आज की ताजा खबर 30 अक्टूबर: आज से गुजरात दौरे पर PM मोदी, Rs 14 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, UP में रहेंगे अमित शाह
आज की ताजा खबर 30 अक्टूबर 2026:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार को भी मौसम खराब रह सकता है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
आज की ताजा खबर 30 अक्टूबर 2026: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री अपने गुजरात प्रवास के दौरान ही 'पीएम-किसान’ योजना की 24वीं किस्त के तहत 19,000 करोड़ रुपये जारी करेंगे और दो ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे।
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से गुरुवार रात दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और आसपास के राज्यों में जमकर बारिश हुई। कहीं तेज हवाओं के साथ बादल बरसे तो कहीं गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं सामने आईं। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार को भी मौसम खराब रह सकता है। वहीं, बात करें यूपी की तो शुक्रवार को भी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद कम है।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उत्तर प्रदेश यूनिट शुक्रवार को अपनी स्टेट वर्किंग कमेटी की मीटिंग करने वाली है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी हिस्सा लेंगे, क्योंकि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले अपना ऑर्गेनाइज़ेशनल रोडमैप तैयार कर रही है।
चक्रवात 'अर्नब' से आंध्र के बिजली ढांचे को 500 करोड़ रुपये का नुकसान: मंत्री
कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "चक्रवात के कारण राज्य के बिजली ढांचे को प्राथमिक अनुमान के मुताबिक लगभग 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। विस्तृत मूल्यांकन के बाद नुकसान की वास्तविक स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।" उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति की बहाली के काम में करीब 1,700 कर्मचारी लगे हुए हैं, जबकि राज्य की तीनों बिजली वितरण कंपनियों से 500 अतिरिक्त कर्मचारियों को भी काम पर लगाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष 5,000 हेक्टेयर में बांस रोपण का लक्ष्य
राष्ट्रीय बांस मिशन के क्रियान्वयन संबंधी बैठक में गोयल ने कहा कि बांस उत्पादन बढ़ाने से पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों की आय बढ़ाने के अवसर भी मिलेंगे। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2019-20 से वन विभाग ने उच्च तकनीक वाली पौधशालाओं, ऊतक संवर्धन प्रयोगशालाओं और बांस रोपण के माध्यम से इस क्षेत्र का विस्तार किया है।
ओरेगन में तीन लोगों को ले जा रहे दो हेलीकॉप्टर हवा में टकराए
यमहिल काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजकर 15 मिनट पर मैकमिनविल हवाई अड्डे से कुछ मील पूर्व में हेलीकॉप्टरों के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने के बाद आपातकालीन दल मौके पर पहुंचे।
अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने बताया कि टक्कर रॉबिन्सन आर22 और एयरबस एच125 हेलीकॉप्टरों के बीच हुई। एफएए के एक बयान के अनुसार, आर22 में केवल पायलट सवार था, जबकि एच125 में दो लोग सवार थे।
ओरेगन परिवहन विभाग ने बताया कि हादसे के कारण डेटन से 1.6 किलोमीटर पश्चिम में राजमार्ग 233 को बंद कर दिया गया है। इसे दोबारा कब खोला जाएगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। स्थानीय सड़कों को भी बंद कर दिया गया है। शेरिफ कार्यालय ने लोगों से घटनास्थल के आसपास जाने से बचने की अपील की
