LIVE

आज की ताजा खबर 29 मार्च, 2025: म्यांमार में भूकंप से कम से कम 1000 लोगों की मौत; सुकमा मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर; पढ़ें हर मुख्य समाचार सबसे पहले

आयुष सिन्हाUpdated Mar 29, 2025, 18:43 IST

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar) 29 March 2025 Updates: पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने पाकिस्तान समर्थित अवैध हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है जो विदेशी गैंगस्टर लखबीर लांडा और सत्ता नौशेरा के सहयोगियों को हथियार आपूर्ति कर रहे थे। वहीं नेपाल और भारत ने शुक्रवार को सीमा प्रबंधन और सुरक्षा में द्विपक्षीय सहयोग और समन्वय को मजबूत करने का निर्णय लिया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। पोखरा में सीमा प्रबंधन पर नेपाल-भारत संयुक्त कार्य समूह की बैठक के दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा प्रबंधन से संबंधित मुद्दों की समीक्षा की।

आज की ताजा खबर 29 मार्च, 2025: म्यांमार में भूकंप से कम से कम 1000 लोगों की मौत; सुकमा मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर; पढ़ें हर मुख्य समाचार सबसे पहले
आज की ताजा खबर 29 मार्च, 2025: म्यांमार में भूकंप से कम से कम 1000 लोगों की मौत; सुकमा मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर; पढ़ें हर मुख्य समाचार सबसे पहले

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar) 29 March 2025 Live Updates: थाईलैंड और पड़ोसी देश म्यांमा में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई। भूकंप से म्यांमा में कम से कम 694 लोगों की मौत हो गई जबकि 1670 से अधिक लोग घायल हुए हैं। म्यांमा के दूसरे बड़े शहर मांडले के निकट दोपहर के समय 7.7 तीव्रता का भूकंप आया और इसके बाद 6.4 तीव्रता का तेज झटका भी महसूस किया गया। वहीं छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गये, दो जवान घायल है। ये जानकारी पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र में हो रही है। उन्होंने बताया कि केरलापाल थाना क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था।

यहां पढ़ें देशभर के हर मुख्य समाचार सबसे पहले

  • सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, 16 नक्सली ढेर
  • म्यांमार में भूकंप से कम से कम 694 लोगों की मौत, 1670 से अधिक घायल
  • इजरायली सेना ने बेरूत में हिजबुल्लाह के भंडारण सुविधा पर हमला किया
  • अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
  • नेपाल और भारत सीमा प्रबंधन और सुरक्षा को मजबूत करने पर सहमत
  • प्रधानमंत्री मोदी बोले- बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं
  • पिता द्वारा पैसों का दुरुपयोग किए जाने के कारण अवसाद में थीं दिशा सालियान!
  • असदुद्दीन ओवैसी का दावा- वक्फ (संशोधन) विधेयक 'मुसलमानों पर सीधा हमला'
  • पश्चिम बंगाल के मोथाबारी में हुई हिंसा के बाद इंटरनेट सेवा बंद, 34 लोग गिरफ्तार

MAR 29, 2025 18:43 IST

मध्य प्रदेश की इस जगह पर नवरात्रि में बंद रहेंगे मांसाहारी होटल, नगर पालिका का आदेश

MAR 29, 2025 17:07 IST

भाजपा को गांधी और उनके नाम पर मनरेगा पसंद नहीं: स्टालिन

तमिलनाडु में शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने के बीच मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने केंद्र की भाजपा सरकार पर मनरेगा मजदूरों की दुर्दशा को लेकर बेपरवाह होने का आरोप लगाया। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के श्रमिकों को दिया जाने वाला वेतन जारी न करने के लिए भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए स्टालिन ने कहा कि उन्हें (भाजपा) महात्मा गांधी और उनके (महात्मा गांधी के) नाम पर 100 दिन के काम की गारंटी देने वाली योजना पसंद नहीं है।
MAR 29, 2025 17:06 IST

राजस्थान: तेजाजी मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के विरोध में प्रदर्शन

राजस्थान के जयपुर में टोंक रोड पर स्थित तेजाजी मंदिर में मूर्ति को कथित तौर पर क्षतिग्रस्त किये जाने से नाराज भक्तों और स्थानीय लोगों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए और शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक टोंक रोड को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और रास्ता खुलवाया। पुलिस ने बताया कि प्रताप नगर स्थित तेजाजी मंदिर के चबूतरे पर भगवान की मूर्ति शनिवार को क्षतिग्रस्त मिली, जिसके बाद स्थानीय लोग एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
MAR 29, 2025 15:12 IST

PM मोदी ने म्यांमार के वरिष्ठ जनरल से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को म्यांमार के वरिष्ठ जनरल महामहिम मिन आंग ह्लाइंग से बात की। उन्होंने कहा कि भारत इस मुश्किल घड़ी में म्यांमार के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।
एक्स पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा, "म्यांमार के वरिष्ठ जनरल महामहिम मिन आंग ह्लाइंग से बात की। विनाशकारी भूकंप में हुई मौतों पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। एक करीबी दोस्त और पड़ोसी के रूप में, भारत इस मुश्किल घड़ी में म्यांमार के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत आपदा राहत सामग्री, मानवीय सहायता, खोज और बचाव दल को प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से भेजा जा रहा है।"

म्यांमार और पड़ोसी थाईलैंड में शुक्रवार को उच्च तीव्रता वाला भूकंप आया, जिससे इमारतें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे नष्ट हो गए। म्यांमार में कम से कम 1,002 लोगों की मौत हुई।
MAR 29, 2025 14:49 IST

संभल में नवरात्रि से पहले प्रशासन अलर्ट, खुले में मीट बेचने वालों पर होगी कार्रवाई

नवरात्रि के मद्देनजर नागरिकों ने संभल प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने खुले में मीट की बिक्री करने पर कार्रवाई की मांग की है। जिसके बाद संभल प्रशासन अलर्ट मोड में है। यहां पढ़ें पूरी खबर
MAR 29, 2025 13:46 IST

जम्मू-कश्मीर में वादे के अनुसार राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा वादे के अनुसार बहाल किया जाएगा। हालांकि शाह ने कोई समयसीमा नहीं बताई। शाह ने शुक्रवार रात "टाइम्स नाउ समिट 2025" में कहा कि पिछले साल जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुए थे। राज्य का दर्जा बहाल करने की समयसीमा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "हमने आश्वासन दिया है कि राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा। लेकिन सार्वजनिक मंच पर यह नहीं बताया जा सकता कि यह कब दिया जाएगा।
MAR 29, 2025 12:36 IST

सरकार ने बैंकों को 'कलेक्शन एजेंट' बना दिया है: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैंकों द्वारा लगाए जाने विभिन्न शुल्क का उल्लेख करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने बैंकों को "कलेक्शन एजेंट" बना दिया है। खरगे ने खातों के न्यूनतम बैलेंस से जुड़े शुल्क, एटीम से पैसे की निकासी से संबंधित शुल्क, बैंक स्टेटमेंट संबंधी शुल्क, ऋण लेने की प्रक्रिया से संबंधित शुल्क और कुछ अन्य शुल्कों का हवाला दिया।
MAR 29, 2025 11:23 IST

मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने घाटी स्थित दो प्रतिबंधित संगठनों के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रतिबंधित 'पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक' (पीआरईपीएके) के एक सदस्य को शुक्रवार को काकचिंग जिले के सेकमाइजिन मायाई लीकाई से गिरफ्तार किया गया जबकि 'पीआरईपीएके-प्रोग्रेसिव' समूह के एक सक्रिय कैडर को इम्फाल पश्चिम जिले के मंत्रिपुखरी से गिरफ्तार किया गया।
MAR 29, 2025 11:23 IST

छत्तीसगड़ के प्रेशर बम में विस्फोट, ग्रामीण महिला घायल

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा लगाये गये प्रेशर बम की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल महिला बोड़गा गांव की रहने वाली है। महिला महुआ बुनने जंगल गई थी।
MAR 29, 2025 11:19 IST

भारत ने म्यांमार के लिए 'ऑपरेशन ब्रह्मा' किया शुरू

भारत ने भूकंप से प्रभावित म्यांमार की सहायता के लिए 'ऑपरेशन ब्रह्मा' शुरू किया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत ने म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप और पड़ोसी थाईलैंड को हिला देने वाले भूकंप के बाद शनिवार को म्यांमार के लोगों के लिए तत्काल मानवीय सहायता की पहली खेप भेजी थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
MAR 29, 2025 10:01 IST

गाजियाबाद: ट्रोनिका सिटी पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, 2 घायल 4 गिरफ्तार

गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी पुलिस ने शनिवार तड़के आवास विकास के जंगलों में हुई मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पकड़े गए बदमाशों के नाम शिवम, परवेज, शानू और सनी हैं। इनके पास से 10 चोरी के मोबाइल, दो अवैध तमंचे (.315 बोर), कारतूस और दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। यह जानकारी एसीपी सिद्धार्थ गौतम (लोनी) ने दी। एसीपी गौतम ने बताया कि 20 मार्च 2025 को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों को पकड़ा। एसीपी गौतम के मुताबिक, पूछताछ में इन्होंने अपना नाम परवेज, शहनवाज (शानू), शिवम और सनी बताया। 26 मार्च की एक मोबाइल लूट की घटना के सीसीटीवी फुटेज दिखाने पर इन्होंने जुर्म कबूल किया। बदमाशों ने बताया कि वे दिल्ली-एनसीआर में फोन छीनने की वारदात करते हैं। लूटे गए फोन को एक जगह छुपाते हैं और फिर एक साथ कहीं भेज देते हैं। एसीपी गौतम ने बताया कि पुलिस इन्हें आवास विकास इलाके में पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों में ले गई, जहां इन्होंने छुपाए गए तमंचे निकालकर पुलिस पर हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से गोली चलाने पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें परवेज और शिवम के पैर में गोली लगी। दोनों को अस्पताल भेजा गया। शानू और सनी को भी हिरासत में ले लिया गया। इनके पास से 10 लूटे गए मोबाइल, दो तमंचे, कारतूस और दो मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। एसीपी ने कहा, “ये शातिर अपराधी हैं। इनके खिलाफ हत्या, डकैती, लूट और हत्या के प्रयास जैसे कई मामले दर्ज हैं। दिल्ली-एनसीआर में ये फोन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे। इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और पूछताछ जारी है।”
MAR 29, 2025 09:56 IST

सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गये, दो जवान घायल है। ये जानकारी पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र में हो रही है। उन्होंने बताया कि केरलापाल थाना क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रूक-रूक कर मुठभेड़ हो रही है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल और आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षाबलों का खोजी अभियान जारी है।
MAR 29, 2025 09:54 IST

कनाडा के नवनियुक्त प्रधानमंत्री के साथ पहली वार्ता ‘अत्यंत सार्थक' रही: ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ फोन पर उनकी पहली बातचीत ‘‘अत्यंत सार्थक’’ रही। इस बीच, कार्नी ने वार्ता के बारे में कहा कि ट्रंप निजी और सार्वजनिक रूप से कनाडा की संप्रभुता का सम्मान करते हैं लेकिन दोनों देशों के बीच रिश्ते बदल गए हैं। यह बातचीत ऐसे समय में की गई है जब ट्रंप ने कनाडा के साथ व्यापार युद्ध की घोषणा की है और कनाडा को 51वां अमेरिकी राज्य बनाने के लिए आर्थिक दबाव का इस्तेमाल करने की धमकी दी है जिस पर कनाडा ने नाराजगी जताई है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए ‘पोस्ट’ और बाद में की गई सार्वजनिक टिप्पणियों में इसका कोई उल्लेख नहीं किया। ट्रंप ने कहा, ‘‘हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही। मार्क ने मुझे फोन किया था।... उनके देश में चुनाव होने वाले हैं। देखते हैं कि क्या होता है।’’ इस दौरान ट्रंप ने प्रधानमंत्री कार्नी को गवर्नर नहीं कहा जबकि उन्होंने कार्नी के पूर्ववर्ती जस्टिन ट्रूडो को गवर्नर कहकर संबोधित किया था। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर अपने ‘पोस्ट’ में कहा कि दोनों पक्ष ‘‘कई बातों पर सहमत हैं और कनाडा में आगामी चुनाव के तुरंत बाद राजनीति, व्यवसाय और अन्य सभी कारकों पर चर्चा के लिए मुलाकात की जाएगी जो अमेरिका और कनाडा दोनों के लिए बहुत अच्छा होगा।’’ लेकिन ट्रंप ने साथ ही कहा कि और शुल्क लगाए जाएंगे। इस बीच, कार्नी ने कहा कि ट्रंप ने यह नहीं कहा कि वह इस्पात, एल्युमीनियम, ऑटो और अन्य उत्पादों पर शुल्क वापस लेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि अमेरिका अब एक विश्वसनीय भागीदार नहीं है। अब यह संभव है कि बातचीत करके हम विश्वास बहाल करने में सक्षम रहें लेकिन हम पीछे नहीं हट सकते।’’ कार्नी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने आज अपनी निजी और सार्वजनिक टिप्पणियों में कनाडा की संप्रभुता का सम्मान किया।’’ उन्होंने इस बातचीत को सकारात्मक, सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक बताया। कार्नी ने कहा, ‘‘हम बिल्कुल यही चाहते हैं।’’ कार्नी ने कहा कि वह 28 अप्रैल को कनाडा में होने वाले चुनाव के तुरंत बाद अमेरिका के साथ ‘‘नए आर्थिक और सुरक्षा संबंधों’’ के लिए व्यापक वार्ता शुरू करेंगे।
MAR 29, 2025 09:53 IST

बडगाम में फलस्तीन समर्थक रैली के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आपत्तिजनक नारे लगाकर कानून-व्यवस्था को बाधित करने के आरोप में फलस्तीन के समर्थन में रैली का आयोजन करने वालों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मध्य कश्मीर जिले में बीरवाह के सोनपाह गांव में यौम-ए-कुद्स रैली के आयोजकों और उसमें भाग लेने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यौम-ए-कुद्स या कुद्स दिवस को आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय कुद्स दिवस के रूप में जाना जाता है। यह फलस्तीनियों के प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार को आयोजित किया जाने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रैली के दौरान आयोजकों के निर्देश पर भारी भीड़ एकत्र हुई और उसने आपत्तिजनक नारे लगाए। उन्होंने बताया कि नारे लगाकर आयोजकों ने कानून-व्यवस्था को कथित रूप से बाधित करने की कोशिश की और सोनपाह-बीरवाह मार्ग को अवरुद्ध कर दिया जिससे आमजन को परेशानी हुई। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लेकर बीरवाह थाने में भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
MAR 29, 2025 09:51 IST

सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र में हो रही है। उन्होंने बताया कि केरलापाल थाना क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रूक-रूक कर मुठभेड़ हो रही है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल और आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षाबलों का खोजी अभियान जारी है।
MAR 29, 2025 09:12 IST

म्यांमार में भूकंप से कम से कम 694 लोगों की मौत, 1670 से अधिक घायल

Earthquake in Myanmar: म्यांमार में आए शक्तिशाली भूकंप ने तबाही मचा दी है। शुक्रवार को मध्य म्यांमार में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे राजधानी नेपीडॉ में सड़कें टूट गईं और चीन, थाईलैंड और भारत के कुछ हिस्सों तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। म्यांमार के सत्तारूढ़ जुंटा प्रमुख के अनुसार, भूकंप से हुई तबाही में कम से कम 694 लोग मारे गए और 1670 से अधिक लोग घायल हुए, हालांकि, मृतकों की संख्या और अधिक होने की आशंका है।
MAR 29, 2025 08:44 IST

नाइजीरिया में अपहरणकर्ता होने के संदेह में भीड़ ने 16 लोगों की हत्या की

दक्षिणी नाइजीरिया में भीड़ ने अपहरणकर्ता होने के संदेह में हमला कर 16 लोगों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता मोसेस यामू ने एक बयान में बताया कि सभी पीड़ितो को एडो राज्य के यूरोमी क्षेत्र में स्थानीय सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोके जाने के बाद उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित उत्तरी नाइजीरिया के रहने वाले थे। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में देखा गया कि भीड़ ने पीड़ितों को प्रताड़ित किया और पुराने वाहनों के टायर उनके सिर और कंधे पर रखकर उनमें आग लगा दी। यामू ने बताया कि इस हमले से यात्रियों के एक समूह के 10 लोगों को बचा लिया गया, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में 14 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। एडो राज्य के गवर्नर के प्रतिनिधि सोलोमन ओसाघाले ने एक बयान में कहा, "किसी को भी किसी अन्य व्यक्ति को जान से मारने का अधिकार नहीं है।" नाइजीरिया में भीड़ द्वारा हिंसा की घटनाएं पिछले एक दशक में तेजी से बढ़ी हैं। 'एमनेस्टी इंटरनेशनल' की 2024 की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश के दक्षिणी हिस्से में आमतौर पर चोरी और जादू-टोने के आरोपों को लेकर हमले होते हैं, जबकि उत्तरी क्षेत्र में हमले के मामले ईशनिंदा के आरोपों के कारण बढ़े है।
MAR 29, 2025 08:02 IST

म्यांमार में भूकंप से अब तक कम से कम 255 लोग मारे गए

थाईलैंड और पड़ोसी देश म्यांमा में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई। भूकंप से म्यांमा में कम से कम 255 लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। म्यांमा के दूसरे बड़े शहर मांडले के निकट दोपहर के समय 7.7 तीव्रता का भूकंप आया और इसके बाद 6.4 तीव्रता का तेज झटका भी महसूस किया गया। जानकारी के अनुसार म्यांमार में भूकंप में कम से कम 255 लोग मारे गए हैं तथा मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
MAR 29, 2025 07:58 IST

युद्ध विराम के बाद से इजरायल ने पहली बार बेरूत पर किया हमला

इजरायल-हिजबुल्ला के बीच नवंबर में हुए युद्ध विराम के बाद इजरायल ने शुक्रवार को लेबनान की राजधानी बेरूत पर पहली बार हमला किया। बेरूत में बड़ा धमाका सुना गया और उस क्षेत्र से धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया, जहां इजरायल की सेना ने हमला किया। यह हमला पिछले साल 27 नवंबर 2024 को इजरायल और हिजबुल्ला उग्रवादी समूह के बीच युद्ध विराम होने के बाद बेरूत पर पहला हमला था, हालांकि इजरायल ने तब से लगभग रोजाना दक्षिणी लेबनान को निशाना बनाया। पढ़ें पूरी खबर
MAR 29, 2025 07:20 IST

ओडिशा में महिलाओं की सुरक्षा मजाक बन गई है: पवन खेड़ा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को दावा किया कि ओडिशा में महिलाओं की सुरक्षा एक "मजाक" बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजू जनता दल (बीजद) की पिछली और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वर्तमान सरकार के दौरान राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि का कोई अंत नहीं है। खेड़ा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने यहां संवाददाता सम्मेलन में राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि की जांच के लिए सदन समिति की घोषणा नहीं करने के लिए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस विधायकों ने नौ महीने पहले भाजपा के सत्ता में आने के बाद राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध में कथित वृद्धि की जांच के लिए सदन की एक समिति के गठन की मांग को लेकर पिछले कुछ दिनों में विधानसभा में हंगामा किया था। विधानसभा अध्यक्ष ने 25 और 26 मार्च को दो चरण में पार्टी के सभी 14 विधायकों को सात दिन के लिए निलंबित कर दिया। खेड़ा ने आरोप लगाया कि महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाने पर कांग्रेस विधायकों को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया, जबकि राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजद चुप रही। उन्होंने कहा, “ऐसा इसलिए है क्योंकि बीजद शासन के दौरान जब राज्य से महिलाएं गायब हुई थीं, तब भाजपा के लोग भी चुप थे। अब बीजद इस मुद्दे पर चुप है, जबकि कांग्रेस अकेले ओडिशा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए लड़ रही है।” खेड़ा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “ओडिशा में महिला सुरक्षा एक बड़ा मजाक बन गई है, क्योंकि हजारों महिलाएं और लड़कियां सालों से लापता हैं, जबकि सरकार ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ (केंद्रीय योजना) को बढ़ावा देने का दावा करती है।”