LIVE

आज की ताजा खबर, 3 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोहन भागवत करेंगे 6 अगस्त को Gen Z और Gen Alpha से बातचीत; उत्तराखंड में उफनाई नदी में युवक बहा, भूस्खलन से करीब 80 सड़कें बाधित

आज की ताजा खबर लाइव, 3 अगस्त 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [ईरान युद्ध अपडेट], [मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव], [पीएम मोदी गाली कांड] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र नारेबाजी करने वाली 15 वर्षीय किशोरी के मामले में दिल्ली पुलिस ने राहत दी है। पीएम मोदी की माफी की अपील के बाद कोई मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। वहीं, CJP के संस्थापक अभिजित दीपके की अमेरिकी शिक्षा और संस्था की फंडिंग पर आरटीआई कार्यकर्ता ने सवाल उठाए हैं। दीपके ने बोस्टन यूनिवर्सिटी स्कॉलरशिप का हवाला दिया। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को टालते हुए सोमवार से बातचीत शुरू होने का ऐलान किया है। होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर हो सकती है चर्चा। इसके अलावा गुजरात की मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव 2026 के नतीजों के लिए मतगणना जारी है। भाजपा के सतीश पटेल और कांग्रेस के भीखाभाई रबारी के बीच मुख्य मुकाबला है।
आज की ताजा खबर, 3 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोहन भागवत करेंगे 6 अगस्त को Gen Z और Gen Alpha से बातचीत; उत्तराखंड में उफनाई नदी में युवक बहा, भूस्खलन से करीब 80 सड़कें बाधित
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [ईरान युद्ध अपडेट], [मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव], [पीएम मोदी गाली कांड] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: हाल ही में जंतर-मंतर पर नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक को लेकर CJP द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक किशोरी पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती दिखी थी, जिसके बाद नोएडा पुलिस स्टेशन में एक जीरो एफआईआर (Zero FIR) दर्ज कर दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई थी। अब मामले में राहत दे दी गई है। अभिजित दीपके ने कहा कि उनके पिता पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में उनकी पढ़ाई का बड़ा हिस्सा मेरिट स्कॉलरशिप से कवर हुआ था। गुजरात की मांझलपुर विधानसभा उपचुनाव 2026 के नतीजों के लिए मतगणना जारी है। भाजपा के सतीश पटेल और कांग्रेस के भीखाभाई रबारी के बीच मुख्य मुकाबला है।
Aug 3, 2026 | 09:22 PM IST

पंजाब के सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल खत्म

पंजाब के सभी नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायतों में सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल खत्म हो गई है। कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सफाई कर्मचारियों की अधिकांश मांगें सरकार ने मान ली हैं। उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान पूरे पंजाब में जमा हुआ कूड़ा-कचरा अगले 24 घंटों के भीतर साफ कर दिया जाएगा।
Aug 3, 2026 | 08:06 PM IST

युवाओं को ‘जॉब' नहीं मिलेगा, तो सिंहासन हिलेगा: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकारी भर्तियों में कथित अनियमितता और प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे का उल्लेख करते हुए सोमवार को दावा किया कि युवाओं को ’जॉब नहीं मिलेगा, तो सिंहासन हिलेगा।’ उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और प्रश्नपत्र लीक जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी का ’छात्रों की गूंज’ अभियान प्रयागराज में पहुंचेगा, जहां आठ अगस्त को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राहुल ने ’एक्स’ पर पोस्ट किया, ’’जॉब नहीं मिलेगा, तो सिंहासन हिलेगा।’’ उन्होंने कहा कि कोटा और देहरादून के बाद अब ’छात्रों की गूंज’ अभियान आठ अगस्त को प्रयागराज पहुंचेगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रयागराज ऐसा शहर है जहां लाखों युवा वर्षों से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, आवेदन भरते हैं, शुल्क जमा करते हैं और नौकरियों का इंतजार करते रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं ने युवाओं का वर्तमान और लंबित भर्तियों ने उनका भविष्य प्रभावित किया है। राहुल ने दावा किया कि हाल में दिल्ली में अपने अधिकारों की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों की आवाज उठाती रहेगी और उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास करेगी। उन्होंने सरकार से जवाबदेही तय करने की भी मांग की।
Aug 3, 2026 | 06:01 PM IST

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान भावुक हुए भावुक

पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग श्री मुक्तसर साहिब में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “आज मैं अपने घर आ गया हूं। आज मुझे यहां आकर शांति मिली है।” राजा वडिंग ने कहा कि सभी लोग उनके इस बेटे को घेरकर मारना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल, भाजपा और ‘झाड़ू’ तो उनके खिलाफ हैं ही, लेकिन अब कुछ अपने लोग भी बेगाने हो गए हैं। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि उन्होंने कोई गुनाह नहीं किया है। उनका गुनाह सिर्फ इतना है कि पंजाब में कांग्रेस के पास कभी 80 सीटें थीं, लेकिन अब पार्टी 18 सीटों पर आ गई है। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह उनका कसूर है? वडिंग ने कहा कि दो बार कैप्टन अमरिंदर सिंह की वजह से कांग्रेस की सरकार हार गई और पार्टी 80 सीटों से घटकर 18 सीटों पर पहुंच गई। उन्होंने गिद्दड़बाहा के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि “गिद्दड़बाहा वालों को मेरा सलाम, इन लोगों ने मुझे यहां से जीता दिया। सारे मुख्यमंत्री हमारे हार गए, लेकिन मैं यहां से जीत गया।”
Aug 3, 2026 | 04:06 PM IST

उत्तराखंड में उफनाई नदी में युवक बहा, भूस्खलन से करीब 80 सड़कें बाधित

उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश के बीच देहरादून में एक व्यक्ति उफनाई नदी में बहकर लापता हो गया जबकि भूस्खलन से राज्य में करीब 80 सड़कें यातायात के लिए अवरूद्ध हैं।
मौसम विभाग ने देहरादून और बागेश्वर जिलों में सोमवार को भारी वर्षा की चेतावनी के साथ ’ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, देहरादून में मालदेवता पुल के पास रविवार रात एक व्यक्ति बारिश से उफनाई सौंग नदी में बह गया। इसके अनुसार मौके पर पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) द्वारा खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। इसके अनुसार लापता व्यक्ति की पहचान देहरादून के मियांवाला के रहने वाले साहिल गुसाईं (28) के रूप में हुई है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है और पिछले 24 घंटों में हरिपुर में 123.4 मिलीमीटर, कालसी में 108, कांडा में 49.5, गंगोलीहाट में 42.5, चमोली में 44.4, बागेश्वर में 40 मिलीमीटर तथा देहरादून में 22 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी।
बारिश से हुए भूस्खलन के कारण प्रदेश में कुल 81 सड़कें यातायात के लिए अवरूद्ध हैं और इन सड़कों पर यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं। ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तरकाशी जिले में बाडिया, जंगलचटटी और बनास के पास भूस्खलन का मलबा आने जबकि ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जिले में पापड़गाड़ के पास मार्ग धंसने से अवरूद्ध है। धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग भी पिथौरागढ़ जिले के कूलागाड़ में मलबा आने से बाधित है। चमोली जिले में ज्योतिर्मठ तहसील के किमाणा गांव के पीछे की पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन का मलबा खेतों के बाद अब गांव में भी फैल रहा है। ग्राम प्रधान के हवाले से एसईओसी ने बताया कि फिलहाल गांव में 120 परिवार रह रहे हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को देहरादून एवं बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के साथ ’ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इसके साथ ही उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत एवं पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना के साथ ’यलो अलर्ट’ जारी किया गया है। एसईओसी ने बताया कि भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासनों को पर्याप्त एहतियाती उपाय करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
Aug 3, 2026 | 04:05 PM IST

राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, जैतारण में सर्वाधिक 161 मिमी वर्षा

राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में कई स्थानों पर तथा पश्चिमी क्षेत्रों में छिटपुट स्थानों पर बीते 24 घंटे के दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अनुसार, पाली जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई। जिले के जैतारण क्षेत्र में सर्वाधिक 161 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार से मानसून के निम्न वायु दाब क्षेत्र के उत्तर की ओर खिसकने की संभावना है, जिसके चलते जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के जिलों में वर्षा गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। तीन से पांच अगस्त के बीच हालांकि बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र तथा जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि इस अवधि के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में वर्षा की गतिविधियों में भिन्नता देखने को मिल सकती है।

Aug 3, 2026 | 04:05 PM IST

ट्रेन के इंजन में लगी आग, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिनावर क्षेत्र के मालगांव रेलवे स्टेशन के निकट सोमवार सुबह बरेली-कासगंज रेलमार्ग पर एक पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आग लग गयी, मगर ट्रेन चालक की सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) राहुल पांडेय ने बताया कि कासगंज से बरेली जा रही पैसेंजर ट्रेन मलगांव रेलवे फाटक के पास पहुंची थी, तभी अचानक इंजन की वायरिंग में आग लग गयी और उससे धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। उन्होंने बताया कि यह देखकर ट्रेन चालक सर्वेश सिंह ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी और तुरंत रेलवे नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पहले रेलवे कर्मचारियों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की लेकिन जब आग नहीं बुझी तो दमकल की मदद ली गयी और करीब एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। ट्रेन प्रबंधक पीयूष कुमार वर्मा ने बताया कि आग लगने की असली वजह जांच के बाद पता चलेगी, हालांकि ट्रेन को आगे ले जाने के लिए दूसरा इंजन मंगाया गया है। रेलवे के सूत्रों ने बताया कि इस घटना के कारण बरेली-कासगंज रेलमार्ग पर यातायात तीन घंटे से ज्यादा समय तक बाधित रहा और कई ट्रेनों को बदायूं, कछला ब्रिज, घटपुरी और कासगंज स्टेशनों पर रोका गया, जिससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस क्षेत्राधिकारी पांडेय ने बताया कि दुर्घटना में किसी भी तरह की जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
Aug 3, 2026 | 03:54 PM IST

मोहन भागवत करेंगे Gen Z और Gen Alpha से बातचीत

RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के सदस्यों से बातचीत करेंगे। इस प्रोग्राम में भारत भर के 100 से अधिक शहरों से 15 से 19 साल के लगभग 2,000 हाई स्कूल के छात्र शामिल होंगे।
Aug 3, 2026 | 03:39 PM IST

कावेरी जल विवाद फिर पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को पड़ोसी राज्य कर्नाटक के साथ कावेरी जल विवाद को लेकर उच्चतम न्यायालय का रुख करते हुए कहा कि कावेरी जल विनियमन समिति (सीडब्ल्यूआरसी) की ओर से उसे आवंटित पानी की मात्रा और पड़ोसी राज्य की ओर से छोड़े गए पानी की मात्रा कम है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के निर्देश पर तमिलनाडु सरकार ने शीर्ष अदालत में एक याचिका दायर की है। मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर वरिष्ठ वकीलों के साथ चर्चा की थी। कर्नाटक के जलाशयों - कृष्णराज सागर (केआरएस), काबिनी, हारंगी और हेमवती- में तीन अगस्त तक कुल 77.537 टीएमसी (अरब घन फुट) पानी था और कर्नाटक को तमिलनाडु के हिस्से का पानी छोड़ने में कोई परेशानी नहीं होगी। बयान में कहा गया है कि हाल में कर्नाटक के केआरएस और काबिनी बांधों के जल ग्रहण क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद, बिलिगुंडलू में मिलने वाला पानी 26.954 टीएमसी होना चाहिए। बयान के अनुसार, ’’इस हिसाब से, कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण का 4.536 टीएमसी पानी आवंटित करने का आदेश उपयुक्त मात्रा से बहुत कम है।’’ इसमें कहा गया है कि कर्नाटक, तमिलनाडु को पानी का उसका वाजिब हिस्सा देने में ’’नाकाम’’ रहा है। बयान के अनुसार, ’’मुख्यमंत्री के निर्देश पर, इस मुद्दे का समाधान निकालने और तमिलनाडु को पानी का उसका वाजिब हिस्सा समय पर दिलाने के लिए उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है।’’
Aug 3, 2026 | 02:34 PM IST

उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने संबंधी विधेयक लोकसभा में पारित

लोकसभा ने उच्चतम न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश समेत न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने के प्रावधान वाला विधेयक सोमवार को विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच बिना चर्चा के पारित कर दिया।

सदन की बैठक दो बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे शुरू हुई तो कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उच्चतम न्यायालय (न्यायाधीश संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 को चर्चा और पारित करने के लिए पेश किया।


Aug 3, 2026 | 02:31 PM IST

लोकसभा में SC के जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास

लोकसभा में SC के जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
Aug 3, 2026 | 02:05 PM IST

गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा के सतीश पटेल 19,000 मतों से आगे

गुजरात में मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को मतगणना जारी रहने के बीच 19 में से 12 दौर की गणना पूरी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सतीश पटेल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार से 19,000 से अधिक मतों से आगे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, 12 दौर की गणना के बाद पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी पर 19,368 मतों की बढ़त बनाते हुए 34,345 वोट हासित किए। रबारी को अब तक 14,977 वोट मिले हैं।

मतगणना सुबह आठ बजे वडोदरा के मकरपुरा क्षेत्र स्थित भवन स्कूल परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई।

मांजलपुर सीट पर 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में 37.5 प्रतिशत मतदान हुआ।
भाजपा विधायक एवं गुजरात के पूर्व मंत्री योगेश पटेल का दो जून को निधन हो जाने के कारण यह उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी। पटेल लंबे समय से बीमार थे।

भाजपा ने वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद सतीश गोविंदभाई पटेल को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने गुजरात इकाई के अपने उपाध्यक्ष भीखाभाई रबारी को उम्मीदवार बनाया।

मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजों का राज्य विधानसभा में भाजपा की ताकत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि वडोदरा शहर में भाजपा के गढ़ में कांग्रेस किस तरह मुकाबला करती है।

गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के वर्तमान में 161 विधायक हैं। इसके बाद कांग्रेस के 12, आम आदमी पार्टी (आप) के पांच, दो निर्दलीय और समाजवादी पार्टी (सपा) का एक विधायक है।
Aug 3, 2026 | 01:01 PM IST

कर्नाटक कैबिनेट का विस्तार

कर्नाटक कैबिनेट का विस्तार: 20 मंत्री शामिल किए जाएंगे, 3 अगस्त को शाम 4 बजे तक शपथ ग्रहण की संभावना है: आधिकारिक सूत्र।
Aug 3, 2026 | 12:57 PM IST

दिनेश बिवाल और विकास बिवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई टाली

दिल्ली की राउज एवेन्यू फास्ट ट्रैक कोर्ट ने NEET पेपर लीक मामले में आरोपी दिनेश बिवाल और विकास बिवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई टाल दी है

अब इस मामले में कल सुनवाई होगी। साथ ही, NEET पेपर लीक मामले की चार्जशीट पर कोर्ट कल ही संज्ञान लेने के मामले में सुनवाई करेगी।
Aug 3, 2026 | 11:57 AM IST

मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव

राउंड 9 के आखिर में BJP आगे

BJP 13591 वोटों से आगे

राउंड 9 में BJP को 25618 वोट मिले

राउंड 9 में कांग्रेस को 12027 वोट मिले

राउंड 9 तक NOTO में 1018 वोट
Aug 3, 2026 | 11:39 AM IST

दिल्ली के स्कूलों को मिली बम की धमकी

दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है और स्कूल परिसरों की गहन जांच की जा रही है। अब तक जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
Aug 3, 2026 | 11:15 AM IST

मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव

राउंड 7 के आखिर में BJP आगे

BJP 12401 वोटों से आगे

राउंड 7 में BJP को 21216 वोट मिले

राउंड 7 में कांग्रेस को 8815 वोट मिले

राउंड 7 तक NOTO में 784 वोट
Aug 3, 2026 | 11:07 AM IST

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा स्थगित कर दी गई है। दोपहर 12 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित की गई है।
Aug 3, 2026 | 11:05 AM IST

पटना में केमिकल की गोदाम में लगी भीषण आग

पटना में केमिकल की गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 4 से 5 गाड़ियां मौके पर पहुँची, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी, केमिकल की गोदाम होने के कारण लोगो मे मची अफरा तफरी, अभी तक आगलगी का कारण स्पष्ट नही, पटना के चौक थाना अंतर्गत किला रोड की घटना।
Aug 3, 2026 | 10:22 AM IST

मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव

राउंड 5 के आखिर में BJP आगे

BJP 9877 वोटों से आगे

कांग्रेस को 6101 वोट मिले

राउंड 5 में BJP को 3040 वोट मिले

राउंड 5 में कांग्रेस को 1536 वोट मिले

राउंड 5 तक NOTO में 582 वोट
Aug 3, 2026 | 10:05 AM IST

मांजलपुर (गुजरात) सीट पर जारी गिनती

सतेंद्रभाई पटेल--9345 (+5910)
भारतीय जनता पार्टी

भीखाभाई रबारी--3435 (-5910)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Aug 3, 2026 | 10:05 AM IST

JPSC घोटाले की जांच तेज, CID की 20 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा अनियमितता मामले में CID ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की है। जांच टीम रांची, बोकारो, पलामू और हजारीबाग समेत चार जिलों में करीब 20 स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। कार्रवाई के दौरान परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

यह कार्रवाई JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं और धांधली की जांच के सिलसिले में की जा रही है। हाल के दिनों में CID ने इस मामले में जांच का दायरा बढ़ाया है और अब 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
Aug 3, 2026 | 09:28 AM IST

CID की 20 जगहों पर रेड

रांची। JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID रांची, बोकारो, पलामू और हजारीबाग में 20 जगहों पर रेड कर रही हैं।
Aug 3, 2026 | 09:13 AM IST

बिहार की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव हुए, वोटों की गिनती जारी, प्रशांत किशोर 727 वोटों से आगे चल रहे हैं

बांकीपुर सीट पर मतों की गिनती शरू हो गई है। शुरूआती रूझानों में प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, उपचुनाव में कुल 34.30 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो काफी कम है। बांकीपुर सीट पर जनसुराज के प्रशांत किशोर, बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा और आरजेडी की रेखा गुप्ता समेत कुल 25 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होना है।

BJP- NIRAJ- 1,393
RJD- Rekha Gupta- 501
Jansuraj- PK- 2,120

प्रशांत किशोर 727 वोटों से आगे चल रहे हैं
Aug 3, 2026 | 08:42 AM IST

पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने वाली नाबालिग पर नहीं दर्ज होगा मामला

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्द कहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिग लड़की के माफी मांगने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खुद इस विषय पर माफी की अपील किए जाने के बाद उसके खिलाफ कोई दंडात्मक मामला दर्ज नहीं किया जाएगा।
Aug 3, 2026 | 08:41 AM IST

ट्रंप का ईरान नीति पर नया मोड़, सोमवार से बातचीत की घोषणा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजित दीपके अपने अमेरिका स्थित बोस्टन यूनिवर्सिटी की शिक्षा और अपनी संस्था की वित्तीय कार्यप्रणाली को लेकर नए विवादों में घिर गए हैं। सूरत के एक आरटीआई (RTI) कार्यकर्ता अमित तिवारी द्वारा चुनाव आयोग, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBIC) और महाराष्ट्र सरकार को पत्र लिखकर जांच की मांग किए जाने के बाद यह मामला गरमा गया है।

आरटीआई कार्यकर्ता अमित तिवारी ने अभिजित दीपके के पिता भगवानराव दीपके (जो महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम में जूनियर इंजीनियर थे) के आय के स्रोतों पर सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक जूनियर इंजीनियर का वेतन अपने बच्चों को अमेरिका में उच्च शिक्षा दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं हो सकता, इसलिए उनके अनुपातहीन संपत्ति मामले की जांच होनी चाहिए। इसके अलावा CJP को दिए गए 1 करोड़ रुपये के लीगल डिफेन्स फंड पर भी कर चोरी की जांच की मांग की गई है।

विवाद पर अपनी सफाई देते हुए अभिजित दीपके ने कहा कि उनके पिता पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में उनकी पढ़ाई का बड़ा हिस्सा मेरिट स्कॉलरशिप से कवर हुआ था और बाकी की फीस के लिए उन्होंने एजुकेशन लोन लिया था। दीपके ने यह भी कहा कि CJP एक पारदर्शी संगठन है जो आने वाले समय में क्राउडफंडिंग पर निर्भर रहेगा और जनता से मिलने वाले एक-एक पैसे का हिसाब सार्वजनिक किया जाएगा।
Aug 3, 2026 | 08:40 AM IST

ट्रंप का ईरान नीति पर नया मोड़, सोमवार से बातचीत की घोषणा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच सोमवार दोपहर से औपचारिक कूटनीतिक वार्ता की शुरुआत होगी। इस कदम के साथ ही ट्रंप ने ईरान पर योजनाबद्ध बड़े सैन्य हमलों को फिलहाल के लिए टाल दिया है। वार्ता का मुख्य उद्देश्य मध्य पूर्व में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव को कम करना और वैश्विक तेल व्यापार के लिए जीवनरेखा माने जाने वाले होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से सुरक्षित रूप से खोलना है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ताओं के अनुसार, ओमान की मध्यस्थता में नए समुद्री मार्गों की व्यवस्था पर सहमति बनाने के करीब पहुंच चुके हैं, जिससे दोनों देशों की सुरक्षा और संप्रभुता से समझौता किए बिना जहाजों की आवाजाही बहाल की जा सके।
Aug 3, 2026 | 08:39 AM IST

धरना पर बैठे छात्रों को टेंट लगाने से जिला प्रशासन ने मना किया

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे छात्रों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। खुले आसमान के नीचे बैठे छात्रों का आरोप है कि बारिश से बचने के लिए जब उन्होंने टेंट लगाने की कोशिश की, तो जिला प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया।

छात्रों का कहना है कि वे कई दिनों से एक छोटे से तिरपाल के सहारे धरना दे रहे हैं। लगातार हो रही बारिश के बीच उन्होंने बड़ा टेंट लगाने की तैयारी की, लेकिन प्रशासन ने यह कहते हुए रोक दिया कि इसके लिए अनुमति नहीं है।

धरनास्थल पर मौजूद छात्रों का कहना है कि वे अपनी मांगों से पीछे हटने वाले नहीं हैं। उनका आरोप है कि बारिश में भी उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, फिर भी आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार उनकी मांगों पर फैसला नहीं लेती।
Aug 3, 2026 | 08:38 AM IST

गुजरात में मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू

गुजरात के वडोदरा जिले की हाई-प्रोफाइल मांजलपुर (145) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना चुनाव आयोग (ECI) की देखरेख में चल रही है। इस उपचुनाव के नतीजों पर राज्य के सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस दोनों की नजरें टिकी हुई हैं। यह सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ रही है। पूर्व विधायक योगेश पटेल के आकस्मिक निधन के बाद यहां उपचुनाव कराए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सतीश पटेल (नवरत्न) और कांग्रेस (INC) के भीखाभाई रबारी के बीच मुख्य मुकाबला है। स्थानीय प्रशासन ने मतगणना केंद्र के बाहर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शुरुआती रुझानों और राउंड-वार नतीजों की जानकारी ईसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार अपडेट की जा रही है। मांजलपुर की जनता ने किसके सिर जीत का सेहरा बांधा है, इसका फैसला कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा।