दुनिया

भारत ने म्यांमार के लिए 'ऑपरेशन ब्रह्मा' किया शुरू, IAF राहत सामग्री की पहली खेप लेकर पहुंची यांगून

Operation Brahma: भारत ने भूकंप से प्रभावित म्यांमार की सहायता के लिए 'ऑपरेशन ब्रह्मा' शुरू किया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत ने म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप और पड़ोसी थाईलैंड को हिला देने वाले भूकंप के बाद शनिवार को म्यांमार के लोगों के लिए तत्काल मानवीय सहायता की पहली खेप भेजी थी।

Image

भारत ने म्यांमार के लिए शुरू किया ऑपरेशन ब्रह्मा

Photo : Twitter

Operation Brahma: भारत ने भूकंप से प्रभावित म्यांमार की सहायता के लिए 'ऑपरेशन ब्रह्मा' शुरू किया है। भारतीय वायुसेना का सी-130 जे विमान लगभग 15 टन राहत सामग्री लेकर शनिवार को यंगून पहुंचा, जिसमें टेंट, कंबल, स्लीपिंग बैग, खाने के पैकेट, हाइजीन किट, जनरेटर और आवश्यक दवाएं शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, राहत सामग्री लेकर विमान यांगून में उतरा और राहत सामग्री म्यांमार पक्ष को सौंपी जा रही है। इससे पहले दिन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत ने म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप और पड़ोसी थाईलैंड को हिला देने वाले भूकंप के बाद शनिवार को म्यांमार के लोगों के लिए तत्काल मानवीय सहायता की पहली खेप भेजी थी। इस उड़ान के साथ एक खोज और बचाव दल, साथ ही एक चिकित्सा दल भी है। जयशंकर ने कहा कि भारत घटनाक्रम पर नजर रखना जारी रखेगा और आगे और सहायता भेजी जाएगी। एक्स पर एक पोस्ट में जयशंकर ने कहा कि भारत ने म्यांमार के लोगों के लिए तत्काल मानवीय सहायता की पहली खेप भेजी है।

भूकंप के कारण अबतक गई 700 लोगों की जान

इस बीच, म्यांमार में भारतीय दूतावास ने कहा कि वह म्यांमार के अधिकारियों के साथ भारत से सहायता और राहत आपूर्ति की त्वरित डिलीवरी का समन्वय कर रहा है। म्यांमार में भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया कि कल के विनाशकारी भूकंप के बाद हम म्यांमार के अधिकारियों के साथ भारत से सहायता और राहत आपूर्ति की त्वरित डिलीवरी का समन्वय कर रहे हैं। हम भारतीय समुदाय के साथ भी लगातार संपर्क में हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप पर चिंता व्यक्त की और हर संभव सहायता देने की इच्छा जताई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के बाद की स्थिति से चिंतित हूं। सभी की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं। भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। इस संबंध में, हमने अपने अधिकारियों को तैयार रहने को कहा है। साथ ही विदेश मंत्रालय से म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के संपर्क में रहने को कहा है। CNN की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और देश के सैन्य जुंटा ने अंतरराष्ट्रीय सहायता मांगी। CNN की रिपोर्ट के अनुसार, म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 700 हो गई है और 1670 लोग घायल हुए हैं। ये आंकड़े केवल देश के केंद्र में और भूकंप के केंद्र के पास स्थित मांडले क्षेत्र के हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article