में 21.5 मिमी बारिश दर्ज की गयी। गढ़वाल क्षेत्र में टिहरी में 13 मिमी और देहरादून में 7.9 मिमी बारिश हुई। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के अंतिम आंकड़ों में 4-5 मिमी का अंतर हो सकता है क्योंकि कुछ क्षेत्रों में शाम के बाद भी बारिश जारी थी।
APR 30, 2026 20:46 IST

रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच ने दाखिल की चार्जशीट

रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह चार्जशीट कुल 1,624 पन्नों की है। मामले में अब तक कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 2 आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान कई अहम खुलासे सामने आए हैं, जिनका विस्तृत उल्लेख चार्जशीट में किया गया है।
APR 30, 2026 19:16 IST

अहमदाबाद-धोलका हाईवे पर दर्दनाक हादसा: सगाई में जा रही कार पलटी, 3 की मौत, 5 घायल

अहमदाबाद के धोलका-बगोदरा हाईवे पर वलथेरा गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, एक स्कॉर्पियो कार में सवार आठ लोग बरेजा से भमासरा गांव सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कार चालक का स्टेयरिंग पर नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पलटते हुए बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे दो से तीन पोल भी गिर गए।

संभावित खतरे को देखते हुए इलाके की बिजली सप्लाई तुरंत बंद कर दी गई। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को धोलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जिस घर में सगाई की तैयारियां चल रही थीं, वहां हादसे की खबर पहुंचते ही खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।सूचना मिलते ही कोठ पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
APR 30, 2026 18:41 IST

परमाणु और मिसाइल क्षमताओं की रक्षा करेगा ईरान : मुजतबा खामेनेई

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई ने गुरुवार को कहा कि इस्लामिक गणराज्य अपनी "परमाणु और मिसाइल क्षमताओं" को राष्ट्रीय संपत्ति के रूप में संरक्षित रखेगा। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्धविराम को स्थायी बनाने के लिए व्यापक समझौते की कोशिश कर रहे हैं। सरकारी टेलीविजन पर पढ़े गए लिखित बयान में खामेनेई ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि फारस की खाड़ी में अमेरिकियों की जगह केवल "इसके पानी की तह में" है और क्षेत्र के इतिहास में "नया अध्याय" लिखा जा रहा है।
APR 30, 2026 17:48 IST

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में IGL पाइपलाइन लीक होने से लगी आग

APR 30, 2026 17:40 IST

तेलंगाना सरकार ने शिवधर रेड्डी को सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया

तेलंगाना सरकार ने बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त बी शिवधर रेड्डी को राज्य सरकार का सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है। पूर्व पुलिस महानिदेशक रेड्डी पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्षों तक, पुलिस व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, मादक पदार्थ नियंत्रण तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित मामलों में सरकार को सलाह देंगे। इस संबंध में 29 अप्रैल को जारी एक सरकारी आदेश के अनुसार उनका दर्जा एवं रैंक मुख्य सचिव का होगा। इस सरकारी आदेश को दिन में पहले मीडिया के लिए जारी किया गया। इसके साथ ही सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सी. वी. आनंद को नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है और वह एक मई को कार्यभार संभालेंगे।
APR 30, 2026 17:39 IST

केरल में पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में पति गिरफ्तार

केरल के त्रिशूर में अपनी पत्नी की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अविनिस्सेरी के वट्टमावु क्षेत्र की रहने वाली उन्नीमाया (30) के रूप में हुई है। उसने बताया कि सुबह घटना के तुरंत बाद महिला का पति शिवप्रसाद घर से निकल गया था। हालांकि, उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। नेदुपुझा थाने के अधिकारियों ने बताया कि उन्नीमाया एक निजी कंपनी में काम करती थी और घर की ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे में काम पर जाने के लिए तैयार हो रही थी तभी शिवप्रसाद ने कथित तौर पर उस पर हमला कर उसका गला घोंट दिया।
APR 30, 2026 15:56 IST

वाराणसी: कारोबारी मनीष सिंह हत्याकांड ने लिया राजनीतिक मोड़, परिजनों की मांग- आरोपियों के घरों पर चले बुलडोजर

वाराणसी के फूलपुर में कारोबारी मनीष सिंह की हत्या ने अब राजनीतिक रंग के लिया है। अलग अलग पार्टियों और संगठन के नेता मनीष के गांव घमहापुर पहुंच रहे हैं। इस बीच मनीष के परिजनों ने फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मनीष की बहन का कहना है कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मनीष ने अपने फैक्ट्री में जिन लोगों को रोजगार दिया, उन्हीं लोगों ने मनीष की हत्या कर दी। आरोप लग रहे हैं, जिन लोगों ने मनीष की हत्या की, उन्हें सत्ताधारी पार्टी के मंत्रियों का संरक्षण प्राप्त है। और यही कारण है कि पुलिस आरोपियों को बचा रही है।
APR 30, 2026 14:18 IST

गौतमबुद्धनगर में धारा 163 लागू: श्रमिक दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट, 8 मई तक रहेगी पाबंदी

गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से आगामी 30 अप्रैल से 8 मई 2026 तक धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू कर दी गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा यह फैसला मुख्य रूप से श्रमिक दिवस (1 मई) और इस दौरान होने वाले विभिन्न आयोजनों को देखते हुए लिया गया है ताकि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। इस अवधि के दौरान पूरे कमिश्नरेट क्षेत्र में पुलिस विशेष सतर्कता बरतेगी और किसी भी प्रकार के सार्वजनिक विरोध-प्रदर्शन या नियमों के उल्लंघन पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, इन नौ दिनों के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि श्रमिक दिवस और अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर भीड़ एकत्र होने की संभावना को देखते हुए यह निषेधाज्ञा लागू की गई है। साथ ही, गौतमबुद्धनगर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पूर्णतः पालन करें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
APR 30, 2026 11:20 IST

आज की ताजा खबर: ब्रेंट क्रूड की कीमत 125 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के पार

ईरान युद्ध को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच ब्रेंट क्रूड का दाम बृहस्पतिवार को 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया जबकि वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई।
अमेरिका-ईरान वार्ता ठप पड़ने से होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने और युद्ध के स्थायी अंत को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है जिससे कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है।
ब्रेंट क्रूड के जून में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 6.2 प्रतिशत चढ़कर 125.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि जुलाई में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 3.1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 113.85 डॉलर प्रति बैरल हो गई।
APR 30, 2026 08:31 IST

आज की ताजा खबर: 120 डॉलर के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड

दुनियाभर के बाजारों के लिए 30 अप्रैल का दिन बड़ी हलचल लेकर आया है। कच्चे तेल (Crude Oil) की अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क, ब्रेंट क्रूड (Brent) की कीमतें अचानक उछलकर 120 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। तेल की कीमतों में यह तेजी मामूली नहीं है, बल्कि इसने पिछले कई महीनों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस उछाल के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता Geopolitical Tensions है। खाड़ी देशों में युद्ध जैसी स्थिति बनने और सप्लाई चेन बाधित होने के डर ने निवेशकों और तेल कंपनियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया है। कच्चा तेल महंगा होने से तेल कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है। इसलिए अब पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। हालांकि सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं है।
APR 30, 2026 08:26 IST

आज की ताजा खबर: MP के धार में भीषण सड़क हादसा, 15 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के धार जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है,जहां बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। यह घटना रात 8:30-9 बजे के बीच घटी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धार जिले के बग्गाड से 35 मजदूर एक पिकअप वैन में घर लौट रहे थे, तभी चिक्लिया चौराहे के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। वाहन पलट गया और सामने से आ रही एक एसयूवी से टकरा गया।
APR 30, 2026 08:23 IST

आज की ताजा खबर: पवन खेड़ा की जमानत याचिका पर आज SC में सुनवाई

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को सुनवाई करेगा।
पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के खिलाफ कई पासपोर्ट रखने और विदेशों में बेनामी संपत्ति रखने के आरोप लगाया था। इसके बाद हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।