आज की ताजा खबर, 29 नवंबर 2024 हिंदी न्यूज़ : सांसदों के विरोध प्रदर्शन के कारण संसद की कार्यवाही 2 दिसंबर तक स्थगित, महाराष्ट्र CM को लेकर सस्पेंस बरकार, मुंबई में तय होगा नाम
आज की ताजा खबर, 29 नवंबर 2024 हिंदी न्यूज़ : लगातार चौथे दिन दोनों सदनों में विपक्षी सांसदों की लगातार नारेबाजी के बीच, शुक्रवार को संसद की कार्यवाही 2 दिसंबर (सोमवार) तक के लिए स्थगित कर दी गई, जिससे कोई खास कामकाज नहीं हो सका। अडानी मुद्दे और मणिपुर और संभल में हिंसा को लेकर विपक्षी दलों के विरोध के बीच शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ही संसद की कार्यवाही ठप है। महाराष्ट्र के नए सीएम को लेकर सस्पेंस अभी भी बना हुआ है। गुरुवार देर रात तक दिल्ली स्थित अमित शाह के आवास पर महायुति के तीनों नेताओं- देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे व अजित पवार की लंबी बैठक हुई। इसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल रहे। इस बैठक के बाद तीनों नेता वापस मुंबई लौट आए हैं। एकनाथ शिंदे ने बताया है कि मुंबई में आज एक बैठक और होगी, जिसमें सीएम के नाम का फैसला कर लिया जाएगा। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, आईसीसी (ICC) की आज बैठक होनी है, जिसमें इस टूर्नामेंट की जगह को लेकर फैसला किया जाएगा। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की आज बैठक होनी है, इसमें बिहार और दिल्ली चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होनी है। दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में हुए विस्फोट मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के अपडेट...
आज की ताजा खबर, 29 नवंबर 2024 हिंदी न्यूज़ : सांसदों के विरोध प्रदर्शन के कारण संसद की कार्यवाही 2 दिसंबर तक स्थगित, महाराष्ट्र CM को लेकर सस्पेंस बरकार, मुंबई में तय होगा नाम
मथुरा में लेनदेन से जुड़े विवाद में युवक को गोली मारी
अब जवाबदेही तय करनी होगी, कठोर निर्णय लेने होंगे: खरगे
उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में यह भी कहा कि पार्टी नेताओं को अनुशासन का सख्ती से पालन करना चाहिए और पार्टी को पुराने ढर्रे की राजनीति से हर बार सफलता नहीं मिल सकती।
खरगे ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) ने चुनावी प्रक्रिया को संदिग्ध बना दिया है और ऐसे में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करवाना निर्वाचन आयोग का संवैधानिक दायित्व है।
ढाका में इस्कॉन विरोधी प्रदर्शन जारी, हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार पर विदेश मंत्रालय सख्त
सांसदों के विरोध प्रदर्शन के कारण संसद की कार्यवाही 2 दिसंबर तक स्थगित
सज्जन कुमार के खिलाफ टला फैसला
दिल्ली से आने के बाद शिंदे अपने पैतृक गांव रवा
बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा की हृदय गति रुकने से मौत
भाजपा ने बंगाल विधानसभा से किया बहिर्गमन
सिद्धरमैया ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
ईडी ने 2,800 करोड़ रुपये के चिटफंड घोटाले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया
अखिल भारतीय डीजीपी सम्मेलन में शिरकत करेंगे पीएम मोदी
बीकानेर हाउस की कुर्की पर सशर्त रोक
राज कुंद्रा के घर पहुंची ईडी
बिरसा मुंडा के पोते का निधन
आदिवाासी नेता बिरसा मुंडा के पोते मंगल मुंडा का शुक्रवार को निधन हो गया। वह एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे।
