LIVE
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ : Aaj Ki Taza Khabar, सिसोदिया गिरफ्तार, AAP में हाहाकार , 27 फरवरी 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 27 फरवरी 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 27 फरवरी (सोमवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :
FEB 27, 2023 22:57 IST
UP IAS Transfer: यूपी में 14 IAS अफसरों के तबादले
जौनपुर के डीएम मनीष वर्मा को गौतमबुद्ध नगर का डीएम बनाया गया है, नोएडा, सुल्तानपुर, जौनपुर और बलिया के जिलाधिकारी भी बदल गए वहीं प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास और आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
FEB 27, 2023 22:23 IST
Nepal Politics: प्रचंड सरकार की बढ़ीं मुश्किलें
नेपाल में पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड की सरकार खतरे में दिख रही है, नेपाल (Nepal) के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी सीपीएन-यूएमएल (CPN-UML) ने प्रचंड के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस लेने का फैसला किया है।
FEB 27, 2023 21:24 IST
मुस्लिम हॉस्टल के एक युवा वकील के कमरे बनी उमेश पाल के खून की प्लानिंग!
प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या मामले में बड़े खुलासे की खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के मुस्लिम हॉस्टल से एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।आरोपी सदाकत खान को एसटीएफ ने साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
FEB 27, 2023 19:39 IST
Tripura, Meghalaya, Nagaland Exit Poll Results 2023 Live
इंडिया टुडे-माई एक्सिस इंडिया एग्जिट पोल त्रिपुरात्रिपुरा में बीजेपी 36-45 सीटों के साथ सत्ता को बरकरार रखेगी। TIPRA को 9-16 सीटें मिलेंगी वहीं वाम-कांग्रेस 6-11 सीटें मिलने का अनुमान है।
FEB 27, 2023 18:02 IST
सिसोदिया को नहीं मिली रिहाई, कोर्ट ने 4 मार्च तक CBI की कस्टडी में भेजा
दिल्ली शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया को फिलहाल रिहाई नहीं मिली है। कोर्ट ने सीबीआई की रिमांड की मांग पर पहले फैसला सुरक्षित रख लिया था। बाद में कोर्ट ने सीबीआई की इस मांग पर फैसला सुनाते हुए चार मार्च तक सिसोदिया को सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को रिमांड में भेजे जाने की मांग की थी।
FEB 27, 2023 18:02 IST
Tripura, Meghalaya, Nagaland exit poll : कब और कहां देखें एक्जिट पोल
त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सोमवार शाम को आयेंगे, त्रिपुरा में चुनाव 16 फरवरी को हुए थे, दो अन्य पूर्वोत्तर राज्यों मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान हुआ है।
FEB 27, 2023 17:18 IST
पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी को मार गिराया
सीएम योगी की चेतावनी के कुछ घंटों के अंदर ही यूपी पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड के एक आरोपी का एनकाउंटर कर दिया है। जिस बदमाश का यूपी पुलिस ने एनकाउंटर किया है, उसका नाम अरबाज है और वो बाहुबली अतीक अहमद का करीबी बताया जा रहा है।
FEB 27, 2023 15:22 IST
‘स्पेसएक्स' के रॉकेट का प्रक्षेपण रोका गया
नासा के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर जाने वाले ‘स्पेसएक्स’ के रॉकेट का प्रक्षेपण अंतिम समय में तकनीकी समस्या के कारण रोक दिया गया। कैनेडी स्पेस सेंटर से रॉकेट के उड़ान भरने में मात्र दो मिनट शेष रह गए थे। ‘स्पेसएक्स’ ने तुरंत इस बात की जानकारी नहीं दी कि अब इसका दोबारा कब प्रक्षेपण किया जाएगा। अगला प्रयास मंगलवार की शुरुआत में हो सकता है। हालांकि, खराब मौसम का पूर्वानुमान है।
FEB 27, 2023 14:38 IST
रामगढ़ विस सीट एक बजे तक 50 प्रतिशत मतदान
झारखंड की रामगढ़ विधानसभा सीट के लिए सोमवार को हो रहे उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 49.88 फीसदी मतदान हुआ।रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अब तक मतदान शांतिपूर्ण रहा है।
FEB 27, 2023 14:37 IST
‘हवाई चप्पल' पहनने वाले ‘हवाई जहाज' में सफर करें: मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में तेजी से बढ़ते विमानन उद्योग पर प्रकाश डालते हुए सोमवार को कहा, ‘हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई जहाज में यात्रा करनी चाहिए और मैं ऐसा संभव होते देख रहा हूं।’प्रधानमंत्री मोदी ने शिवमोगा हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा में कहा कि आने वाले दिनों में भारत को हजारों विमान चाहिए होंगे। जल्द ही भारत में बने (मेड-इन-इंडिया) यात्री विमान उपलब्ध होंगे। मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘एअर इंडिया’ 2014 से पहले अकसर नकारात्मक वजहों से चर्चा में रहती थी और कांग्रेस शासन के दौरान उसे घोटालों के लिए पहचाना जाता था।
FEB 27, 2023 12:42 IST
आंध्र प्रदेश : नेल्लोर जिले में तालाब में डूबने से 6 की मौत
आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के टोडेरू गांव में एक तालाब में छह लोग डूब गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 10 लोगों का एक समूह रविवार को नाव से तालाब में गया था। इनमें से चार लोग तालाब से सुरक्षित बाहर निकल आए। उन्होंने बताया कि सभी लोग तैरना जानते थे, लेकिन तालाब में दलदल होने के कारण छह लोग वहां फंस गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में अल्ली श्रीनाथ (18), प्रशांत (28), रघु (24), बालाजी (18), कल्याण (25) और सुरेंद्र (18) शामिल हैं।
FEB 27, 2023 12:09 IST
उप्र : बलिया जिले में सड़क हादसे में 2 की मौत
बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र में कार की टक्कर लगने से मोटर साइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के साहोडीह बड़सरी गांव के पास रविवार की रात एक मोटर साइकिल और कार के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटर साइकिल सवार दिनेश पासवान (25) और उसके साले हीरामन पासवान (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दिनेश और हीरामन टड़वा गांव जा रहे थे लेकिन रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
FEB 27, 2023 11:20 IST
अग्निपथ योजना को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज
दिल्ली उच्च न्यायालय ने सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए केंद्र की अग्निपथ योजना को चुनौती देने वाली याचिकाओं को सोमवार को खारिज करते हुए कहा कि इस योजना को राष्ट्रीय हित और सशस्त्र बल को बेहतर बनाने के लिए लाया गया है।मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने कहा कि अग्निपथ योजना में हस्तक्षेप करने की कोई वजह नजर नहीं आती। पीठ ने पिछले साल 15 दिसंबर को याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
FEB 27, 2023 10:53 IST
भारत में कोविड-19 के 185 नए मामले सामने आए
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 185 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,86,202 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,229 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, केरल में संक्रमण से एक मरीज की मौत हो जाने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,770 हो गई है।
FEB 27, 2023 10:47 IST
मेघालय : सुबह नौ बजे तक 10.5 प्रतिशत से अधिक मतदान
मेघालय में सोमवार को सुबह नौ बजे तक 10.55 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य में शुरुआती दो घंटे में मतदान शांतिपूर्ण रहा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एफ आर खरकोनगोर ने यह जानकारी दी।पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ था। इस दौरान, 21.6 लाख मतदाताओं के 369 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने की संभावना है।
FEB 27, 2023 09:41 IST
खरगे ने मतदाताओं से बदलाव को मौका देने की अपील की
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मेघालय और नगालैंड के मतदाताओं से बदलाव को एक मौका देने का सोमवार को आग्रह किया। दोनों पूर्वोत्तर राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। खरगे ने ट्वीट किया, ‘मेघालय और नगालैंड के लोगों को एक प्रगतिशील और कल्याणकारी सरकार की चाह है।’ उन्होंने कहा, ‘बेहतर भविष्य के लिए इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पहली बार हिस्सा लेने वाले मतदाताओं का स्वागत करें। मेघालय और नगालैंड के हमारे भाइयों और बहनों से आग्रह है कि बदलाव को एक मौका दें।’
FEB 27, 2023 09:31 IST
एक मार्च को भारत पहुंचेंगे ब्लिंकेन
G-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन एक मार्च को भारत पहुंचेंगे। अपनी इस यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए ब्लिंकेन ने कहा कि वह आज अपनी कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और भारत की यात्रा शुरू कर रहे हैं।
FEB 27, 2023 09:06 IST
FEB 27, 2023 08:40 IST
मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की PM की अपील
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को मेघालय और नगालैंड के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। पूर्वोत्तर के दोनों राज्यों में सोमवार को विधानसभा के लिए मतदान हो रहा है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘मेघालय और नगालैंड के लोगों, खासकर युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से आज रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।’त्रिपुरा के साथ ही दोनों राज्यों के लिए मतगणना दो मार्च को होगी।
FEB 27, 2023 08:39 IST
राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होंगे सिसोदिया
CBI आज दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी। तस्वीरें CBI मुख्यालय के बाहर से हैं। CBI ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कल गिरफ्तार किया था।
