आज की ताजा खबर: ईरान के मिसाइल हमलों से दहला इजरायल, 47 लोग घायल; ट्रंप ने होर्मुज नाकाबंदी पर ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तेहरान 48 घंटों के भीतर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोलता है, तो देश के ऊर्जा-बिजली ढांचे पर हमले किए जाएंगे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि अगर निर्धारित समय सीमा के भीतर जलमार्ग पूरी तरह से सुरक्षित नहीं खोला जाता है, तो अमेरिका सबसे बड़े संयंत्र से शुरू करके ईरानी बिजली संयंत्रों पर हमला करके उन्हें नष्ट कर देगा।
युद्ध के बीच भारत सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कमर्शियल एलपीजी का आवंटन 20 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इससे कुल आवंटन 50 प्रतिशत हो गया है। आवंटन बढ़ाए जाने का सीधा लाभ रेस्तरां, ढाबों और कैंटीन जैसे वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को मिलेगा। घरेलू उत्पादन में वृद्धि के कारण स्थिति सामान्य होने की ओर बढ़ रही है।
डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तेहरान 48 घंटों के भीतर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोलता है, तो देश के ऊर्जा-बिजली ढांचे पर हमले किए जाएंगे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि अगर निर्धारित समय सीमा के भीतर जलमार्ग पूरी तरह से सुरक्षित नहीं खोला जाता है, तो अमेरिका सबसे बड़े संयंत्र से शुरू करके ईरानी बिजली संयंत्रों पर हमला करके उन्हें नष्ट कर देगा।
युद्ध के बीच भारत सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कमर्शियल एलपीजी का आवंटन 20 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इससे कुल आवंटन 50 प्रतिशत हो गया है। आवंटन बढ़ाए जाने का सीधा लाभ रेस्तरां, ढाबों और कैंटीन जैसे वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को मिलेगा। घरेलू उत्पादन में वृद्धि के कारण स्थिति सामान्य होने की ओर बढ़ रही है।
रणवीर सिंह की फ़िल्म धुरंधर 2 को सिख समुदाय में नाराज़गी
मुम्बई के मुलुंड पुलिस स्टेशन में फ़िल्म मेकर और अभिनेता R माधवन के खिलाफ सिख भावनाओं को आहत करने को लेकर शिकायत की गईशिवसेना (शिन्दे गुट) नेता और sikhs in mah संगठन के अध्यक्ष गुरज्योत कीर ने फ़िल्म के एक सीन को लेकर आपत्ति जताई..कहा सिखों और गुरु गोबिंद सिंह का अपमान किया गया है..
शिकायत में सिख नेता ने फ़िल्म production house से अपमान के लिए जल्द मांफी मांगने की मांग की है
मांग नही मानने पर आंदोलन की चेतावनी भी ढ़ी है
ऑस्ट्रेलिया ने 2026-27 के लिए कार्यक्रम जारी किया, भारत के खिलाफ खेलेगा पांच टेस्ट
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को अपना 2026-27 का अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर जारी किया, जिसमें उसका कार्यक्रम काफी व्यस्त है और इसलिए उसे जनवरी से मार्च तक भारत में होने वाली पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला की प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले तैयारी के लिए बहुत कम समय मिलेगा।अगले साल भारत के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला पैट कमिंस की उम्रदराज टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकती है। उसको इसके लिए तैयारी का बहुत कम समय मिलेगा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को दिसंबर और मार्च के बीच 14 सप्ताह के अंदर 10 टेस्ट मैच खेलने हैं।
ऑस्ट्रेलिया अपने घरेलू सत्र की शुरुआत अगस्त 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच से करेगा और इसका समापन मार्च 2027 में एमसीजी में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर खेले जाने वाले दिन रात्रि टेस्ट मैच से होगा।
ऑस्ट्रेलिया की इस व्यस्त कार्यक्रम में भारत के खिलाफ उसकी धरती पर होने वाली टेस्ट श्रृंखला में असली परीक्षा होगी।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, ’’बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का वह दौरा कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड और नाथन लियोन जैसे खिलाड़ियों के लिए आखरी चुनौती होगी क्योंकि उन्होंने अभी तक भारत में कभी कोई श्रृंखला नहीं जीती है।’’
ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट कार्यक्रम इस प्रकार है:
अगस्त: बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच (घरेलू मैदान पर)
अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैच (विदेश में)
दिसंबर-जनवरी: न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैच (घरेलू मैदान पर) जनवरी-मार्च: भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैच (विदेश में)
11-15 मार्च: इंग्लैंड के खिलाफ 150वीं वर्षगांठ का टेस्ट मैच (घरेलू मैदान पर)
जून: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल (क्वालीफाई करने की स्थिति में जो इंग्लैंड में खेला जाएगा)
जून-अगस्त: इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच (विदेश में)।
असम पुलिस के शिविर पर उग्रवादियों ने किया हमला, चार पुलिसकर्मी घायल
तिनसुकिया जिले में शनिवार देर रात असम पुलिस कमांडो शिविर पर उग्रवादी हमले में कम से कम चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि हमले के जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए जवाबी अभियान शुरू किया गया है।
यूनाईटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (इंडिपेंडेंट) (उल्फा आई) ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि उसके खिलाफ असम पुलिस की ओर से बार-बार की गई कार्रवाई और पिछले साल सेना द्वारा उसके शिविरों पर कथित रूप से किये गये ड्रोन हमले के बदले में जागुन क्षेत्र में उसने ’ऑपरेशन बुजोनी’ चलाया।
यह हमला नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हुआ है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हमला रात में करीब ढाई बजे हुआ।
उन्होंने बताया कि उग्रवादियों ने शिविर पर कई रॉकेट-चालित ग्रेनेड (आरपीजी) दागे, जिनमें से पांच फटे।
उन्होंने बताया कि शिविर में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की जिसके परिणामस्वरूप कुछ देर तक मुठभेड़ चली।
पुलिस अधिकारी ने संदेह जताया है कि यह हमला सात सदस्यीय एक गिरोह ने किया जो अंधेरे का फायदा उठाकर अरुणाचल प्रदेश से लगती अंतरराज्यीय सीमा पार कर भाग गया।
उन्होंने बताया कि इस हमले में घायल हुए चार सुरक्षाकर्मियों को डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एएमसीएच) ले जाया गया।
एएमसीएच के अधीक्षक ध्रुवज्योति भूइंया ने कहा कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
ओबीसी के दिग्गज कार्यकर्ता शब्बीर अहमद अंसारी का निधन
अखिल भारतीय मुस्लिम ओबीसी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शब्बीर अहमद अंसारी का रविवार को महाराष्ट्र के जालना शहर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। परिजनों ने यह जानकारी दी।वह 79 वर्ष के थे।
अंसारी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आंदोलन में एक अग्रणी हस्ती माने जाते थे और उन्होंने चार दशकों से अधिक समय तक पिछड़े समुदायों के सामाजिक न्याय और कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
अंसारी ने अखिल भारतीय मुस्लिम ओबीसी संगठन के अध्यक्ष के रूप में आरक्षण और समान अधिकारों से संबंधित मुद्दों पर महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों में जमीनी स्तर पर समर्थन जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ओमान में केरल के दो लोगों की मौत के मामले में सतीशन ने प्रधानमंत्री मोदी से हस्तक्षेप की मांग की
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी डी सतीशन ने ओमान में अचानक आई बाढ़ में केरल के दो लोगों की मौत और एक अन्य के लापता होने की खबरों के मद्देनजर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की।अपने पत्र में सतीशन ने शनिवार को हुई उस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की, जिसमें केरल के त्रिथला निवासी यूसुफ और शामला की जान चली गई।
कांग्रेस नेता ने पत्र में कहा, ’’मैं शनिवार को ओमान में आई अचानक बाढ़ के बारे में गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आपको लिख रहा हूं, जिसके परिणामस्वरूप दो लोगों की जान चली गई और केरल की एक महिला अब भी लापता है।’’
रामला के रूप में पहचानी गई यह महिला भी त्रिथला की रहने वाली है।
पश्चिमी दिल्ली में दो भाइयों से 40 लाख रुपये की लूट, एक गिरफ्तार
पश्चिमी दिल्ली में दो भाइयों का अपहरण कर उनसे 40 लाख रुपये की नकदी समेत अन्य सामान लूटने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि पीड़ितों के परिचित आरोपी हरीश शर्मा उर्फ रिंकू ने घटना से एक दिन पहले बिक्री के बहाने उनसे आभूषण लिए थे।
पुलिस के अनुसार, 19 मार्च को दो भाई सागर शर्मा और मानिक आभूषणों का भुगतान लेने राजौरी गार्डन गए थे, जहां पुलिसकर्मी बनकर आए लोगों ने उन्हें अगवा कर लिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ितों से मारपीट कर 40 लाख रुपये की नकदी, मोबाइल, घड़ी, आभूषण और वाहन लूट लिये।
उन्होंने कहा कि आरोपी हरीश ने अपने सहयोगी चेतन उर्फ गुरप्रीत सिंह रंधावा और कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता स्वीकार की है, जिनकी पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है।
होर्मुज की नाकाबंदी को लेकर भड़के ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तेहरान 48 घंटों के भीतर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोलता है, तो देश के ऊर्जा-बिजली ढांचे पर हमले किए जाएंगे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि अगर निर्धारित समय सीमा के भीतर जलमार्ग पूरी तरह से सुरक्षित नहीं खोला जाता है, तो अमेरिका सबसे बड़े संयंत्र से शुरू करके ईरानी बिजली संयंत्रों पर हमला करके उन्हें नष्ट कर देगा।इजरायल की न्यूक्लियर सिटी 'डिमोना' पर ईरान का हमला
इजरायल-ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच अब परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। इजरायली सेना (IDF) ने पुष्टि की है कि शनिवार को ईरान ने अराद और डिमोना (Dimona) शहर पर हमले किए। इजरायली सेना ने कहा कि ईरान ने मिसाइल के जरिए डिमोना शहर पर हमला किया। इस हमले में 47 लोग घायल हो गए। डिमोना शहर में इजरायल का अत्यंत संवेदनशील परमाणु अनुसंधान केंद्र स्थित है।राज्यसभा चुनाव: UP में नहीं बनी क्रास वोटिंग की सूरत, BJP के 8, सपा के 2 उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय
'चुनाव आयोग से बिना अपॉइंटमेंट मिलना चाहते थे 240 सांसद, प्रोटोकॉल के खिलाफ प्रस्ताव,' ECI ने जारी किया प्रेस नोट
CM से PM तक... जनसेवा के 25 साल का सफर, कैबिनेट ने गिनाईं मोदी सरकार की 10 बड़ी उपलब्धियां
CJP ने 8 अक्टूबर को बेंगलुरु में बड़े एक्शन का किया ऐलान, महिला पत्रकारों के समर्थन में करेंगे प्रोटेस्ट
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी मोर्चा होगा और मजबूत, 'वोट चोरी' के मुद्दे पर आज AAP करेगी प्रदर्शन
© 2026 Times Horizon Private Limited
