आज की ताजा खबर: दिल्ली ब्लास्ट मामले में 9वीं गिरफ्तारी, सुकमा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर
21वीं सदी का भारत बड़े व त्वरित निर्णय लेता है : प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि 21वीं सदी का भारत बड़े और त्वरित फैसले लेता है, बड़े लक्ष्य तय करके आगे बढ़ता है और समयबद्ध तरीके से परिणाम देता है। दो दिवसीय ओमान यात्रा पर आए मोदी ने यहां भारतीय छात्रों और समुदाय के सदस्यों से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की। छात्रों और भारतीय समुदाय के सदस्यों ने मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उत्साहपूर्वक नारे लगाते हुए तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया। मोदी ने अपने संबोधन के दौरान वहां उपस्थित लोगों को 'लघु-भारत' की संज्ञा दी, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने "मोदी, मोदी, मोदी" के नारे लगाने शुरू कर दिए।परमाणु विधेयक में सुरक्षा तंत्र से कोई समझौता नहीं होगा: जितेंद्र सिंह
परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी भागीदारी की अनुमति देने संबंधी विधेयक को ‘ऐतिहासिक’ करार देते हुए परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि इसमें सुरक्षा तंत्र से कोई समझौता नहीं होगा। सिंह ने ‘भारत के रुपांतरण के लिए नाभिकीय ऊर्जा का संधारणीय दोहन और अभिवर्द्धन (शांति) विधेयक, 2025’ को उच्च सदन में चर्चा करने एवं पारित कराने के लिए पेश करते हुए कहा कि आने वाले समय में यह मील का पत्थर साबित होगा। यह विधेयक बुधवार को लोकसभा में पारित हो चुका है।सिंह ने कहा कि परमाणु ऊर्जा बिजली आपूर्ति का विश्वसनीय स्रोत है, जबकि अन्य नवीकरणीय ऊर्जा विकल्पों के मामले में ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा, “पिछले 10-11 वर्षों में भारत एक अलग वैश्विक भूमिका में आया है। भारत अब पहले की तरह दूसरों का अनुसरण करने वाला देश नहीं रहा…, बल्कि हम अब अग्रिम पंक्ति के देश हैं। हम अब अनुयायी नहीं हैं। भारत दूसरों को मार्गदर्शन दे रहा है।”चीन की राजधानी में छाई धुंध
चीन की राजधानी बीजिंग में बृहस्पतिवार को धुंध छाई रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़कर 215 पर पहुंच गया, जो “बेहद अस्वास्थ्यकारी” स्तर माना जाता है। बीजिंग में वर्षों तक हवा साफ करने के लिए अभियान चलाया गया, जिसके बाद प्रदूषण इतनी तेजी से बढ़ना दुर्लभ माना जा रहा है। चीन की राष्ट्रीय वेधशाला ने बुधवार को ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए देश के कुछ हिस्सों में भारी धुंध फैलने का पूर्वानुमान जताया है। वेधशाला ने कहा कि हेबेई, बीजिंग, तियानजिन, हेनान, अनहुई, जियांग्सू, हुबेई, सिचुआन बेसिन और चोंगचिंग में बृहस्पतिवार को भारी धुंध छाई रहने का पूर्वानुमान है।Aaj Ki Taza Khabar: सुकमा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के उग्रवाद प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए; सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि कुछ हथियार बरामद किए गए हैं।Aaj Ki Taza Khabar: हरियाणा विधानसभा–शीतकालीन सत्र की शुरुआत
हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र के दौरान सरकार की नीतियों, लंबित विधेयकों और राज्य से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।Aaj Ki Taza Khabar: केरल यूनिवर्सिटी विवाद पर SC में सुनवाई
केरल की दो यूनिवर्सिटियों में कुलपति नियुक्ति को लेकर जारी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। फैसले का असर उच्च शिक्षा व्यवस्था पर पड़ सकता है।
Aaj Ki Taza Khabar: कानूनी मोर्चा–आजम खान पर फैसला संभव
भड़काऊ भाषण मामले में समाजवादी पार्टी नेता आजम खान के खिलाफ कोर्ट आज फैसला सुना सकता है। फैसले पर सियासी हलकों की नजर बनी हुई है।Aaj Ki Taza Khabar: वायु प्रदूषण पर आज सरकार देगी जवाब
लोकसभा में आज वायु प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा होगी। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव सदन में सरकार का पक्ष और जवाब पेश करेंगे।
UP: एक साथ आज नामांकन दाखिल करेंगे BJP के सभी 8 उम्मीदवार, नौवां प्रत्याशी भी उतार सकती है भगवा पार्टी
'अगर पुलिस मुझ पर हमला करती है तो क्या मैं रसगुल्ला फेकूंगा? मैं भी हमला करूंगा', हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर
पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा
ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश
Bypoll Elections: 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले
© 2026 Times Horizon Private Limited
