LIVE28 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: जम्मू-कश्मीर में सेना का ऑपरेशन महादेव, भीषण गोलीबारी में 3 आतंकवादी ढेर, अवसानेश्वर मंदिर में करंट से श्रद्धालुओं में मची भगदड़, 2 लोगों की मौत और 29 घायल
28 जुलाई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के ऑपरेशन महादेव में उसे बड़ी कामयाबी मिली है। सेना के इस ऑपरेशन के दौरान भीषण गोलीबारी में तीन आतंकवादी ढेर हुए हैं। तीनों आतंकवादी पाकिस्तानी मूल के हैं और स्पेशल यूनिट ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। ऑपरेशन सुबह 7.30 बजे से जारी था। सर्च अभियान अभी भी जारी है। पूरे इलाके को खाली करवाकर तलाशी अभियान चल रहा है। इस दौरान सेना ने आतंकी ठिकाने को पूरी तरह नेस्तनाबूत कर दिया और सभी आतंकियों का सफाया कर दिया। आतंकियों ने झाड़ियों में अपना ठिकाना बनाया था। मौके से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। बाराबंकी के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़ के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर परिसर में बिजली का तार टूटकर टीनशेड पर गिरने से श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 29 लोग घायल हो गए। सावन का तीसरा सोमवार आज है। महादेव के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ऑपरेशन सिंदूर पर आज लोकसभा में 16 घंटे की बहस शुरू होगी। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने लोकसभा सांसदों को सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है, वो भी लगातार तीन दिनों के लिए। कांग्रेस पार्टी ने इसके लिए तीन लाइन का व्हीप भी जारी किया है।

28 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: जम्मू-कश्मीर में सेना का ऑपरेशन महादेव, भीषण गोलीबारी में 3 आतंकवादी ढेर, अवसानेश्वर मंदिर में करंट से श्रद्धालुओं में मची भगदड़, 2 लोगों की मौत और 29 घायल
28 जुलाई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के ऑपरेशन महादेव में उसे बड़ी कामयाबी मिली है। सेना के इस ऑपरेशन के दौरान भीषण गोलीबारी में तीन आतंकवादी ढेर हुए हैं। तीनों आतंकवादी पाकिस्तानी मूल के हैं और स्पेशल यूनिट ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। ऑपरेशन सुबह 7.30 बजे से जारी था। सर्च अभियान अभी भी जारी है। पूरे इलाके को खाली करवाकर तलाशी अभियान चल रहा है। इस दौरान सेना ने आतंकी ठिकाने को पूरी तरह नेस्तनाबूत कर दिया और सभी आतंकियों का सफाया कर दिया। आतंकियों ने झाड़ियों में अपना ठिकाना बनाया था। मौके से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। बाराबंकी के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़ के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर परिसर में बिजली का तार टूटकर टीनशेड पर गिरने से श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 29 लोग घायल हो गए। सावन का तीसरा सोमवार आज है। महादेव के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ऑपरेशन सिंदूर पर आज लोकसभा में 16 घंटे की बहस शुरू होगी। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने लोकसभा सांसदों को सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है, वो भी लगातार तीन दिनों के लिए। कांग्रेस पार्टी ने इसके लिए तीन लाइन का व्हीप भी जारी किया है।
- ऑपरेशन सिंदूर पर आज लोकसभा में शुरू होगी 16 घंटे की बहस
- नाइजीरिया में नाव पलटने से 25 लोगों के मारे जाने की आशंका
- मध्यप्रदेश: सीहोर में झरने के पास घूमने गए वीआईटी के दो छात्र लापता
- बिना उचित प्रक्रिया के मसौदा मतदाता सूची से कोई नाम नहीं हटाया जा सकता: निर्वाचन आयोग
ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में राजनाथ सिंह ने भगवान हनुमान का किया जिक्र, बोले- जिन मोहि मारा, तिन मोहि मारे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बयान दिया। राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य और साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि 6-7 मई 2025 की रात हमारी सेना ने एक ऐतिहासिक ऑपरेशन को अंजाम दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को अमानवीयता की चरम सीमा बताते हुए कहा कि हमलावरों ने लोगों की पहचान उनके धर्म के आधार पर की और उन्हें निशाना बनाया। रक्षा मंत्री ने बताया कि हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठक की और निर्णायक कार्रवाई की पूरी छूट दी। इसके बाद हमारी सेना ने आतंकियों को उनके ठिकानों में घुसकर मार गिराया।
30 जुलाई को प्रक्षेपित किया जाएगा मिशन ‘निसार'
पृथ्वी का अवलोकन करने वाले उपग्रह ‘नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार’ (निसार) को जीएसएलवी-एस16 रॉकेट के माध्यम से 30 जुलाई को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने यह जानकारी दी। ‘निसार’ का वजन 2392 किलोग्राम है। यह पृथ्वी का अवलोकन करने वाला उपग्रह है। यह ऐसा पहला उपग्रह है, जो दोहरे आवृत्ति सिंथेटिक अपर्चर रडार (नासा का एल-बैंड और इसरो का एस-बैंड) के साथ पृथ्वी का निरीक्षण करेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर मानसून सत्र : लोकसभा में हंगामे के बीच 12 बजे तक कार्यवाही स्थगित
संसद के मॉनसून सत्र का पहला सप्ताह हंगामे की भेंट चढ़ने के बाद सोमवार को भी लोकसभा में विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित करना पड़ा। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर विपक्ष के तीखे विरोध ने सत्र को फिर से बाधित कर दिया।
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई को SC ने 30 जुलाई के लिए किया स्थगित
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई बुधवार (30 जुलाई) के लिए स्थगित कर दी है। याचिका में उन्होंने आंतरिक तीन न्यायाधीशों की जांच समिति की रिपोर्ट और पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना द्वारा उनके खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने की सिफारिश को चुनौती दी है। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति एजी मसीह की पीठ ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल द्वारा आज प्रस्तुत दलीलें सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई बुधवार को निर्धारित की।
पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ‘निसार' 30 जुलाई को प्रक्षेपित किया जाएगा: इसरो अध्यक्ष
पृथ्वी का अवलोकन करने वाले उपग्रह ‘नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार’ (निसार) को जीएसएलवी-एस16 रॉकेट के माध्यम से 30 जुलाई को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने यह जानकारी दी। ‘निसार’ का वजन 2,392 किलोग्राम है। यह पृथ्वी का अवलोकन करने वाला उपग्रह है। यह ऐसा पहला उपग्रह है, जो दोहरे आवृत्ति सिंथेटिक अपर्चर रडार (नासा का एल-बैंड और इसरो का एस-बैंड) के साथ पृथ्वी का निरीक्षण करेगा। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, ऐसा पहली बार होगा जब यह उपग्रह ‘स्वीप एसएआर’ प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए 242 किलोमीटर के दायरे और उच्च स्थानिक विभेदन क्षमता के साथ पृथ्वी का निरीक्षण करेगा।
सपा सांसद डिंपल यादव के अपमान पर भड़का NDA
डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बता दें, मौलाना रशीदी ने एक टेलीविजन बहस के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसको लेकर अब लखनऊ में खिलाफ FIR दर्ज हो गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर हाथरस में सड़क हादसे में एक कांवड़िये की मौत, एक अन्य घायल
उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के मुरसान थाना कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर होने से एक कांवड़िये की मौत हो गई और एक अन्य कांवड़िया घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा रविवार रात को मुरसान थाना क्षेत्र के नगला गोपी गांव और रायक गांव के बीच हुआ। सादाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित पाठक ने बताया कि बरेली-मथुरा-जयपुर मार्ग पर कावड़ियों की दो मोटरसाइकिल के आपस में टकराने से यह हादसा हुआ।
ठाणे में खाली मकान की दीवार गिरी, कोई हताहत नहीं
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में रविवार देर रात एक खाली मकान की दीवार गिर गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
ठाणे महानगर पालिक में आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि लोकमान्य-सावरकर नगर इलाके में स्थित एक मंजिला मकान की दीवार देर रात एक बजकर 58 मिनट पर गिर गई।
संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर होनी चाहिए: मायावती
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि सोमवार को संसद में शुरू होने वाले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष दोनों को ‘‘दलगत राजनीति से ऊपर उठकर’’ करनी चाहिए। पहलगाम आतंकवादी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर आज यानी सोमवार को लोकसभा में चर्चा शुरू होगी, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कुछ अन्य वरिष्ठ मंत्रियों और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाग लेने की संभावना है।
मणिपुर में जबरन वसूली में शामिल पांच उग्रवादी गिरफ्तार
सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्व और थौबल जिलों से तीन प्रतिबंधित संगठनों के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है जो कथित रूप से जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थे। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (अपुनबा सिटी मेइती) के तीन सक्रिय सदस्यों को रविवार को इंफाल पूर्व जिले से गिरफ्तार किया गया।
हाथरस में सड़क हादसे में एक कांवड़िये की मौत, एक अन्य घायल
उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के मुरसान थाना कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर होने से एक कांवड़िये की मौत हो गई और एक अन्य कांवड़िया घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा रविवार रात को मुरसान थाना क्षेत्र के नगला गोपी गांव और रायक गांव के बीच हुआ। सादाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित पाठक ने बताया कि बरेली-मथुरा-जयपुर मार्ग पर कावड़ियों की दो मोटरसाइकिल के आपस में टकराने से यह हादसा हुआ।
जर्मनी में ट्रेन के पटरी से उतरने से कम से कम तीन लोगों की मौत, कई अन्य घायल
दक्षिणी जर्मनी में रविवार को एक क्षेत्रीय यात्री ट्रेन के पटरी से उतर जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।
संघीय और स्थानीय पुलिस ने बताया कि म्यूनिख से लगभग 158 किलोमीटर (98 मील) पश्चिम में रीडलिंगन के पास हुई इस दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटनास्थल की तस्वीरों में ट्रेन के कुछ हिस्से पलटे हुए दिखाई दे रहे हैं। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं। शाम छह बजकर 10 मिनट पर एक जंगली इलाके में ट्रेन के कम से कम दो डिब्बे पटरी से उतर गए। उस समय ट्रेन में लगभग 100 लोग सवार थे।
राजस्थान में आगामी दिनों में भारी बारिश की आशंका, कई जिलों में स्कूल बंद
राजस्थान में आगामी दिनों में भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर कई जिलों ने 28-29 जुलाई को स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा की है। बारां, अंता, बांसवाड़ा, कोटा, डूंगरपुर, झालावाड़, भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक और चित्तौड़गढ़ जिलों के जिलाधिकारियों ने स्कूलों की छुट्टियों के आदेश जारी किए हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पाली, अजमेर, टोंक, बारां सहित कई स्थानों पर व्यापक बारिश दर्ज की गई। जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि मध्य प्रदेश के ऊपर बना अवदाब रविवार को कमजोर होकर स्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो चुका है।
मध्यप्रदेश: सीहोर में झरने के पास घूमने गए वीआईटी के दो छात्र लापता
मध्यप्रदेश के वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) के दो छात्र रविवार शाम सीहोर जिले में एक झरने के पास पानी में उतरने के बाद लापता हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
सीहोर के पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना इछावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दौलतपुर गांव के निकट जंगल में स्थित भेरुखो झरने के पास शाम करीब पांच बजे हुई।
नाइजीरिया में नाव पलटने से 25 लोगों के मारे जाने की आशंका
उत्तर-मध्य नाइजीरिया में एक बाजार में यात्रियों को ले जा रही एक नौका पलट गई, जिससे कम से कम 25 लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के एक अधिकारी इब्राहिम हुसैनी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार को नाइजर राज्य के शिरोरो क्षेत्र के गुमु गांव के पास हुई।
ऑपरेशन सिंदूर पर आज लोकसभा में शुरू होगी 16 घंटे की बहस
ऑपरेशन सिंदूर पर आज लोकसभा में 16 घंटे की बहस शुरू होगी। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने लोकसभा सांसदों को सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है, वो भी लगातार तीन दिनों के लिए। कांग्रेस पार्टी ने इसके लिए तीन लाइन का व्हीप भी जारी किया है।