LIVE
आज की ताजा खबर: NCP विधायक दल की बैठक कल, सुनीत्रा पवार के नाम की चर्चाएं...सुप्रीम कोर्ट का मुफ्त सैनिटरी पैड को बड़ा आदेश
आज की ताजा खबर, 30 जनवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [राष्ट्रीय बंद दिवस], [सैमसंग गैलेक्सी Z ट्राईफोल्ड लॉन्च], [भारत का मौसम] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: तेलंगाना में आवारा कुत्तों को मारे जाने का सिलसिला जारी है। फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के व्हाइट हाउस लौटने पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'मेलानिया' आज दुनिया भर में रिलीज होगी। सैमसंग गैलेक्सी Z ट्राईफोल्ड आज आधिकारिक तौर पर यूनाइटेड स्टेट्स में लॉन्च होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिन के असम दौरे पर रहेंगे। पढ़ें- अन्य सभी बड़ी छोटी खबर
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [राष्ट्रीय बंद दिवस], [भारत का मौसम], [सैमसंग गैलेक्सी Z ट्राईफोल्ड लॉन्च] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar): तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले के थिम्मईपल्ली गांव में लगभग 100 आवारा कुत्तों को बेरहमी से मार दिया गया। इसके अलावा पूरे यूनाइटेड स्टेट्स में एक्टिविस्ट संघीय अधिकारियों द्वारा रेनी गुड और एलेक्स प्रेटी की जानलेवा गोलीबारी के विरोध में नेशनल शटडाउन डे मनाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जेरोम पॉवेल की जगह फेडरल रिजर्व के चेयरमैन के तौर पर अपने नॉमिनी की घोषणा कर सकते हैं।
-यूएस में आज राष्ट्रीय बंद दिवस
-आज सैमसंग गैलेक्सी Z TriFold होगा लॉन्च
-आवारा कुत्तों को मारने का सिलसिला जारी
JAN 30, 2026 17:03 IST
असम की चाय बिना शुल्क यूरोपीय देशों तक पहुंचेगी
शाह ने डिब्रूगढ़ में कहा कि यूरोपीय संघ-भारत मुक्त व्यापार समझौता से सुनिश्चित होगा कि असम चाय की खेप बिना किसी शुल्क यूरोपीय देशों तक पहुंचे। उन्होंने खानिकर परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में हुए व्यापार समझौते के जरिये असम की चाय की पेरिस और बर्लिन के साथ-साथ यूरोपीय संघ के अन्य देशों तक पहुंच सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा, 'यूरोपीय संघ-भारत व्यापार समझौता यूरोपीय देशों को असम की चाय के निर्यात को और बढ़ावा देगा।' बता दें कि असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस साल मार्च-अप्रैल में चुनाव होने हैं।
JAN 30, 2026 17:01 IST
रुपये ने छुआ 92.02 प्रति डॉलर का सबसे निचला स्तर, बाद में मामूली बढ़त के साथ हुआ बंद
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 92.02 के रिकॉर्ड निचले स्तर को छूने के बाद कारोबार के अंत में मामूली बढ़त लिए 91.97 पर बंद हुआ। डॉलर की मजबूती और अस्थिर भू-राजनीतिक संकेतों के बीच रुपये में यह मामूली सुधार आया है।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की सतत निकासी और घरेलू शेयरों में नकारात्मक रुझान ने निवेशकों की कारोबारी धारणा को प्रभावित रखा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया 91.89 प्रति डॉलर पर खुला और इसमें आगे मजबूती आई। दिन के कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 91.82 पर पहुंच गया। बाद में रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 92.02 के अब तक के सबसे निचले स्तर को छूने के बाद सत्र के अंत में 91.97 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से महज दो पैसे की बढ़त है।
रुपया बृहस्पतिवार को, डॉलर के मुकाबले अपने सबसे निचले स्तर 91.99 पर सपाट बंद हुआ था। रुपये ने 23 जनवरी को डॉलर के मुकाबले 92 के अपने पिछले सबसे निचले स्तर को दर्ज किया था।

JAN 30, 2026 15:48 IST
छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध कराएं
उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया कि वे निजी और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को जैविक रूप से अपघटनीय सैनिटरी पैड नि:शुल्क उपलब्ध कराएं। इसने कहा कि मासिक धर्म स्वास्थ्य का अधिकार संविधान में निहित जीवन के मौलिक अधिकार का हिस्सा है।
न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्कूलों में छात्राओं तथा छात्रों के लिए अलग-अलग शौचालय सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। इसने कहा कि सभी स्कूलों को, चाहे वे सरकार द्वारा संचालित हों या सरकारी नियंत्रण में हों, दिव्यांगजनों के लिए अनुकूल शौचालय उपलब्ध कराने होंगे।
न्यायालय ने कहा, ‘‘मासिक धर्म संबंधी स्वास्थ्य का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत जीवन के अधिकार का एक हिस्सा है।’’ इसने कहा कि यदि निजी स्कूल ये सुविधाएं प्रदान करने में विफल रहते हैं, तो उनकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी।
न्यायालय ने यह भी कहा कि अगर सरकारें भी लड़कियों को शौचालय और मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने में विफल रहती हैं, तो वह उन्हें जवाबदेह ठहराएगा।
शीर्ष अदालत ने 10 दिसंबर, 2024 को जया ठाकुर द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसमें स्कूल जाने वाली लड़कियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता संबंधी केंद्र सरकार की नीति को कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं के लिए सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में अखिल भारतीय स्तर पर लागू करने की मांग की गई थी।

JAN 30, 2026 15:46 IST
JAN 30, 2026 14:22 IST
बम की धमकी के बाद कुवैत-दिल्ली उड़ान को अहमदाबाद भेजा गया
कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक उड़ान में बम होने की धमकी मिलने के बाद विमान को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भेज दिया गया। हवाई अड्डा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। एक हवाई अड्डा अधिकारी ने बताया कि विमान सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर सुरक्षित उतरा। विमान में 180 यात्री सवार थे।
हवाई अड्डा प्राधिकारियों के अनुसार विमान में एक यात्री को हाथ लिखा एक नोट मिला था जिसमें दावा किया गया था कि विमान के अंदर बम है जिसके बाद एहतियात के तौर पर उसे अहमदाबाद भेज दिया गया।
खतरे की सूचना मिलते ही पायलट ने वायु यातायात नियंत्रण को सतर्क कर दिया और विमान को अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया।

संघ परिवार महात्मा गांधी से अब भी डरता है: केरल के मुख्यमंत्री
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शुक्रवार को महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि संघ परिवार उनसे एवं उनकी स्मृति से अब भी भयभीत है और यही कारण है कि उनका नाम ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से हटा दिया गया।
विजयन ने एक ’फेसबुक पोस्ट’ में कहा कि गांधी की हत्या इसलिए की गई क्योंकि धर्मनिरपेक्षता को लेकर उनका रुख अडिग था और उनका सपना ऐसा बहुलतावादी भारत बनाना था जो विविधता और असहमति दोनों को स्वीकार करता हो।
उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रपिता की स्मृति से संघ परिवार डरता है और इसलिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से उनका नाम हटा दिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा, ’’वे अब भी गांधीजी से क्यों डरते हैं? जवाब सरल है। गांधी जी का जीवन और उनका नजरिया संघ परिवार की नफरत और अलगाव की राजनीति के बिल्कुल उलट था।’’
उन्होंने दावा किया कि संघ परिवार गांधी को आम लोगों की जिंदगी से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है।
विजयन ने कहा कि विविधता में एकता ’’भारतीय गणराज्य की बुनियाद’’ है और इसे ’’असहमति को दबाने वाली तानाशाही प्रवृत्तियों’’ से बचाने के लिए सभी को प्रतिबद्ध रहना चाहिए।
उन्होंने दावा किया कि कुछ ताकतें देश को तानाशाही की ओर ले जाने के लिए ’’इतिहास को फिर से लिखने और सांप्रदायिक हत्यारों को नायक बनाने’’ की कोशिश कर रही हैं।
विजयन ने कहा कि गांधी की ’’हत्या गोडसे नाम के एक व्यक्ति ने नहीं, बल्कि संघ परिवार द्वारा प्रचारित नफरत की राजनीति ने’’ की थी जो संविधान और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करने और उन्हें कमजोर करने की अब भी कोशिश कर रहा है।

JAN 30, 2026 13:30 IST
दिल्ली में पानी के बिल पर अधिशुल्क माफी योजना 15 अगस्त तक बढ़ायी गयी : मंत्री प्रवेश वर्मा
दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने पानी के बिल पर अधिशुल्क (भुगतान में देरी पर लगाया जाने वाला जुर्माना) माफी योजना की समयसीमा बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी है और तीन लाख से अधिक लोग अब तक इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि घरेलू श्रेणी में 16 लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर जल बिल का बकाया है।
वर्मा ने बताया कि योजना लागू होने के बाद से उपभोक्ताओं को अब तक 1,493 करोड़ रुपये की छूट दी जा चुकी है, जबकि दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) द्वारा 430 करोड़ रुपये की राशि राजस्व के रूप में सफलतापूर्वक वसूली गई है।
उन्होंने कहा, ‘‘अगले ‘बिलिंग’ चक्र के बाद वसूली में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की उम्मीद है, जब उपभोक्ताओं को अधिशुल्क माफी को दर्शाते हुए अद्यतन बिल प्राप्त होंगे।’’
उन्होंने बताया कि अब तक 3.30 लाख उपभोक्ताओं ने पानी के बिल पर अधिशुल्क माफी योजना का लाभ लिया है। सरकार का लक्ष्य दिल्ली जल बोर्ड के 5,000 करोड़ रुपये के बकाया की वसूली करना है, जबकि लगभग 11,000 करोड़ रुपये के अधिशुल्क को माफ किया जा रहा है।
गौरतलब है कि 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घरेलू उपभोक्ताओं के पानी बिल पर देरी से भुगतान करने पर लगाए अर्थदंड को 31 जनवरी तक पूरी तरह माफ करने की घोषणा की थी।

JAN 30, 2026 13:29 IST
भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों ने पद्मनाभस्वामी मंदिर में की पूजा
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और टी20 के अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कम से कम सात सदस्यों ने शुक्रवार को सुबह श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
सूत्रों के अनुसार, खिलाड़ी 29 जनवरी को तिरुवनंतपुरम पहुंचे थे और शुक्रवार सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर मंदिर गए।
मंदिर के लिए पारंपरिक परिधान में पहुंचे इस समूह में भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, ऑलराउंडर अक्षर पटेल तथा बल्लेबाज रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती शामिल थे।
इसके अलावा गेंदबाज कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई तथा फील्डिंग कोच टी दिलीप भी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे।
निर्णायक मुकाबले से पहले दुआ करने के लिए टीम के सदस्य मंदिर में 30 मिनट तक रहे।
समृद्ध इतिहास और अलंकृत वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर दक्षिण भारत के सबसे पूजनीय हिंदू तीर्थ स्थलों में से एक है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शनिवार को खेला जाएगा।

JAN 30, 2026 13:28 IST
पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर, हरियाणा में औसत के करीब
पंजाब के कई स्थानों पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा वहीं हरियाणा में यह औसत तापमान के करीब बना रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।
पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था जबकि लुधियाना में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पटियाला और फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 8.8 डिग्री और आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हालांकि, बठिंडा में रात ठंडी रही और तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

JAN 30, 2026 12:13 IST
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पदभार संभालने के बाद पहली बार गोवा पहुंचे
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन पदभार संभालने के बाद शुक्रवार को पहली बार गोवा पहुंचे।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दामोदर नाइक और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने उत्तर गोवा के मोपा स्थित मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
दो दिवसीय दौरे पर गोवा पहुंचे भाजपा अध्यक्ष पणजी में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय रवाना हो गए। भाजपा शासित गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।
नवीन आज दोपहर में पणजी में प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इससे पहले वह दक्षिण गोवा के वर्ना गांव में स्थित महालसा नारायणी मंदिर का दौरा करेंगे।
पार्टी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वह बाद में मारगाओ में दक्षिण जिले के अपने सदस्यों से मुलाकात करेंगे।
वह पणजी में राज्य पदाधिकारियों, राज्य मोर्चा अध्यक्षों, मंडल प्रभारी और मंडल महासचिवों की बैठक को भी संबोधित करेंगे।
शाम को नवीन की भाजपा के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सहयोगियों से मुलाकात का कार्यक्रम है, जिनमें महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और राज्य में सावंत के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन करने वाले निर्दलीय विधायक शामिल हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी संजय मयूख ने बृहस्पतिवार को कहा था, ‘‘नवीन की यात्रा गोवा में बूथ स्तर पर भाजपा के संगठन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।’’

JAN 30, 2026 12:12 IST
सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2' को मिली प्रतिक्रिया के लिए प्रशंसकों का आभार जताया
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए अपनी नयी फिल्म ‘‘बॉर्डर 2’’ को मिली प्रतिक्रिया के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही 200 करोड़ रुपये की कमायी का आंकड़ा पार कर लिया है।
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1997 में आई ‘‘बॉर्डर’’ का सीक्वल है। वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अभिनीत यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हुई थी।
देओल ने बृहस्पतिवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘‘मेरी, आपकी, हमारी ‘बॉर्डर 2’ को इतना प्यार देने के लिए, आप सबका बहुत शुक्रिया।’’
भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता द्वारा निर्मित इस फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
जहां 1997 की फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई की घटनाओं पर आधारित थी, वहीं ‘बॉर्डर 2’ भी उसी युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
देओल अगली बार प्रीति जिंटा के साथ ‘‘लाहौर 1947’’ में नजर आएंगे। इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और इसका निर्माण आमिर खान के प्रोडक्शन बैनर आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत किया गया है।

JAN 30, 2026 12:08 IST
पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में हादसा
पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में दिल्ली जल बोड़ के दफ्तर का फल सीलिंग गिरने से दो कर्मचारी घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल भेजा गया, जहां फायर की तीन गाड़ी मौके पर पहुंचीं। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के प्रीत विहार इलाके मैं आज सुबह सुबह दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर के अंदर ऑफिस का फल सीलिंग गिरने से एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए। जहां दोनों को इलाज के लिए दिल्ली पुलिस पास के अस्पताल ले गई है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है उधर फायर की टीम और दिल्ली पुलिस मौके पर जांच में जुट गई है।
JAN 30, 2026 10:16 IST
भीलवाड़ा में बड़ा हादसा
राजस्थान के भीलवाड़ा में बड़ा हादसा हुआ है। मांडल कोठारी पुलिया पर यह हादसा हुआ। इसमें एक की मौत और एक दर्जन से अधिक घायल की सूचना है। कोहरे से करीब आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए थे, जहां पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद करीब चार किमी लंबा जाम लग गया।
JAN 30, 2026 10:16 IST
Wow Momo's के अधिकारी पर केस
आनंदपुर में आग लगने की घटना के सिलसिले में वाओ मोमो के मैनेजर राजा चक्रवर्ती और डिप्टी मैनेजर मनोरंजन शीट को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी।
JAN 30, 2026 09:22 IST
नेपाल को भारत की दूसरी किस्त
नेपाल में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, 'भारत से चुनाव से जुड़ी मदद की दूसरी किस्त, जिसमें 250 से ज्यादा SUV और डबल-कैब पिकअप शामिल हैं, आज नेपाल में भारतीय दूतावास के चार्ज डी'अफेयर्स ए.आई. ने नेपाल सरकार को एक समारोह में सौंपी। इस मौके पर नेपाल के वित्त मंत्री रामेश्वर प्रसाद खनाल और कार्यवाहक मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राम प्रसाद भंडारी भी मौजूद थे। नेपाल सरकार के अनुरोध पर, भारत सरकार आने वाले चुनावों की तैयारियों के लिए गाड़ियां और दूसरी चीजें तोहफे में दे रही है। इस तरह की मदद की पहली किस्त 20 जनवरी 2026 को दी गई थी, और आने वाले हफ्तों में और भी डिलीवरी होने की उम्मीद है।'
JAN 30, 2026 09:21 IST
पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा
पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के समय दो पैराग्लाइडर अनियंत्रित होकर टिहरी झील में गिरे। एक्रो फेस्टिवल एवं SIV चैंपियनशिप टिहरी 2026 के दौरान यह हादसा हुआ। SDRF की मुस्तैदी से दोनों पायलट सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात SDRF की विशेष रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पायलटों को सुरक्षित झील से बाहर निकाल लिया। प्राथमिक चिकित्सकीय जांच में दोनों पायलट पूर्णतः सुरक्षित पाए गए हैं। प्रशासन एवं SDRF की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।
JAN 30, 2026 09:20 IST
असम में अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आधिकारिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के व्यस्त कार्यक्रम के साथ 29 जनवरी, 2026 से दो दिवसीय दौरे पर असम का दौरा कर रहे हैं।
सुबह 11:00 बजे, शाह खानिकर में असम की दूसरी विधान सभा भवन और विधायक आवासीय क्वार्टर की आधारशिला रखेंगे। यह ₹284 करोड़ की परियोजना डिब्रूगढ़ को राज्य की 'दूसरी राजधानी' के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
वह अत्याधुनिक खानिकर मल्टी-डिसिप्लिनरी स्पोर्ट्स स्टेडियम के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे, जिसमें 35,000 बैठने की क्षमता है। वह राज्य की जैव विविधता के लिए पशु चिकित्सा देखभाल और अनुसंधान को बढ़ाने के लिए चबुआ में वन्यजीव स्वास्थ्य और अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखेंगे।
शाह अपनी यात्रा का समापन गुवाहाटी में असम भाजपा कार्यालय में करेंगे, जहां वह आगामी 2026 असम विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बैठकें करेंगे।

JAN 30, 2026 09:19 IST
सैमसंग ट्राइफोल्ड फोन US में लॉन्च होगा
सैमसंग गैलेक्सी Z ट्राइफोल्ड, US में कमर्शियली उपलब्ध पहला ट्रिपल-फोल्डिंग स्मार्टफोन, लॉन्च होने वाला है। इस डिवाइस के बेस मॉडल की कीमत $2,899 से शुरू होती है।
इसे सिर्फ Samsung.com और सैमसंग एक्सपीरियंस स्टोर्स के जरिए बेचा जाएगा। वेरिजॉन, AT&T और T-Mobile जैसे मोबाइल कैरियर इस डिवाइस को सीधे नहीं बेचेंगे। US में, यह क्राफ्टेड ब्लैक कलर में 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा।
यह लॉन्च दिसंबर 2025 में दक्षिण कोरिया में डिवाइस के शुरुआती लॉन्च के बाद हो रहा है। लगभग $3,000 की कीमत के साथ, यह US मार्केट में सबसे महंगा स्मार्टफोन बन गया है, जो गैलेक्सी Z Fold7 ($2,000) जैसे स्टैंडर्ड फोल्डेबल फोन से काफी महंगा है।

JAN 30, 2026 09:18 IST
2023 की प्रवासी नाव दुर्घटना मामले में इतालवी अधिकारियों पर मुकदमा चलेगा
2023 की कुट्रो प्रवासी जहाज दुर्घटना त्रासदी में उनकी जिम्मेदारी तय करने के लिए इटली के क्रोटोन में छह इतालवी अधिकारियों पर मुकदमा शुरू होगा। छह अधिकारियों, जिनमें गार्डिया डि फिनान्जा (सीमा शुल्क पुलिस) के चार और इतालवी तटरक्षक बल के दो अधिकारी शामिल हैं, पर मुकदमा चलेगा। उन पर लापरवाही से जहाज डुबोने और कई लोगों की मौत के आरोप हैं।
JAN 30, 2026 09:16 IST
ट्रंप फेडरल रिजर्व प्रमुख के लिए अपने नॉमिनी की घोषणा करेंगे
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नए फेडरल रिजर्व चेयर के लिए अपने पसंदीदा व्यक्ति का नाम बताएंगे। फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप पर बनी फिल्म 'मेलानिया' के प्रीमियर में बोलते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि मौजूदा चेयर जेरोम पॉवेल की जगह लेने के लिए अपने पसंदीदा व्यक्ति को खोजने की पांच महीने की लंबी खोज अब खत्म होने वाली है।