LIVE

आज की ताजा खबर, 27 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: संसद सत्र से पहले मोदी कैबिनेट की बैठक आज, कांग्रेस ने भी बुलाई संसदीय दल की मीटिंग

Piyush KumarUpdated Nov 27, 2026, 06:48 IST

आज की ताजा खबर लाइव, 27 नवंबर 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज Latest News in Hindi:उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, संसद के विशेष सत्र से पहले सरकार ने शुक्रवार दोपहर केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई है। सूत्रों ने बताया कि बैठक में परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा होगी। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से प्रस्तावित है। वहीं, इसे लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को संसदीय दल की बैठक बुलाई है। केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के नेतृत्व वाले प्रतिबंधित संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत कार्रवाई करने का अधिकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दे दिया है।

आज की ताजा खबर, 27 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: संसद सत्र से पहले मोदी कैबिनेट की बैठक आज, कांग्रेस ने भी बुलाई संसदीय दल की मीटिंग
आज की ताजा खबर, 27 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: संसद सत्र से पहले मोदी कैबिनेट की बैठक आज, कांग्रेस ने भी बुलाई संसदीय दल की मीटिंग

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News: संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से प्रस्तावित है। संसद के विशेष सत्र से पहले सरकार ने शुक्रवार दोपहर केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई है। सूत्रों ने बताया कि बैठक में परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा होगी। वहीं, इसे लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को संसदीय दल की बैठक बुलाई है। संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पार्टी सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों और अपनी रणनीति पर चर्चा करेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ने लगा। कई राज्यों में तापमान गिरा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में रात का तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ी है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के नेतृत्व वाले प्रतिबंधित संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत कार्रवाई करने का अधिकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दे दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने 26 नवंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस कदम के बाद राज्य सरकारें और केंद्रशासित प्रदेश अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन से जुड़े फंड, वित्तीय संपत्तियों और परिसरों को लेकर सीधे कानूनी और प्रवर्तन कार्रवाई कर सकेंगे।

NOV 27, 2026 06:43 IST

जाकिर नाइक के संगठन पर अब राज्य भी ले सकेंगे एक्शन

केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के नेतृत्व वाले प्रतिबंधित संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत कार्रवाई करने का अधिकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दे दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने 26 नवंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस कदम के बाद राज्य सरकारें और केंद्रशासित प्रदेश अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन से जुड़े फंड, वित्तीय संपत्तियों और परिसरों को लेकर सीधे कानूनी और प्रवर्तन कार्रवाई कर सकेंगे। इससे पहले केंद्र ने 13 नवंबर को IRF पर लगा प्रतिबंध अगले पांच साल के लिए बढ़ाया था।
NOV 27, 2026 06:43 IST

संसद सत्र से पहले मोदी कैबिनेट की बैठक आज

संसद के विशेष सत्र से पहले सरकार ने शुक्रवार दोपहर केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई है। सूत्रों ने बताया कि बैठक में परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा होगी। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक दोपहर एक बजे सेवा तीर्थ में होगी। सभी मंत्रियों को बैठक के बारे में सूचना भेजी गई है, ताकि वे इसमें उपस्थित रहें। इस बैठक में सरकार पिछले परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण विधेयक में कुछ संशोधन कर सकती है।