LIVE

ChakraView With Sumit Awasthi: आप किस स्टोरी को 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं? पोल में दें अपनी राय

Piyush KumarUpdated Jan 27, 2026, 16:03 IST

आज की ताजा खबर लाइव, 27 जनवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज यूजीसी बिल, पीएम मोदी, ट्रंप, आज का मौसम, भारत-ईयू समझौते के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: आज यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की हड़ताल है। सरकारी बैंकों के कामकाज प्रभावित हो सकते हैं। भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के सदियों पुराने सांस्कृतिक, व्यापारिक और राजनीतिक संबंधों में 27 जनवरी 2026 को होने वाला भारत-ईयू शिखर सम्मेलन एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है।

इस सम्मेलन में महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की वार्ताओं के समापन की घोषणा, एक रणनीतिक रक्षा समझौते (सुरक्षा व रक्षा साझेदारी) का अंतिम रूप और भारतीय श्रमिकों की यूरोप में रोजगार के अवसर देने संबंध एक फ्रेमवर्क समझौते को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं, मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 27 जनवरी को भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके चलते पतली कूहल-मनाली और मणिकरण-भुंतर सड़कें फिर बंद हो सकती हैं। हिमाचल पुलिस ने पर्यटकों को सलाह दी है कि मौसम की स्थिति में सुधार होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें। ऊंचे पहाड़ी इलाकों या नदियों, झरनों और हिमपात संभावित क्षेत्रों के पास न जाएं।

अमेरिका में भीषण शीतकालीन तूफान ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। तेज बर्फबारी, बर्फीली हवाओं और माइनस तापमान के कारण अब तक कम से कम 29 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में ठंड और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

मिडवेस्ट, नॉर्थईस्ट और सेंट्रल अमेरिका के कई राज्यों में तापमान -20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। बर्फीले तूफान की वजह से हजारों उड़ानें रद्द कर दी गईं, सड़कें जाम हैं और लाखों घरों की बिजली गुल हो चुकी है।

अधिकारियों के मुताबिक, मौतों की सबसे बड़ी वजह हाइपोथर्मिया, सड़क हादसे और बिजली गुल होने से हुई दुर्घटनाएं हैं। कई राज्यों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है और लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

JAN 27, 2026 16:03 IST

झारखंड नगर पालिका चुनावों की घोषणा

झारखंड नगर पालिका चुनावों की घोषणा राज्य चुनाव आयुक्त अलका तिवारी ने कर दी है। सभी नगर पालिकाओं में 23 फरवरी को वोटिंग होगी और वोटों की गिनती 27 फरवरी को होगी। नामांकन 29 जनवरी से 4 फरवरी तक भरे जाएंगे। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 6 फरवरी है। NOTA (इनमें से कोई नहीं) का कोई प्रावधान नहीं है। सभी 48 नगर पालिका क्षेत्रों में आज से आचार संहिता लागू हो जाएगी। चुनाव बैलेट पेपर और बैलेट बॉक्स से कराए जाएंगे।
JAN 27, 2026 13:03 IST

ChakraViewWithSumitAwasthi: किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ?

JAN 27, 2026 12:16 IST

उधमपुर में सड़क हादसे की वजह से चार लोगों की मौत

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर के खैरी इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, इस हादसे में एक सीआरपीएफ का जवान भी शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ का जवान छुट्टी अपने घर जा रहा था और बस में सवार होकर उधमपुर की ओर आ रहा था। तभी खैरी इलाके में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई

इस भीषण हादसे में जवान समेत तीन अन्य लोगों की भी दुखद मौत हो गई, जबकि कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है और मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
JAN 27, 2026 11:39 IST

दो साल से फरार कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार, 20 संगीन मामलों में था वांछित

क्राइम ब्रांच की टीम AGS ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कृष्ण गहटा गैंग के सक्रिय सदस्य और घोषित अपराधी रविंदर देसवाल उर्फ छोटा/भांजा/बोरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिल्ली और हरियाणा में दर्ज 20 से ज्यादा संगीन आपराधिक मामलों में वांछित था और पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था

क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी निगरानी और लगातार दबिश के बाद आरोपी को 24 जनवरी 2026 को द्वारका एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी से पहले आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया
JAN 27, 2026 08:53 IST

Bihar Crime: गोपालगंज में 2 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म

गोपालगंज में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने के मामले में पुलिस का बयान आया है। सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने 24 घंटे के अंदर आरोपी मोहम्मद सारीक की गिरफ्तारी होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बच्ची की उम्र महज दो साल है। यूपी के बिजनौर के रहनेवाले युवक ने कल देर शाम दरवाजे पर खेल रही बच्ची को अगवा कर घटना को अंजाम दिया है। स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का भरोसा पुलिस ने परिजनों को दिलाया है। उधर, सदर अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है।
JAN 27, 2026 07:07 IST

ड्रग तस्करों पर अमेरिकी सेना का एक्शन, 126 लोगों की मौत

अमेरिका द्वारा कथित ड्रग तस्करी में शामिल नावों पर किए गए सैन्य हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 126 लोगों तक पहुंच गई है। यह कार्रवाई समुद्री इलाकों में की गई, जहां ड्रग्स की तस्करी होने का संदेह था।

अमेरिकी प्रशासन का दावा है कि ये नावें अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का हिस्सा थीं और इनका इस्तेमाल अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के लिए किया जा रहा था। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद मानवाधिकार संगठनों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारे गए लोगों में कई ऐसे भी थे जिनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। आलोचकों का कहना है कि इन हमलों में नागरिकों के हताहत होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है। वहीं, अमेरिका ने अपने बचाव में कहा है कि कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई और इसका मकसद अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी को रोकना था।

यह घटना वैश्विक स्तर पर अमेरिका की सैन्य रणनीति और ड्रग वॉर नीति को लेकर नई बहस छेड़ सकती है।
JAN 27, 2026 07:06 IST

US Coldwave: अमेरिका में भीषण ठंड का कहर, 29 लोगों की मौत

अमेरिका में भीषण शीतकालीन तूफान ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। तेज बर्फबारी, बर्फीली हवाओं और माइनस तापमान के कारण अब तक कम से कम 29 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में ठंड और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

मिडवेस्ट, नॉर्थईस्ट और सेंट्रल अमेरिका के कई राज्यों में तापमान -20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। बर्फीले तूफान की वजह से हजारों उड़ानें रद्द कर दी गईं, सड़कें जाम हैं और लाखों घरों की बिजली गुल हो चुकी है।

अधिकारियों के मुताबिक, मौतों की सबसे बड़ी वजह हाइपोथर्मिया, सड़क हादसे और बिजली गुल होने से हुई दुर्घटनाएं हैं। कई राज्यों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है और लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह ठंडा तूफान पोलर वॉर्टेक्स की वजह से आया है और इसका असर अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। प्रशासन ने राहत शिविर खोल दिए हैं और बुजुर्गों व बेघर लोगों के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
JAN 27, 2026 06:15 IST

Bank Protest: आज यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की हड़ताल

आज यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की हड़ताल है। सरकारी बैंकों के कामकाज प्रभावित हो सकते हैं।
JAN 27, 2026 06:14 IST

India-EU FTA: भारत-ईयू व्यापार समझौते पर आज लग सकती है मुहर

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के सदियों पुराने सांस्कृतिक, व्यापारिक और राजनीतिक संबंधों में 27 जनवरी 2026 को होने वाला भारत-ईयू शिखर सम्मेलन एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है।